Logo

Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन पर राशि अनुसार अपने भाई को बांधे इस रंग की राखी, मधुर होंगे रिश्ते

Kumari Nisha ThapaKumari Nisha ThapaUpdated 22 Aug 2026 09:00 AM IST
Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन पर राशि अनुसार अपने भाई को बांधे इस रंग की राखी, मधुर होंगे रिश्ते

Special Things

रक्षाबंधन का पर्व बेहद पावन माना जाता है। इस दिन बहनें भाई की कलाई पर राखी बांधकर उसकी लंबी आयु की कामना करती हैं। इस साल यह पर्व 28 अगस्त को मनाया जाएगा।

भाई-बहन के पवित्र प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन हर साल सावन माह की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। इस पावन अवसर पर बहनें अपने भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उनकी लंबी उम्र, सफलता और अच्छी सेहत की कामना करती हैं, वहीं भाई अपनी बहनों को रक्षा का वचन देते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अगर रक्षाबंधन के दिन भाई की राशि के अनुसार रंग की राखी बांधी जाए, 
तो इससे भाई-बहन के रिश्ते तो मजबूत होते ही हैं, साथ ही भाई के जीवन में आने वाली सभी बाधाएं भी दूर होती हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं कि इस साल रक्षाबंधन पर राशि के अनुसार आपके भाई के लिए कौन सा रंग सबसे शुभ रहेगा? 

राशि अनुसार चुनें भाई के लिए राखी का रंग

मेष और वृश्चिक राशि 

इन दोनों राशियों का स्वामी मंगल है। मंगल का प्रिय रंग लाल और केसरिया है। इस राशि के भाइयों को लाल, मरून या नारंगी रंग की राखी बांधना बेहद शुभ रहता है। इससे उनके अंदर ऊर्जा और साहस में वृद्धि होती है।

वृषभ और तुला राशि 

इन दोनों राशियों के स्वामी शुक्र देव हैं। शुक्र का संबंध सफेद, चमकीले और गुलाबी रंगों से है। इसलिए इन राशि वाले भाइयों को सिल्वर, सफेद या हल्के गुलाबी रंग की राखी बांधनी चाहिए।

मिथुन और कन्या राशि 

 इन राशियों के स्वामी बुध ग्रह हैं, जिनका प्रिय रंग हरा है। भाई के करियर में तरक्की के लिए हरे रंग की या पिस्ता कलर की राखी बांधना सबसे अच्छा माना जाता है।

कर्क राशि 

कर्क राशि का स्वामी चंद्रमा है। चंद्रमा शीतलता का प्रतीक है, इसलिए इस राशि के भाइयों को सफेद, मोती जैसे चमकीले या हल्के नीले रंग की राखी बांधनी चाहिए ताकि मानसिक शांति बनी रहे।

सिंह राशि 

इस राशि के स्वामी सूर्य देव हैं। सूर्य ऊर्जा, मान-सम्मान और तेज के प्रतीक हैं। सिंह राशि के भाई को सुनहरे, पीले या गहरे लाल रंग की राखी बांधना उनकी प्रगति में सहायक होता है।

धनु और मीन राशि 

इन दोनों राशियों के स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं, जिनका रंग पीला माना जाता है। इस राशि के भाइयों के लिए पीले, सुनहरे या केसरिया रंग की राखी चुनना बहुत भाग्यशाली साबित होता है।

मकर और कुंभ राशि  

इन दोनों राशियों के स्वामी शनि देव हैं। शनि देव को नीला, काला या गहरा भूरा रंग प्रिय है। ऐसे में इन राशि वाले भाइयों को नीले, आसमानी या जामुनी रंग की राखी बांधनी चाहिए।

रंगों का महत्व

ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, रंगों का हमारे जीवन और ग्रहों की स्थिति पर गहरा प्रभाव पड़ता है। ज्योतिष शास्त्र में ऐसा माना जाता है कि सही रंग का धागा या कलावा भाई की कलाई पर बांधने से ग्रहों की ऊर्जा संतुलित होती है, जिससे नकारात्मकता दूर होकर सकारात्मक की प्राप्ति होती है।

Related Puja

सन्यासियों का श्राद्ध विशेष अनुष्ठान -  द्वादशी श्राद्ध
A sacred occasion for the peace and contentment of ancestors.

सन्यासियों का श्राद्ध विशेष अनुष्ठान - द्वादशी श्राद्ध

Wed 07 October 2026
Ganga Ghat, Har ki Pauri, Haridwar
111 devotees have booked this puja
Book Puja
सन्यासियों का श्राद्ध विशेष अनुष्ठान -  द्वादशी श्राद्ध
A sacred occasion for the peace and contentment of ancestors.

सन्यासियों का श्राद्ध विशेष अनुष्ठान - द्वादशी श्राद्ध

Wed 07 October 2026
Ganga Ghat, Har ki Pauri, Haridwar
111 devotees have booked this puja
Book Puja

Talk to Astrologer

View all

Connect with India's best astrologers

एस्ट्रो रुद्राक्ष

एस्ट्रो रुद्राक्ष

₹20/min₹5/min
नीरज कुमार मिश्रा

नीरज कुमार मिश्रा

₹20/min₹15/min
वैदिक अखिलेश कुमार

वैदिक अखिलेश कुमार

₹45/min₹5/min
एस्ट्रो श्री प्रकाश

एस्ट्रो श्री प्रकाश

₹25/min₹5/min
टैरो गौरी

टैरो गौरी

₹36/min₹5/min
View all
सन्यासियों का श्राद्ध विशेष अनुष्ठान -  द्वादशी श्राद्ध
A sacred occasion for the peace and contentment of ancestors.

सन्यासियों का श्राद्ध विशेष अनुष्ठान - द्वादशी श्राद्ध

Wed 07 October 2026
Ganga Ghat, Har ki Pauri, Haridwar
111 devotees have booked this puja
Book Puja
पितृ पक्ष पूजा - 16 तिथि पितृ शांति महापूजा, तिल तर्पण और पिंड अर्पण
Pitru Shanti • Pitru Tripti • Family Prosperity • Ancestral Blessings

पितृ पक्ष पूजा - 16 तिथि पितृ शांति महापूजा, तिल तर्पण और पिंड अर्पण

Wed 07 October 2026
Gaya Tirth Kshetra, Bihar
109 devotees have booked this puja
Book Puja
पितृ पक्ष पूजा - 16 तिथि पितृ ऋण मुक्ति महापूजा, तिल तर्पण और गौ सेवा
For the peace of known and unknown ancestors and for liberation from ancestral debt.

पितृ पक्ष पूजा - 16 तिथि पितृ ऋण मुक्ति महापूजा, तिल तर्पण और गौ सेवा

Wed 07 October 2026
Pishach Mochan Kund, Kashi
390 devotees have booked this puja
Book Puja

Reconnect with your Faith

UserUserUser
Trusted by 1 Lakh Devotees
100% Secure