
Ram Navami 2026: चैत्र नवरात्र का पावन पर्व चल रहा है और नवरात्रि की नवमी तिथि को महानवमी और मां सिद्धिदात्रि जी की पूजा की जाती है। इसके साथ ही इस दिन राम नवमी का पावन पर्व भी मनाया जाता है। इस बार राम नवरात्रि की तिथि को लेकर लोगों के मन में असमंजस की स्थिति बनी हुई है कि आखिर राम नवमी का पावन पर्व कब है। क्योंकि कुछ स्थानों पर 26 मार्च तो कुछ स्थानों पर 27 मार्च को राम नवमी का पर्व मनाया जा रहा है। तो आइए इस लेख के माध्यम से जानते हैं कि आखिर राम नवमी कब मनाई जाएगी।
प्रत्येक वर्ष चैत्र शुक्ल की नवमी तिथि को राम नवमी का पावन पर्व मनाया जाता है। बता दें कि इस बार नवमी तिथि का प्रारंभ 26 मार्च को सुबह 11 बजकर 48 मिनट पर होने जा रहा है और वहीं इस तिथि का समापन 27 मार्च को सुबह 10 बजकर 6 मिनट पर होगा। ऐसे में उदया तिथि को देखते हुए कई स्थानों पर राम नवमी का पर्व 27 मार्च को मनाया जा रहा है, वहीं कुछ स्थानों पर नवमी तिथि की शुरुआत को देखते हुए 26 मार्च को ही राम नवमी का पर्व मना रहे हैं। ऐसे में आप अफनी श्रद्धा के अनुसार दोनों में से किसी भी दिन राम नवमी मना सकते हैं।
राम नवमी के दिन चंद्रमा सुबह 9 बजकर 36 मिनट तक मिथुन राशि में रहने वाले हैं और उसके बाद कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। बता दें कि भगवान श्री राम जी का जन्म कर्क लग्न में ही हुआ था। इस तरह की युति बेहद ही शुभ मानी जाती है।
सर्वार्थ सिद्धि योग 06:17 ए एम से 03:24 पी एम
रवि योग पूरे दिन
अमृत काल 01:05 पी एम से 02:38 पी एम
राम नवमी मध्याह्न मुहूर्त 11:13 ए एम से 01:41 पी एम
राम नवमी मध्याह्न का क्षण 12:27 पी एम, 26 मार्च
नक्षत्र आर्द्रा 04:19 पी एम तक, पुनर्वसु
पुनर्वसु - 03:24 पी एम तक और उसके बाद पुष्य
Connect with India's best astrologers




