
Rang Panchami: वैसे तो फाल्गुन पूर्णिमा के दिन होली का पर्व मनाया जाता है, लेकिन देश में कई इलाके ऐसे भी हैं जहां होली के पांच दिन बाद रंग खेला जाता है और इस पर्व का नाम है रंग पंचमी।
चैत्र मास कृष्ण पक्ष पंचमी तिथि को कृष्ण पंचमी और रंग पंचमी कहा जाता है। मान्यता है कि इसी दिन श्रीकृष्ण ने राधा रानी को पहली बार अपने रंग में रंगा था और तभी से ये पर्व प्रचलित हो उठा। तो चलिए जानते हैं कि इस साल किस तारीख पर रंग पंचमी का पर्व मनाया जाएगा। चैत्र कृष्ण पंचमी तिथि का प्रारंभ 7 मार्च की शाम 7 बजकर 17 मिनट पर होगा और इसका समापन 8 मार्च की शाम 9 बजकर 10 मिनट पर समाप्त होगी। पंचांग मुताबिक, 8 मार्च को रंग पंचमी का पर्व मनाया जाएगा। यदि इस दिन आप मनमोहन और मनोहारिणी का आशीर्वाद प्राप्त करना चाहते हैं तो आपको रंग पंचमी के दिन इन मुहूर्तों में पूजन जरूर करना चाहिए।
ब्रह्म मुहूर्त - 05:01 ए एम से 05:50 ए एम
प्रातः सन्ध्या - 05:25 ए एम से 06:38 ए एम
अभिजित मुहूर्त - 12:08 पी एम से 12:55 पी एम
विजय मुहूर्त - 02:29 पी एम से 03:16 पी एम
गोधूलि मुहूर्त - 06:22 पी एम से 06:47 पी एम
सायाह्न सन्ध्या - 06:25 पी एम से 07:38 पी एम
अमृत काल - 06:25 ए एम, मार्च 09 से 08:11 ए एम, मार्च 09
निशिता मुहूर्त - 12:07 ए एम, मार्च 09 से 12:56 ए एम, मार्च 09
Connect with India's best astrologers




