
Saptahik Rashifal 17 to 23 November 2025: इस सप्ताह कुछ जातकों के लिए यह समय अच्छा रहने वाला है, तो वहीं कुछ जातकों के लिए यह समय परेशानियों से बना रहेगा। तो आइए जानते हैं कि सभी राशियों के लिए आने वाला यह सप्ताह कैसा रहेगा।
मेष साप्ताहिक राशिफल में इस समय आप के लिए कामकाज की स्थिति कुछ विशेष होगी और काम बने रहेंगे, जो आपको अपनी प्रतिष्ठा और विस्तार का मौका दे सकते हैं। इस समय के दौरान लोगों की ओर से काम में हेल्प के लिए आगे रहें, जिससे कोई आप पर उंगली न उठा पाए। सप्ताह के मध्य भाग में घर में कुछ अच्छे काम होंगे, जिसमें आपको पूजा या मांगलिक आयोजन में शामिल होने से मन भी प्रसन्न रहेगा। इस समय बच्चों की हेल्थ पर ध्यान दें, साथ ही उनकी संगति का भी रखें ख्याल।
उपाय - इस सप्ताह मेष राशि वाले अपने कामकाज की सफलता के लिए करें दुर्गा सप्तशती का पाठ करें।
वृषभ राशि के लिए कई खास बातें हैं, जो आपको कुछ अच्छे तो कुछ कन्फ्यूजन से भरे पल देंगे। इस सप्ताह अगर हो सके कारोबार में चेंज के लिए तैयार रहें। बिजनेस के लिए ये दौर बेहतर रहेगा और सौदे अच्छा मुनाफा देंगे। अपने व्यवहार को कुछ मामलों में कंट्रोल में रखें, इस समय आप के कामों पर कुछ वरिष्ठो का प्रभाव रहेगा। शिक्षा से जुड़े मामलों में इस दौरान गुरुजनों की बातों पर पूरा ध्यान दें। बच्चों को मौका मिलेगा, जिससे वह अपनी पढ़ाई में अच्छे अंक हासिक कर सकते हैं। इस सप्ताह खर्चों के लिए तैयार रहें और अपनी कमाई के लिए भी एक्टिव रहेंगे।
उपाय - इस सप्ताह मंदिर में करें खीर का दान और लक्ष्मी जी का पूजन।
मिथुन राशि वालों को सप्ताह काम और नौकरी में आगे रहेंगे। आप अपने दोस्तों के साथ मिलजुल कार्य भी करेंगे। इस समय के दौरान आपको दोस्तों का अच्छा सहयोग मिलेगा सकता है घूमने फिरने की स्थिति आपको कुछ अच्छे परिणाम देगी। दोस्तों के साथ कुछ नयी चीजों को लेकर आप कुछ प्रयोग करना चाहेंगे। घर के लोगों की ओर से कुछ जिम्मेदारियां बनी रहने वाली हैं। सेहत की दृष्टि से इस समय अपने पर ध्यान देने की जरूरत है।
उपाय - इस सप्ताह गणेश जी का पूजन देगा शुभता का प्रभाव।
सिंह राशि वालों के लिए सप्ताह के दूसरे भाग में कुछ मेल जोल के मौके होने वाले हैं, जिसमें आप खुद के स्वभाव के चलते लोगों के मध्य चर्चा का विषय होंगे। धन पक्ष अनुकूल होगा, इस समय इनकम के लिए भागदौड़ बनी रहने वाली है। निवेश के लिए इस समय सजग रहें और छोटी-छोटी इनकम भी आपको बेहतर परिणाम दे सकती है। इस सप्ताह के दूसरे भाग में ग्रहों की चाल का बदलाव आपके मन को प्रभावित करेगा। आप जोश में कुछ नए फैसले ले सकते हैं, जो आपको बढ़ने का मौका देंगे।
उपाय - इस सप्ताह सूर्य देव को अर्पित करें हल्दी मिलेगी कामों में सफलता।
कन्या राशि वालों के लिए साप्ताहिक स्थिति महत्वपूर्ण होने वाली है। इस समय काम के लिए भागदौड़ बनी रहने वाली है। दोस्तों के साथ आप एक्टिव रहेंगे, वहीं ध्यान रखें कि मस्ती के चक्कर में दूसरे परेशान ना हों। इस सप्ताह में करियर के मामले में जो लोग शुरुआत करने का सोच रहे हैं उन्हें कुछ अच्छे ऑफर मिल सकते हैं। बिजनेस में आप इस समय स्थिरता को बनाए रखेंगे। आर्थिक मामलों में बैंक इत्यादि के कामों के लिए भागदौड़ बनी रहने वाली है।
उपाय - इस सप्ताह अपने बिजनेस में ग्रोथ के लिए नारायण कवच का पाठ होगा शुभ।
तुला राशि वालों के लिए इस सप्ताह का समय खास रहने वाला है। ग्रहों के गोचर के साथ राशि का असर काफी विशेष होगा, इस दौरान अपने काम को लेकर आप मजबूत स्थिति में दिखेंगे, जिससे आप अपने काम के अलावा दूसरों की बातों को लेकर भी सजग रहेंगे। इस सप्ताह के दौरान कुछ बातें आपके लिए परेशानी का सबब हो सकती हैं, जिसमें घर के कामों दूसरों का हस्तक्षेप कर सकता है परेशान पर फिर भी भाई बहनों के साथ बातें शेयर कर सकते हैं। इस सप्ताह राशि स्वामी की स्थिति आपको देने वाली है कुछ लाभ के मौके और साथ ही इनकम को बढ़ाने के लिए रहेंगे आप मेहनती जिससे आप को अपने काम के लिए तंगी का अनुभव नहीं करेंगे।
उपाय - इस सप्ताह तुला राशि वालों को करनी चाहिए बड़ और पीपल के पेड़ की पूजा।
वृश्चिक राशि वालों के लिए सप्ताह की शुरुआत जोश से भरी हुई होगी और अपने काम के लिए ट्रैवलिंग कर सकते हैं। इस सप्ताह आपके प्रयास विशेष होने वाले हैं, कामकाज को लेकर नयी बातें देखने को मिल सकती हैं। छात्रों को अच्छा मौका मिलेगा और इस समय पर छात्र अच्छे कॉलेज या शिक्षण संस्थान में प्रवेश के लिए उत्साहित रहेंगे। इस समय स्वास्थ्य को लेकर सजग रहें, जिससे कई बातों में खान-पान और मौसम के चलते हो परेशानी सकती हैं। आर्थिक मामलों में घर की ओर से कुछ सहयोग आपके लिए विशेष रहेगा। सेहत में इस दौरान मौसम के बदलाव ही सबसे ज्यादा असर डालेंगे, जिनको लेकर रहना होगा ज्यादा सजग।
उपाय - इस सप्ताह हनुमान जी को अर्पित करें मोतीचूर के लड्डू का भोग।
धनु राशि वालों के लिए यह सप्ताह काफी खास रहेगा, अपने काम में फोकस बनाकर रखेंगे, लेकिन इसके चलते परिवार को शायद कम ही समय दे पाएं। एजुकेशन को लेकर छात्र कुछ लापरवाह रहेंगे, ऎसे में आने वाली परिक्षाएं प्रभावित हो सकती हैं। रख रखाव में इस समय आप की ओर से कुछ क्रिएटिव विचार बने रहेंगे, जिसे देखकर आप प्रभावित रहेंगे। इस सप्ताह के समय दोस्तों के साथ पार्टी और मस्ती के मौकों को खोजने कि ओर इच्छा बनी रहने
उपाय - धनु राशि वालों के लिए सप्ताह के शुरुआती पक्ष में लगातर राम दरबार का पूजन देगा शुभ प्रभाव।
मकर राशि वालों के लिए सप्ताह का ये समय परिवार में कुछ हलचल लाएगा। दिल की बातें दोस्तों के साथ खास होंगी, अपनों का स्नेह और लगाव रहेगा विशेष। इस समय सोशली एक्टिव रहेंगे और कुछ सामाजिक प्रतिष्ठा की बात होगी। इस सप्ताह छात्र रहेंगे आगे, परिक्षा के साथ साथ किसी सरकारी नौकरी की तैयारी में प्रतिस्पर्धा में अच्छा काम कर पाएंगे। मकर राशि वालों के लिए सप्ताह की शुरुआत रहेगी कामकाज के प्रति समर्पण और जिम्मेदारी के साथ। इस समय आप अपने काम को लेकर कुछ चेंज रह सकते हैं पर ये समय आपको नई दिशा देने की कोशिश करेगा।
उपाय - शनिवार को शनि देव को सरसों के तेल का दीपक जलाएं।
कुंभ राशि वालों के लिए सप्ताह रहेगा नए विचारों और योजनाओं से भरा हुआ। आप किसी रचनात्मक कार्य में सफलता पा सकते हैं। कामकाज में सहयोगियों का पूरा साथ मिलेगा, जिससे कार्य पूर्ण करने में आसानी होगी। विद्यार्थियों के लिए यह समय एकाग्रता बनाए रखने का है। पारिवारिक जीवन में कोई शुभ समाचार मिलने की संभावना है। स्वास्थ्य के मामले में पुराने रोगों को नजरअंदाज न करें। आर्थिक रूप से स्थिति में धीरे-धीरे सुधार देखने को मिलेगा।
उपाय - हर रोज गंगाजल मिलाकर स्नान करें और विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।
मीन राशि वालों के लिए सप्ताह रहेगा भावनात्मक रूप से थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा। कामकाज में नई दिशा और अवसर सामने आएंगे। इस समय आप अपने घर और बाहर के कामों को क्रिएटिव तरीके से तो करेंगे साथ ही इमोशनल तरीके से दूसरों का दिल जीत सकते हैं। विद्यार्थियों को मनचाहे विषयों में गहराई से पढ़ने का मौका मिलेगा। फैमली लाइफ में एक दूसरे के लिए प्रेम तो होगा पर कुछ बातों में असहमती के चलते अनबन भी रहेगी। स्वास्थ्य को लेकर आंखों और पैरों की थकान से बचें। आर्थिक दृष्टि से यह समय धीरे धीरे स्थिरता लाएगा।
उपाय - गुरुवार के दिन पीले फूल और केले का दान करें।
Connect with India's best astrologers




