Shani Nakshatra Gochar: शनि 20 जनवरी को उत्तरभाद्रपद नक्षत्र में गोचर करेंगे। ऐसे में कुछ राशियों को चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।
Shani Nakshatra Gochar: ज्योतिषशास्त्र में शनि को ग्रहों का कर्मदाता और न्यायदाता कहा गया है, यानी कि जातकों को उनके कर्म के अनुसार परिणाम देने वाले ग्रह शनि ही हैं। जिस प्रकार सभी ग्रह राशि परिवर्तन करते हैं, ठीक उसी प्रकार नक्षत्र गोचर भी करते हैं। इस समय शनि मीन राशि में हैं और 20 जनवरी को उत्तरभाद्रपद नक्षत्र में गोचर करेंगे। ये गोचर इसलिए खास माना जा रहा है क्योंकि उत्तरभाद्रपद नक्षत्र के स्वामी शनि हैं। स्वनक्षत्र में शनि का आगमन 20 जनवरी की दोपहर 12 बजकर 13 मिनट पर होगा। ऐसे में हम आपको बताते हैं कि शनि के नक्षत्र गोचर से किन राशियों को चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के ग्यारहवें भाव में शनि का नक्षत्र गोचर होगा। इस समय आपके लिए लाभ की स्थिति बनी रहेगी, लेकिन ये लाभ ज्यादा समय के लिए सहायक नहीं होगा। इंकम अच्छी होगी लेकिन इसके साथ खर्चे बने रहेंगे। किसी बड़े की ओर से मदद मिल सकती है। इस दौरान यात्राएं संभव है लेकिन सावधानी बरतें क्योंकि आपका समान चोरी हो सकता है। रिलेशनशिप के लिए भी ये समय बेहतर है। नए रिश्ते में बंधने के अवसर ये समय आपको देगा।
कन्या राशि
कन्या राशि के सातवें भाव में शनि का नक्षत्र परिवर्तन होने वाला है। ये समय आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको इस दौरान लोगों की सलाह और दबाव से परेशानी महसूस हो सकती है, आप ना चाहते हुए भी दूसरों के बताए अनुसार काम करने के लिए बाध्य रहेंगे। आपका शांत रवैया ही आपको सफलता दिला सकता है। घर में कामकाज बना रहेगा। इस बीच आपको पार्टनर की ओर से पैसे या सेहत को लेकर चिंता हो सकती है। सोशली एक्टिव रहेंगे।
तुला राशि
तुला राशि के छठे भाव में शनि चाल परिवर्तन करने वाले हैं। इस समय आप कामकाज में काफी एक्टिव रहेंगे। लेकिन जोखिम भरे कार्यों को करने से बचना होगा। बड़ी निवेश करने का समय हो सकता है। दोस्तों के साथ यात्रा के योग बनते नजर आ रहे हैं लेकिन ध्यान रखें कि आपकी दोस्ती दुश्मनी में ना बदल जाए। छात्रों के लिए पढ़ाई में ध्यान देने का समय है, क्योंकि एकाग्रता में कमी आ सकती है। सेहत का खास ख्याल रखना होगा, नसों से जुड़ी दिक्कत हो सकती है।