
शारदीय नवरात्रि सनातन धर्म के सबसे पवित्र और बड़े त्योहारों में से एक है। यह नौ दिनों का पावन पर्व मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा के लिए समर्पित है। इन नौ दिनों में भक्त व्रत रखते हैं, कलश स्थापना करते हैं और मां भगवती की पूजा-अर्चना करते हैं। शास्त्रों के अनुसार, नवरात्रि की पूजा के दौरान कुछ खास नियमों का ध्यान रखना पड़ता है। ऐसे में आइए यहां जानते हैं कि पूजा के दौरान किन बातों का खास ख्याल रखना पड़ता है?
वैदिक पंचांग के अनुसार, शारदीय नवरात्र की शुरुआत अश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि यानी 10 अक्टूबर, दिन शनिवार, रात 9 बजकर 19 मिनट से होगी। वहीं, इसका समापन 11 अक्टूबर, दिन रविवार रात 9 बजकर 30 मिनट पर होगा। उदया तिथि के आधार पर इस साल शारदीय नवरात्र 11 अक्टूबर से शुरू हो रहे हैं।
Connect with India's best astrologers




