Logo

Shukra Gochar 2026: गुरु की राशि में शुक्र की एंट्री, सभी राशियों पर कैसा पड़ेगा असर?

शालू मिश्राशालू मिश्राUpdated 26 Feb 2026 06:07 PM IST
Shukra Gochar 2026: गुरु की राशि में शुक्र की एंट्री, सभी राशियों पर कैसा पड़ेगा असर?

Special Things

Shukra Gochar 2026: शुक्र 2 मार्च को मीन राशि में प्रवेश कर रहे हैं। ऐसे में सभी राशियों पर सकारात्मक और नकारात्मक रूप से असर देखने को मिलेगा। 

Shukra Gochar 2026: शुक्र को ज्योतिषशास्त्र में भोग-विलास और धन-संपदा का कारक माना जाता है। इस समय शुक्र कुंभ राशि में विराजमान हैं लेकिन 2 मार्च को शुक्र मीन राशि में गोचर करेंगे। ये गोचर रात्रि के समय 1 बजकर 1 मिनट पर होगा। बता दें कि मीन राशि के स्वामी ग्रह गुरु हैं जिन्हें ज्ञान, शिक्षा का कारक माना जाता है। ऐसे में गुरु की राशि में शुक्र की एंट्री से सभी राशियों के जीवन में बदलाव देखने को मिलेंगे। 

शुक्र गोचर से सभी राशियों पर प्रभाव  


मेष राशि 

मेष राशि के बारहवें भाव में शुक्र का गोचर हो रहा है। इस दौरान आपके भीतर जोश और उत्साह बढ़ता नजर आएगा। रिश्तों में नजदीकियां बनी रहेंगी। नए रिश्तों की शुरुआत के लिए ये समय अच्छा है। आप लंबी यात्राएं तय करेंगे जहां लोगों से संपर्क बन सकते हैं। आय के स्रोत बनेंगे लेकिन परिवार के ऊपर व्यय भी बना रहेगा। इस दौरान आपको अपनी सेहत का खास ख्याल रखना होगा, जोखिम भरे कार्यों को करने से बचें। 

वृषभ राशि 

वृषभ राशि के ग्यारहवें भाव में शुक्र चाल परिवर्तन करने वाले हैं। ये समय आपके लिए शुभ माना जा रहा है। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होने वाली है। आय के स्रोत बढ़ते नजर आएंगे। वरिष्ठों की ओर से सहयोग प्राप्त होगा। इस दौरान आप कुछ छोटी यात्राएं तय कर सकते हैं। यात्रा के समय किसी से दोस्ती हो सकती है। आपकी क्रिएटिविटी बढ़ने वाली है। जो लोग रिलेशनशिप में हैं, उनके लिए ये समय अच्छा है। 

मिथुन राशि 

मिथुन राशि के दसवें भाव में शुक्र का गोचर होने वाला है। ये समय आपके लिए करियर के दृष्टिकोण से लाभकारी माना जा रहा है। जो लोग बाहर जाकर रहने का सोच रहे हैं, वह अपने भाग्य को आजमा सकते हैं। उच्च शिक्षा ग्रहण करने के लिए ये समय अनुकूल है। परिवार में किसी मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है। घर में वाहन या आभूषण की खरीद संभव है। प्रेम जीवन में स्थिति बेहतर रहेगी। 

कर्क राशि 

कर्क राशि के नौंवे भाव में शुक्र गोचर करेंगे, इस समय आपको भाग्य का साथ मिल सकता है। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहने वाली है। धन लाभ के अवसर मिलेंगे। घर में बड़े लोगों की ओर से सहयोग प्राप्त होगा। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा संभव है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता आएगी। हालांकि सेहत का खास ख्याल रखना होगा क्योंकि मौसम के कारण तबियत बिगड़ सकती है। 

सिंह राशि 

सिंह राशि के आठवें भाव में शुक्र गोचर करने वाले हैं। इस दौरान अचानक से धन प्राप्ति के योग आपके लिए बनेंगे। रिश्तों में सम्मान बनाए रखें वरना मानहानि की स्थिति पैदा हो सकती है। शेयर मार्केट में लाभ के अवसर बनते नजर आ रहे हैं। दांपत्य जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। प्रेम संबंध में स्थिति बेहतर रहने वाली है। 

कन्या राशि 

कन्या राशि के सातवें भाव में शुक्र का गोचर होगा। इस समय आपको नया जीवनसाथी मिल सकता है, उठापटक की स्थिति बनी रहेगी। नई रिश्तों की शुरुआत के लिए ये समय अच्छा है। वैवाहिक जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। आर्थिक स्थिति की बात करें तो ये सामान्य रहने वाला है। लेकिन सेहत को लेकर थोड़ा सतर्क रहने की आवश्यकता होगी, पेट के निचले हिस्सों में दर्द की शिकायत हो सकती है। इसलिए सलाह है कि साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। 





तुला राशि 

तुला राशि के छठे भाव में शुक्र प्रवेश कर रहे हैं, इस समय लोगों को अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता होगी। मन में कई तरीके की उलझनें आएंगी जो आपको परेशान करेंगी। कंपटीशन बना रहने वाला है लेकिन आप आराम से स्थिति को संभाल लेंगे। लेकिन सतर्क रहें क्योंकि शत्रु पक्ष आपके कार्य में बाधा डालने का प्रयास कर सकते हैं। 

वृश्चिक राशि 

वृश्चिक राशि के पांचवे भाव में शुक्र का गोचर हो रहा है। ये समय आपके लिए बेहतर रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ प्रेम संबंध में स्थिति बेहतर रहेगी। आपकी क्रिएटिविटी में निखार देखने को मिलेगा। दोस्तों के साथ घूमने का मौका मिल सकता है। आर्थिक पक्ष पहले से बेहतर होगा। आपका धन यात्रा, एजुकेशन और संतान के ऊपर व्यय होगा। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। 

धनु राशि 

धनु राशि के लोगों के चौथे भाव में शुक्र का गोचर हो रहा है। इस दौरान आपको कार्य में सफलता प्राप्त होगी। आर्थिक स्थिति बेहतर हेगी। घर में वाहन, आभूषण और वस्त्र की खरीद हो सकती है। माता की ओर से स्नेह की प्राप्ति होगी। घर में लिए गए किसी निर्णय से आपके निजी जीवन पर गहरा असर होगा। लव लाइफ की बात करें तो स्थिति अच्छी है। लेकिन छाती से जुड़ी समस्या परेशान कर सकती है। 

मकर राशि 

मकर राशि के तीसरे भाव में शुक्र का गोचर होने वाला है। ये समय आपके लिए यात्राओं के योग लेकर आ रहा है। कलात्मक गतिविधियों में आप आगे रहेंगे। आप अपने शौक के कार्यों को करेंगे। नए लोगों से आपके संपर्क इस दौरान बनेंगे। आर्थिक मामलों में आप बेहतर महसूस करेंगे। अपने भाई-बहनों के ऊफर आपका ध्यान रहेगा। लेकिन कंधे, कमर और गर्दन से जुड़ी दिक्कत आपको सता सकती है। 

कुंभ राशि 

कुंभ राशि के दूसरे भाव में शुक्र का गोचर होगा। इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी, धन प्राप्ति के कई योग बनते दिखेंगे। भाग्य का सपोर्ट आपको इस समय मिलने वाला है। लेकिन सलाह है कि बड़े लोगों की ओर सम्मानजनक व्यवहार रखें। घर में प्रॉपर्टी की खरीद संभव है। वाणी में मिठास आएगी जिससे पार्टनर का सहयोग प्राप्त होगा। 

मीन राशि 

मीन राशि के लोगों के लिए उनके लग्नन भाव में शुक्र का गोचर होगा। इस दौरान आपके अंदर उत्साह देखा जाएगा। आप अपने ऊपर खर्च करेंगे, घर में समान के रख-रखाव में बदलाव संभव है। पैसे आएंगे तो खर्च भी बना रहेगा। रिलेशनशिप में स्थिति बेहतर रहने वाली है। आप किसी व्यक्ति को प्यार का इजहार कर सकते हैं। यात्रा के योग बनने वाले हैं। घर में मांगलिक कार्य संभव है। 

Related Puja

नजर दोष शांति पूजा
For happiness in family life and relationships.

नजर दोष शांति पूजा

Sun 31 May 2026
Navgrah Shani Mandir, Ujjain
Prasad Box
172 devotees have booked this puja
Book Puja
नजर दोष शांति पूजा
For happiness in family life and relationships.

नजर दोष शांति पूजा

Sun 31 May 2026
Navgrah Shani Mandir, Ujjain
Prasad Box
172 devotees have booked this puja
Book Puja

Talk to Astrologer

View all

Connect with India's best astrologers

सुयश

सुयश

25/min₹5/min
टैरो रोमी

टैरो रोमी

26/min₹5/min
नेहा भटनागर

नेहा भटनागर

70/min₹5/min
एस्ट्रो त्रिलोकी नाथ

एस्ट्रो त्रिलोकी नाथ

28/min16/min
संस्कार जी

संस्कार जी

28/min₹5/min
View all
नजर दोष शांति पूजा
For happiness in family life and relationships.

नजर दोष शांति पूजा

Sun 31 May 2026
Navgrah Shani Mandir, Ujjain
Prasad Box
172 devotees have booked this puja
Book Puja
नवग्रह शांति पूजा
Negative problems caused by the nine planets are removed.

नवग्रह शांति पूजा

Sun 31 May 2026
Navgrah Shani Mandir, Ujjain
Prasad Box
249 devotees have booked this puja
Book Puja
जन्मदिन पूजा: सुख - समृद्धि और सफल जीवन के लिए
Perform puja online from the comfort of your home

जन्मदिन पूजा: सुख - समृद्धि और सफल जीवन के लिए

Mon 01 June 2026
Bagalamukhi Temple, Haridwar
Prasad Box
273 devotees have booked this puja
Book Puja

Reconnect with your Faith

UserUserUser
Trusted by 1 Lakh Devotees
100% Secure