Logo

Shukra Gochar 2026: शुक्र का स्वराशि में प्रवेश, जानिए मेष से मीन राशि तक क्या पड़ेगा असर

Kumari Nisha ThapaKumari Nisha ThapaUpdated 19 Apr 2026 06:12 PM IST
Shukra Gochar 2026: शुक्र का स्वराशि में प्रवेश, जानिए मेष से मीन राशि तक क्या पड़ेगा असर

Special Things

Shukra Gochar 2026: शुक्र देव स्वराशि यानी कि वृषभ राशि में प्रवेश कर गए हैं, जिसके चलते मालव्य राजयोग का निर्माण भी हो रहा है। तो आइए जानते हैं कि शुक्र का वृषभ राशि में जाना सभी 12 राशियों के लिए क्या परिवर्तन लेकर आ रहा है। 

Shukra Gochar 2026: भोग, विलासिता, सुख और सौंदर्य के कारक शुक्र अपनी ही राशि यानी कि वृषभ राशि में प्रवेश कर गए हैं। इस गोचर के चलते एक शुभ योग यानी कि 'मालव्य राजयोग' का निर्माण हो रहा है, जो 'पंच महापुरुष योगों में से एक है। तो आइए जानते हैं कि शुक्र का राशि परिवर्तन सभी 12 राशियों के लिए कैसा है। 

शुक्र गोचर का 12 राशियों पर प्रभाव 

मेष राशि

शुक्र ने मेष राशि के चौथे भाव में गोचर किया है। यह अवधि महत्वपूर्ण आर्थिक लाभ लेकर आएगी। इस दौरान, घर पर कुछ समस्याएं या तनावपूर्ण स्थितियाँ उत्पन्न हो सकती हैं। इस समय आपके जीवनसाथी की अपेक्षाएँ बढ़ सकती हैं। आपके घर मेहमानों का आगमन हो सकता है। आपकी वाणी में मधुरता आएगी। आप किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं।

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों के लग्न भाव में ही शुक्र का गोचर हुआ है। विलासिता और भौतिक सुख-सुविधाओं के प्रति आपका झुकाव बढ़ेगा। प्रेम संबंधों में अलगाव की संभावना है, लेकिन यह आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगा। इस दौरान आप विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का स्वाद चखने का प्रयास करेंगे। आपका आकर्षण बढ़ेगा और आपका आत्मविश्वास उच्च बना रहेगा।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के बारहवें भाव में शुक्र का गोचर हुआ है। इस दौरान आपके खर्चों में वृद्धि होगी, जिससे घर पर तनावपूर्ण माहौल बन सकता है। कुछ जातकों को अपने घर से दूर रहना पड़ सकता है। इस समय अपनी माता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आपको अपने करियर में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। छात्रों को अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित रखने की आवश्यकता होगी। वाहन चलाते समय या किसी भी वाहन से यात्रा करते समय सावधानी बरतें, क्योंकि चोट लगने की संभावना है।

कर्क राशि

कर्क राशि के लिए ग्यारहवें भाव में शुक्र का गोचर हुआ है। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। इस दौरान आप कोई चीज़ खरीद सकते हैं, जैसे कोई प्रॉपर्टी या गाड़ी। आपको अपनी माँ से प्यार और सहयोग मिलेगा, जिससे आपको हिम्मत मिलेगी। बच्चे अपनी पढ़ाई पर ध्यान देंगे। जो लोग क्रिएटिव फील्ड में हैं, वे अच्छा प्रदर्शन करेंगे और उन्हें समाज सेवा में भी पहचान मिल सकती है। इस दौरान आपकी सेहत पर असर पड़ सकता है, इसलिए सावधान रहें।

सिंह राशि

सिंह राशि के लिए 10वें भाव में शुक्र का गोचर हुआ है, जो आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित होगा। आपको करियर बदलने के मौके मिल सकते हैं, और आप कोई नया प्रोफेशनल काम शुरू कर सकते हैं। परिवार में खुशी और तालमेल बना रहेगा। इस दौरान किसी के प्रति आपके मन में रोमांटिक भावनाएँ जाग सकती हैं या आपको अपने जीवन का प्यार मिल सकता है। इसके साथ ही इस समय आपके लिए वाहन खरीदने के योग बनते हुए नजर आ रहे हैं।

कन्या राशि

कन्या राशि के 9वें भाव में शुक्र का गोचर हुआ है। इस दौरान, आपको अपने वरिष्ठों से दबाव महसूस हो सकता है और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बहस भी बढ़ सकती है। इस समय आप यात्रा करेंगे और यात्रा के दौरान थक भी सकते हैं, इसलिए सावधान रहें। शिक्षा और करियर में प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी। परिवार के बुजुर्ग सदस्यों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। अनावश्यक चीज़ें खरीदने के कारण आपके खर्चे बढ़ेंगे। छात्रों को अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित रखने की आवश्यकता होगी।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए 8वें भाव में गोचर हुआ है, अब आपके लिए एक अनुकूल समय आएगा। इस दौरान आप भावुक और संवेदनशील महसूस करेंगे। स्वास्थ्य के मामले में, अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। इस दौरान नए संबंध बनेंगे। यात्रा का भी योग है, लेकिन यात्रा करते समय सावधान रहें। आप अपने करियर में सफलता प्राप्त करेंगे।


वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के 7वें भाव में शुक्र का गोचर हुआ है। इस दौरान विवाह की प्रबल संभावनाएं हैं। व्यापारियों को इस समय काफी मुनाफा होगा। जो लोग सौंदर्य उत्पादों या कॉस्मेटिक्स से जुड़े व्यवसाय में हैं, उन्हें आर्थिक लाभ मिलेगा। प्रेम संबंधों में आपके और आपके साथी के बीच का संबंध गहरा होगा। आपको अपने पेशेवर जीवन में अनुकूल अवसर मिलेंगे और आपके व्यवसाय में वृद्धि देखने को मिलेगी।

धनु राशि

धनु राशि के 6वें भाव में शुक्र का गोचर हुआ है। आप सामाजिक जीवन में अपनी गरिमा बनाए रखने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे। आपको बड़ों या सीनियर्स से सीख मिल सकती है। अपने स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहें। तेज़ गति से वाहन चलाने से बचने की सलाह दी जाती है, क्योंकि चोट लगने की आशंका है। इस दौरान शेयर बाज़ार में निवेश करने से बचें, क्योंकि आपको नुकसान हो सकता है।

मकर राशि

धनु राशि के 5वें भाव शुक्र का गोचर हुआ है। आप रचनात्मक क्षेत्रों में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। जो लोग पढ़ाई कर रहे हैं वो अच्छा प्रदर्शन करेंगे। अविवाहित लोग इस दौरान किसी नए रिश्ते में आ सकते हैं। आपके और आपके साथी के बीच नजदीकियां बढ़ेंगी। आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के 4वें भाव में शुक्र प्रवेश कर गए हैं, जिसके चलते अब आपके लिए शुभ परिणाम आएंगे। परिवार में सौहार्द बना रहेगा। यह अविवाहित व्यक्तियों के लिए एक शुभ समय होगा, क्योंकि उन्हें विवाह के प्रस्ताव मिल सकते हैं। जो लोग करियर में बदलाव के बारे में सोच रहे हैं, उन्हें अनुकूल अवसर मिल सकते हैं। इस दौरान किसी के प्रति आपके मन में रोमांटिक भावनाएँ जाग सकती हैं। आपको खुशी और आनंद का अनुभव होगा।

मीन राशि

मीन राशि के लिए तीसरे भाव में शुक्र का गोचर हुआ है। इस दौरान आपके खर्चे बढ़ेंगे। आप किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं, लेकिन यात्रा करते समय, विशेष रूप से पहाड़ी इलाकों में, सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। इस दौरान आपको अचानक नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। इस समय अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। आपके गुप्त शत्रु आपके लिए परेशानियाँ खड़ी कर सकते हैं, इसलिए सावधान रहें। वैवाहिक जीवन में, किसी बाहरी संबंध की संभावना बन सकती है।

Related Puja

आरोग्य एवं दीर्घायु के लिए 11,000 महामृत्युंजय मंत्र जाप
To receive Lord Shiva's blessings for a healthy, prosperous, and spiritually enriched life.

आरोग्य एवं दीर्घायु के लिए 11,000 महामृत्युंजय मंत्र जाप

Mon 10 August 2026
Mrityunjay Mahadev Temple, Kashi
Prasad Box
273 devotees have booked this puja
Book Puja
आरोग्य एवं दीर्घायु के लिए 11,000 महामृत्युंजय मंत्र जाप
To receive Lord Shiva's blessings for a healthy, prosperous, and spiritually enriched life.

आरोग्य एवं दीर्घायु के लिए 11,000 महामृत्युंजय मंत्र जाप

Mon 10 August 2026
Mrityunjay Mahadev Temple, Kashi
Prasad Box
273 devotees have booked this puja
Book Puja

Talk to Astrologer

View all

Connect with India's best astrologers

संस्कार जी

संस्कार जी

28/min₹5/min
एस्ट्रो अमन

एस्ट्रो अमन

20/min₹5/min
सौरभ कृष्णा शास्त्री

सौरभ कृष्णा शास्त्री

22/min₹5/min
अन्नू टी

अन्नू टी

22/min₹5/min
मंगल कृष्णा

मंगल कृष्णा

25/min₹5/min
View all
आरोग्य एवं दीर्घायु के लिए 11,000 महामृत्युंजय मंत्र जाप
To receive Lord Shiva's blessings for a healthy, prosperous, and spiritually enriched life.

आरोग्य एवं दीर्घायु के लिए 11,000 महामृत्युंजय मंत्र जाप

Mon 10 August 2026
Mrityunjay Mahadev Temple, Kashi
Prasad Box
273 devotees have booked this puja
Book Puja
सावन स्पेशल: शीघ्र विवाह के लिए पंचामृत अभिषेक और महारुद्राभिषेक
For good fortune, attraction, and auspicious marriage opportunities

सावन स्पेशल: शीघ्र विवाह के लिए पंचामृत अभिषेक और महारुद्राभिषेक

Mon 10 August 2026
Gauri Kedareshwar Mahadev Temple, Kashi
Prasad Box
406 devotees have booked this puja
Book Puja
सावन सोमवार स्पेशल- गभस्तीश्वर महादेव मंदिर में रुद्री पाठ और चार प्रहर रात्रि महाभिषेक
For planetary peace and protection from crises through Four Prahar Night Mahabhishek

सावन सोमवार स्पेशल- गभस्तीश्वर महादेव मंदिर में रुद्री पाठ और चार प्रहर रात्रि महाभिषेक

Mon 10 August 2026
Kashi, Uttar Pradesh
Prasad Box
391 devotees have booked this puja
Book Puja

Reconnect with your Faith

UserUserUser
Trusted by 1 Lakh Devotees
100% Secure