Logo

Shukra Gochar 2026: 2 सितंबर को शुक्र बदलेंगे चाल, इन राशियों को मिलेगा बंपर लाभ, पढ़ें अपनी राशि का हाल

Kumari Nisha ThapaKumari Nisha ThapaUpdated 22 Aug 2026 03:08 PM IST
Shukra Gochar 2026: 2 सितंबर को शुक्र बदलेंगे चाल, इन राशियों को मिलेगा बंपर लाभ, पढ़ें अपनी राशि का हाल

Special Things

2 सितंबर 2026 को शुक्र अपनी राशि तुला में प्रवेश करेंगे। आइए जानते हैं कि शुक्र के इस राशि परिवर्तन से सभी राशियों पर क्या असर पड़ेगा?

वैदिक ज्योतिष में शुक्र ग्रह को सुख, ऐश्वर्य, भौतिक सुख-सुविधाओं और वैवाहिक जीवन का कारक माना जाता है। जब भी शुक्र अपनी स्थिति बदलते हैं, तो इसका सीधा प्रभाव सभी 12 राशियों के आर्थिक के साथ पारिवारिक जीवन पर पड़ता है। सितंबर महीने की शुरुआत में ही शुक्र का बड़ा राशि परिवर्तन होने जा रहा है, तो चलिए जानते हैं कि इसका 12 राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा?

शुक्र गोचर से आपकी राशि पर क्या होगा शुभ-अशुभ असर?

मेष राशि 

शुक्र का यह गोचर आपकी कुंडली के सप्तम भाव में होगा। वैवाहिक जीवन में आ रही दूरियां कम होंगी। और आपसी समझ बेहतर होगी। साथ ही कारोबार में साझेदारी से फायदा मिलने के योग हैं। अविवाहित लोगों को विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं।

वृषभ राशि 

आपकी राशि के स्वामी शुक्र छठे भाव में प्रवेश करेंगे। इस दौरान आपको अपने सेहत और शत्रुओं से थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। हालांकि कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिल सकती है। विदेश यात्रा के योग भी बन सकते हैं, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा।

मिथुन राशि 

मिथुन राशि वालों के पंचम भाव में शुक्र का गोचर छात्रों और प्रेम संबंधों के लिए बेहद शुभ रहने वाला। शिक्षा प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे लोगों को सफलता मिलेगी। साथ ही अचानक धन लाभ के योग बनेंगे और कला से जुड़े लोगों का मान-सम्मान बढ़ेगा।

कर्क राशि 

कर्क राशि के चतुर्थ भाव में शुक्र के गोचर से सुख-साधनों में वृद्धि होगी। आप नया वाहन खरीदने पर विचार कर सकते हैं। माता का सहयोग मिलेगा और पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। इसके साथ ही कार्यक्षेत्र में माहौल आपके अनुकूल रहेगा।

सिंह राशि 

सिंह राशि के तृतीय भाव में शुक्र के आने से साहस और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। वाणी में मिठास आएगी, जिससे लोग आपकी ओर आकर्षित होंगे। छोटी यात्राओं से फायदा होगा। भाई-बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा और कार्यक्षेत्र पर आपकी मेहनत की तारीफ होगी।

कन्या राशि 

कन्या के द्वितीय भाव में शुक्र का गोचर आर्थिक स्थिति को मजबूत करेगा। वाणी के प्रभाव से अटके हुए काम पूरे होंगे। साथ ही रुका हुआ धन वापस मिल सकता है और परिवार में किसी मांगलिक काम का आयोजन हो सकता है।

तुला राशि

आपकी ही राशि (प्रथम भाव) में शुक्र का गोचर मालव्य राजयोग बनाएगा। यह गोचर आपके लिए सबसे ज्यादा फलदायी साबित होगा। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। साथ ही मान-सम्मान और यश में वृद्धि होगी। वैवाहिक जीवन में रोमांस बढ़ेगा और कारोबार में जबरदस्त लाभ के योग बनेंगे। 

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के बारहवें भाव में शुक्र का गोचर भौतिक सुख-सुविधाओं के खर्चों को बढ़ा सकता है। इस दौरान बजट बनाकर चलना समझदारी होगी। विदेश से जुड़े लोगों को बड़ा लाभ मिल सकता है। इसके अलावा अध्यात्म और शांति की तलाश में भी समय बीतेगा।

धनु राशि 

धनु राशि के एकादश भाव में शुक्र का गोचर धन प्राप्ति के नए द्वार खोलेगा। आमदनी में जबरदस्त बढ़ोतरी होने के संकेत हैं। मित्रों और बड़े भाई-बहनों का भरपूर सहयोग मिलेगा। साथ ही सोचे हुए सभी काम समय पर पूरे होंगे और समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

मकर राशि 

मकर राशि के दशम भाव में शुक्र का गोचर नौकरी कर रहे लोगों के लिए तरक्की के रास्ते खोलेगा। कार्यक्षेत्र में आपके काम की तारीफ होगी। नया प्रोजेक्ट या बड़ी डील मिल सकती है। इसके साथ ही समाज में आपका रुतबा बढ़ेगा और पिता का सहयोग मिलेगा।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के नवम भाव में शुक्र का गोचर भाग्य को मजबूत करेगा। धार्मिक कामों में रुचि बढ़ेगी। लंबी यात्राएं लाभकारी रहेंगी। साथ ही उच्च शिक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को उनके प्रयासों में मनचाही सफलता मिलेगी।

मीन राशि 

मीन राशि के अष्टम भाव में शुक्र का गोचर मिले-जुले परिणाम देगा। सेहत के प्रति थोड़ी सावधानी बरतनी होगी। हालांकि, इस दौरान अचानक धन लाभ होने की संभावना बन सकती है। रिसर्च से जुड़े लोगों के लिए समय अच्छा है।

Related Puja

सन्यासियों का श्राद्ध विशेष अनुष्ठान -  द्वादशी श्राद्ध
A sacred occasion for the peace and contentment of ancestors.

सन्यासियों का श्राद्ध विशेष अनुष्ठान - द्वादशी श्राद्ध

Wed 07 October 2026
Ganga Ghat, Har ki Pauri, Haridwar
101 devotees have booked this puja
Book Puja
सन्यासियों का श्राद्ध विशेष अनुष्ठान -  द्वादशी श्राद्ध
A sacred occasion for the peace and contentment of ancestors.

सन्यासियों का श्राद्ध विशेष अनुष्ठान - द्वादशी श्राद्ध

Wed 07 October 2026
Ganga Ghat, Har ki Pauri, Haridwar
101 devotees have booked this puja
Book Puja

Talk to Astrologer

View all

Connect with India's best astrologers

एस्ट्रो निखिलेश

एस्ट्रो निखिलेश

₹28/min₹5/min
नीरज कुमार मिश्रा

नीरज कुमार मिश्रा

₹20/min₹15/min
मंगल कृष्णा

मंगल कृष्णा

₹25/min₹5/min
टैरो प्रीति

टैरो प्रीति

₹26/min₹5/min
एस्ट्रो कमल जी

एस्ट्रो कमल जी

₹20/min₹16/min
View all
सन्यासियों का श्राद्ध विशेष अनुष्ठान -  द्वादशी श्राद्ध
A sacred occasion for the peace and contentment of ancestors.

सन्यासियों का श्राद्ध विशेष अनुष्ठान - द्वादशी श्राद्ध

Wed 07 October 2026
Ganga Ghat, Har ki Pauri, Haridwar
101 devotees have booked this puja
Book Puja
पितृ पक्ष पूजा - 16 तिथि पितृ शांति महापूजा, तिल तर्पण और पिंड अर्पण
Pitru Shanti • Pitru Tripti • Family Prosperity • Ancestral Blessings

पितृ पक्ष पूजा - 16 तिथि पितृ शांति महापूजा, तिल तर्पण और पिंड अर्पण

Wed 07 October 2026
Gaya Tirth Kshetra, Bihar
347 devotees have booked this puja
Book Puja
पितृ पक्ष पूजा - 16 तिथि पितृ ऋण मुक्ति महापूजा, तिल तर्पण और गौ सेवा
For the peace of known and unknown ancestors and for liberation from ancestral debt.

पितृ पक्ष पूजा - 16 तिथि पितृ ऋण मुक्ति महापूजा, तिल तर्पण और गौ सेवा

Wed 07 October 2026
Pishach Mochan Kund, Kashi
406 devotees have booked this puja
Book Puja

Reconnect with your Faith

UserUserUser
Trusted by 1 Lakh Devotees
100% Secure