Logo

Surya Gochar 2026: सूर्य करेंगे गुरु बृहस्पति की राशि में गोचर, जानें सभी राशियों पर कैसा पड़ेगा असर

शालू मिश्राशालू मिश्राUpdated 09 Mar 2026 02:27 PM IST
Surya Gochar 2026: सूर्य करेंगे गुरु बृहस्पति की राशि में गोचर, जानें सभी राशियों पर कैसा पड़ेगा असर

Special Things

Surya Gochar 2026: सूर्य करेंगे गुरु बृहस्पति की राशि में गोचर, जानें सभी राशियों पर कैसा पड़ेगा असर
Surya Gochar 2026: ज्योतिषशास्त्र में सूर्य ग्रह को पिता, आत्मा, मान-सम्मान और प्रतिष्ठा का कारक माना जाता है। इस समय सूर्य कुंभ राशि में विराजमान हैं और 15 मार्च को मीन राशि में गोचर करेंगे। बता दें कि ये गोचर रात्रि 1 बजकर 8 मिनट पर होने वाला है। माना जा रहा है कि सूर्य गोचर का प्रभाव सभी 12 राशियों पर सकारात्मक और नकारात्मक तरीके से पड़ सकता है। 

मेष राशि 

मेष राशि के बारहवें भाव में सूर्य गोचर करने वाले हैं। इस दौरान आप किसी लंबी यात्रा पर जाने का प्लान कर सकते हैं, जिसके कारण धन खर्च में वृद्धि देखी जाएगी। स्वास्थ्य के लिहाज से देखें तो आपको अपने विशेष ख्याल रखना होगा। परिवार में स्थिति मिली-जुली रहेगी। प्रेम संबंधों में आप थोड़ा भावुक महसूस कर सकते हैं, छोटी-छोटी बातें भी आपको प्रभावित करेंगी। इस दौरान आपका झुकाव आध्यात्म की ओर बढ़ेगा। 

वृषभ राशि 

वृषभ राशि के ग्यारहवें भाव में सूर्य का गोचर होगा। इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति थोड़ी डगमगा सकती है। लाभ के अवसर बनेंगे लेकिन व्यय भी अपना प्रभाव डालेंगे। सेहत सामान्य रहने वाली है बस मौसम के बदलाव के कारण सर्दी जुकाम हो सकता है। परिवार में किसी का आगमन हो सकता है जिसके कारण घर में चहल-पहल बनी रहेगी। सोशल सर्कल से आप जुड़ेंगे। प्रेम संबंधों में परिस्थितियां अच्छी रहेंगी। 

मिथुन राशि 

मिथुन राशि के दसवें भाव में सूर्य का गोचर होने वाला है। इस दौरान करियर में अवसर प्रदान होंगे। आपके परिवार में किसी खास का आगमन हो सकता है। इस समय परिवार में खुशहाली बनी रहेगी। सलाह है कि अपने स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें। बचत में कमी देखी जाएगी। किसी मनचाही वस्तु की खरीदारी में पैसे खर्च हो सकते हैं। 

कर्क राशि 

कर्क राशि के लिए उनके नौंवे भाव में सूर्य का गोचर होगा। इस दौरान आपके लिए लाभ के कई अवसर बनेंगे। आप ईश्वर के ऊपर अपने कष्टों को छोड़ देंगे। आध्यात्मिकता में बढ़ोतरी होगी। आपके रिश्ते में समझदारी बढ़ेगी। इस दौरान आपके लिए आय के स्रोत बढ़ेंगे। सेहत सामान्य रहने वाली है। 

सिंह राशि 

सिंह राशि के आठवें भाव में सूर्य का आगमन होगा। इस दौरान आप थोड़ा भावुक महसूस कर सकते हैं, आपको सलाह है कि अपने साथ कुछ वक्त बिताएं और खुद को समझें। परिवार की ओर से सहयोग बना रहेगा। रिलेशनशिप के मामले में, सिंगल लोग किसी की ओर आकर्षित हो सकते हैं और संभव है कि किसी नए रिश्ते की शुरुआत हो। आर्थिक स्थिति की बात करें, तो लाभ और व्यय की स्थिति बनी रहने वाली है। यात्रा के योग प्रबल बनते नजर आ रहे हैं। 

कन्या राशि 

कन्या राशि के सातवें भाव में सूर्य गोचर करने वाले हैं। इस दौरान आपको कार्य करते हुए सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी और लापरवाही से बचाव करना है। स्वास्थ्य की थोड़ी चिंता हो सकती है। आर्थिक लिहाज से देखें तो धन हानि की संभावना बनती दिख रहे हैं। प्रेम जीवन में स्थिरता बनी रहेगी लेकिन आपको सलाह है कि अपने इमोशंस पर काबू रखें। पारिवारिक जीवन में सामान्य स्थिति होगी। 





तुला राशि 

तुला राशि के छठे भाव में सूर्य का आगमन होगा। इस दौरान जो लोग कंपटीशन की तैयारी में लगे हुए हैं, उनके लिए लाभ की स्थिति बनेगी। परीक्षाओं में छात्रों को बेहतर परिणाम प्राप्त होंगे। इस दौरान आप पर आर्थिक दबाव बढ़ सकता है, खास कर सेहत और परिवार पर खर्च बढ़ेगा। परिवार का सहयोग बना रहेगा। इस समय आप कुछ छोटी यात्राओं की प्लानिंग कर सकते हैं। आपको सलाह है कि किसी भी प्रकार के विवाद में जाने से बचें वरना मुश्किलें बढ़ सकती हैं। 

वृश्चिक राशि 

वृश्चिक राशि के पांचवे भाव में सूर्य का गोचर होने वाला है। इस समय आप अफने शिक्षा में बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहने वाली है। आप किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। घर-परिवार में किसी मेहमान का आगमन हो सकता है जिसके कारण चहल-पहल बनी रहेगी। प्रेम जीवन में कुछ परेशानियां आ सकती हैं जिसे आप धैर्य से संभाल सकेंगे। 

धनु राशि

धनु राशि के लोगों के लिए उनके चौथे भाव में सूर्य का गोचर होने वाला है। इस दौरान आप अपने दोस्तों के साथ कुछ यात्राएं करेंगे। भाई-बहनों के साथ बहसबाजी हो सकती है। परिवार में सामान्य स्थिति रहने वाली है। प्रेम संबंधों में, आपका पार्टनर आपको स्पेशल फील कराने का प्रयास करेगा। इस दौरान आपके वेतन में वृद्धि हो सकती है। 

मकर राशि 

मकर राशि के तीसरे भाव में सूर्य का गोचर होने वाला है। इस दौरान आपके भीतर क्रिएटिविटी बढ़ने वाली है और संभव है कि समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जो लोग रोजगार की तलाश कर रहे हैं, उन्हें सफलता हासिल होगी। परिवार में स्थिति सामान्य रहेगी। वित्तीय लिहाज से देखें तो, इस दौरान आप छोटे निवेश करेंगे जो भविष्य में लाभकारी सिद्ध होगी। लेकिन अपने स्वास्थ्य का खास ख्याल रखें, पीठ और गले से जुड़ी समस्या परेशान कर सकती है। 

कुंभ राशि

कुंभ राशि के दूसरे भाव में सूर्य का गोचर होगा। इस दौरान आपके परिवार में उथल-पुथल की स्थिति बनी रहेगी। आर्थिक स्थिति से देखें, तो हालात बेहतर हैं। परिवार में कोई नया प्रवेश कर सकता है और सभी की खुशहाली का कारण बन सकता है। सूर्य का चाल परिवर्तन आपके दांपत्य जीवन पर असर डाल सकता है। सेहत ठीकठाक रहेगी लेकिन गले दर्द की समस्या कभी-कभी सता सकती है। 

मीन राशि 

मीन राशि के लग्न भाव में सूर्य का आगमन हो रहा है। इस दौरान आप उत्साही और जोशी रहेंगे। आप नए-नए अनुभवों को करना चाहेंगे, घर में कुछ बदलाव देख सकेंगे। परिवार के साथ आपके रिश्ते थोड़े खट्टे हो सकते हैं लेकिन वक्त के साथ सब ठीक होगा। अपनी सेहत का खास ख्याल रखें वरना रक्तचाप में उतार-चढ़ाव होगा। आपको सलाह है कि इस समय बेवजह की जिद्द करने से बचें वरना ये विवाद का कारण बनेगा। 

Related Puja

दर्श अमावस्या पर गंगा आरती और ब्राह्मण भोज
Blessings and grace of the Pitru

दर्श अमावस्या पर गंगा आरती और ब्राह्मण भोज

Sun 14 June 2026
Har ki Pauri, Haridwar
228 devotees have booked this puja
Book Puja
दर्श अमावस्या पर गंगा आरती और ब्राह्मण भोज
Blessings and grace of the Pitru

दर्श अमावस्या पर गंगा आरती और ब्राह्मण भोज

Sun 14 June 2026
Har ki Pauri, Haridwar
228 devotees have booked this puja
Book Puja

Talk to Astrologer

View all

Connect with India's best astrologers

नीलकंठ

नीलकंठ

22/min18/min
संस्कार जी

संस्कार जी

28/min₹5/min
टैरो बीना जी

टैरो बीना जी

32/min₹5/min
टैरो कविता

टैरो कविता

40/min₹5/min
मंगल कृष्णा

मंगल कृष्णा

25/min₹5/min
View all
दर्श अमावस्या पर गंगा आरती और ब्राह्मण भोज
Blessings and grace of the Pitru

दर्श अमावस्या पर गंगा आरती और ब्राह्मण भोज

Sun 14 June 2026
Har ki Pauri, Haridwar
228 devotees have booked this puja
Book Puja
नवग्रह शांति पूजा
Negative problems caused by the nine planets are removed.

नवग्रह शांति पूजा

Sun 14 June 2026
Navgrah Shani Mandir, Ujjain
Prasad Box
295 devotees have booked this puja
Book Puja
नजर दोष शांति पूजा
For happiness in family life and relationships.

नजर दोष शांति पूजा

Sun 14 June 2026
Navgrah Shani Mandir, Ujjain
Prasad Box
451 devotees have booked this puja
Book Puja

Reconnect with your Faith

UserUserUser
Trusted by 1 Lakh Devotees
100% Secure