
मेष राशि
मेष राशि के बारहवें भाव में त्रिग्रही योग का निर्माण हो रहा है, इस समय आपके जीवन में व्यस्तता बढ़ेगी। लंबी दूरी की यात्राएं हो सकती हैं। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें, खर्चे बढ़ सकते हैं। रिश्तों की बात करें तो आपकोअचानक लोग मिलेंगे और अचानक दूर भी हो सकते हैं। परिवार में थोड़ा उतार-चढ़ाव रहेगा। मानसिक तनाव बढ़ सकता है, सेहत का ध्यान रखें, नींद से जुड़ी समस्या हो सकती है।
सिंह राशि
सिंह राशि के आठवें भाव में त्रिग्रही योग का निर्माण हो रहा है। इस दौरान आपका आस-पास के लोगों के साथ मनमुटाव बढ़ सकता है। जिद्द और विवाद बढ़ सकते हैं। धैर्य और शांति से काम लेने की आवश्यकता है। आर्थिक पक्ष में खर्च और खरीदारी के योग हैं, वाहन खरीदने का विचार बन सकता है। इस दौरान आपके सामाजिक छवि पर थोड़ा प्रभाव पड़ सकता है।
मकर राशि
मकर राशि के तीसरे भाव में त्रिग्रही योग का निर्माण हो रहा है। इस दौरान आपके जीवन में भागदौड़ बढ़ेगी और मेहनत अधिक करनी पड़ेगी, लेकिन परिणाम थोड़ा कम मिल सकता है। धैर्य न खोएं। स्वभाव में कठोरता आ सकती है। मन अपनी इच्छा से काम करने का करेगा। छोटी यात्राओं के योग हैं। सावधानी रखें, चोट लगने की संभावना है। भाई-बहनों से समाचार मिल सकता है। करियर में मेहनत करते रहना होगा।
Connect with India's best astrologers




