Tulsi Vivah 2026 Date And Puja Vidhi: साल 2026 में तुलसी विवाह कब है? आइए यहां इसकी सही पूजा विधि और इससे जुड़ी प्रमुख बातों को जानते हैं।
सनातन धर्म में कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि यानी देवउठनी एकादशी के दिन तुलसी विवाह का पावन उत्सव बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। वहीं, कुछ क्षेत्रों में द्वादशी तिथि को तुलसी विवाह का आयोजन किया जाता है। इस दिन माता तुलसी का विवाह भगवान विष्णु के स्वरूप शाालिग्राम जी के साथ कराया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जो व्यक्ति अपने घर में विधि-विधान से तुलसी विवाह करवाता है, उसके जीवन में कन्यादान के समान पुण्य फल की प्राप्ति होती है और सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। ऐसे में आइए जानते हैं तुलसी विवाह (Tulsi Vivah 2026) की सही तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा के जरूरी नियम।
तुलसी विवाह 2026 की सही तारीख (Tulsi Vivah 2026 Date)
हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल तुलसी विवाह 20 नवंबर, को किया जाएगा।
तुलसी विवाह की सरल पूजा विधि (Tulsi Vivah 2026 Puja Vidhi)
तुलसी विवाह के दिन घर के आंगन या पूजा स्थल पर तुलसी के पौधे को रखें।
इसके ऊपर गन्ने का मंडप बनाएं और उस पर चुनरी या लाल कपड़ा ओढ़ाएं।
माता तुलसी को सुहाग की सभी चीजें जैसे सिंदूर, बिंदी, लाल चूड़ियां और चुनरी अर्पित करें।
तुलसी के गमले को अच्छी तरह से सजाएं और हल्दी-कुमकुम का तिलक लगाएं।
तुलसी के गमले के पास ही भगवान विष्णु के स्वरूप शाालिग्राम जी की मूर्ति या तस्वीर को किसी चौकी पर स्थापित करें। शाालिग्राम जी को भी पीले वस्त्र और चंदन अर्पित करें। साथ ही उनका पूर्ण शृंगार करें।
पूजा के दौरान गन्ने के मंडप की परिक्रमा करें।
पूजा के अंत में शुद्ध घी का दीपक जलाएं, तुलसी माता और भगवान शाालिग्राम की आरती करें।
इसके बाद उन्हें फल और मिठाई का भोग लगाकर सभी में प्रसाद बांटें।
इसके बाद दोनों की विधि-विधान से पूजा करें और माता तुलसी को अर्पित सुहाग का सामान किसी सुहागिन महिला को दान दें।
तुलसी विवाह का धार्मिक महत्व (Tulsi Vivah 2026 Significance)
पौराणिक कथाओं के अनुसार, तुलसी जी का पिछला जन्म वृंदा नाम के रूप में हुआ था। भगवान विष्णु ने उन्हें आशीर्वाद दिया था कि कलयुग में हर साल कार्तिक माह में उनका विवाह शाालिग्राम रूप से कराया जाएगा, जो भी घर में तुलसी विवाह का आयोजन करता है, उसके घर में हमेशा सुख-शांति और मां लक्ष्मी का वास रहता है। इसके साथ ही इस दिन से सभी तरह के मांगलिक कार्यों की शुरुआत हो जाती है।
तुलसी विवाह के जरूरी नियम (Tulsi Vivah 2026 Ke Niyam)
तुलसी के पौधे को कभी भी जमीन में सीधे न लगाएं, हमेशा गमले में रखकर ही विवाह संपन्न कराएं।
पूजा में काले या नीले रंग के वस्त्र पहनने से बचें, पीले या लाल रंग के कपड़े पहनना बहुत शुभ माना जाता है।
विवाह के बाद तुलसी और शाालिग्राम जी की आरती जरूर करें और प्रसाद को परिवार के सभी सदस्यों में बांटें।