
Varuthini Ekadashi 2026: प्रत्येक महीने कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष में आने वाली ग्यारहवीं तिथि को एकादशी कहते हैं, ये सभी एकादशी के व्रत भगवान विष्णु को समर्पित होता है। ठीक इसी प्रकार वैशाख महीने की कृष्ण पक्ष में आने वाली एकादशी को वरूथिनी एकादशी कहते हैं।
इस साल वैशाख मास कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि 13 अप्रैल की रात्रि 1 बजकर 16 मिनट से प्रारंभ होगी और इसका समापन 14 अप्रैल की रात्रि 1 बजकर 8 मिनट पर होगा। ऐसे में 13 अप्रैल को वरूथिनी एकादशी का व्रत रखा जाएगा और 14 अप्रैल को व्रत का पारण किया जाएगा। पारण का समय 14 अप्रैल की सुबह 6 बजकर 54 मिनट से लेकर 8 बजकर 30 मिनट तक रहने वाला है।
ब्रह्म मुहूर्त 04:28 ए एम से 05:13 ए एम
प्रातः सन्ध्या 04:50 ए एम से 05:58 ए एम
अभिजित मुहूर्त 11:56 ए एम से 12:47 पी एम
विजय मुहूर्त 02:29 पी एम से 03:21 पी एम
गोधूलि मुहूर्त 06:44 पी एम से 07:06 पी एम
सायाह्न सन्ध्या 06:45 पी एम से 07:52 पी एम
निशिता मुहूर्त 11:58 पी एम से 12:43 ए एम, अप्रैल 14
Connect with India's best astrologers




