Shukra Nakshatra Gochar 2026: शुक्र इस समय अश्विनी नक्षत्र में उपस्थित हैं और 6 अप्रैल को शुक्र अपने ही नक्षत्र भरणी में प्रवेश करेंगे। माना जा रहा है कि इस गोचर से कुछ राशियों को संभलकर रहने की आवश्यकता पड़ सकती है।
Shukra Nakshatra Gochar: ज्योतिषशास्त्र में शुक्र ग्रह को भाग-विलास और धन-संपदा का कारक माना जाता है। इस समय शुक्र मेष राशि में अश्विनी नक्षत्र में गोचर हैं और 6 अप्रैल को शुक्र भरणी नक्षत्र में गोचर करेंगे। गोचर का समय 6 अप्रैल की रात्रि 1 बजकर 4 मिनट पर रहेगा। बता दें कि इस नक्षत्र के स्वामी शुक्र ही हैं, माना जा रहा है शुक्र के स्वनक्षत्र में गोचर से कुछ राशियों को संभलकर रहना होगा वरना उन्हें भारी नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।
शुक्र नक्षत्र गोचर से सावधान रहें ये राशियां
कन्या राशि
कन्या राशि के लिए उनके आठवें भाव में शुक्र चाल परिवर्तन कर रहे हैं। इस दौरान आपको अचानक से धन हानि का सामना करना पड़ सकता है। पुराने समय में किए गए निवेश से घाटा हो सकता है। कुछ लोगों के हिडेन रिलेशनशिप सामने भी आ सकते हैं। जिन लोगों को शुगर हैं उन्हें अपना ख्याल रखना होगा। पानी से संबंधित रोग सता सकता है। आपको सलाह है कि यात्रा करते हुए सावधानी बरतें वरना मानसिक तनाव बढ़ सकता है।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के लिए उनके छठे भाव में शुक्र नक्षत्र बदल रहे हैं। माना जा रहा है कि इस दौरान आपके शत्रु सक्रिय हो सकते हैं। सलाह है कि किसी की मीठी बातों में ना आएं वरना षड्यंत्र में फंस सकते हैं। इस दौरान आपके अटके कार्य बिगड़ सकते हैं। आर्थिक स्थिति की बात करें तो खर्च बने रहने वाले हैं। त्वचा से जुड़ी कोई समस्या उत्पन्न हो सकती है। इसलिए अपनी सेहत का ख्याल रखें।
मीन राशि
मीन राशि के दूसरे भाव में शुक्र नक्षत्र गोचर कर रहे हैं। इस समय आपके परिवार में अचानक से आर्थिक तंगी हो सकती है और इसका सीधा असर आपकी बचत पर पड़ेगा। कुछ यात्राओं के योग भी हैं लेकिन ये कुछ खास सफल नहीं होंगी। परिवार में कोई पुराना विवाद फिर से उठ सकता है। अचानक से सेहत से जुड़ी कोई समस्या परेशान कर सकती है। करियर में अधिक मेहनत करनी होगी।