Weekly Horoscope 30 March to 5 April 2026: मेष साप्ताहिक राशिफल, वृषभ साप्ताहिक राशिफल, मिथुन साप्ताहिक राशिफल, कर्क साप्ताहिक राशिफल, सिंह साप्ताहिक राशिफल, कन्या साप्ताहिक राशिफल, तुला साप्ताहिक राशिफल, वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल, धनु साप्ताहिक राशिफल, मकर साप्ताहिक राशिफल, कुंभ साप्ताहिक राशिफल, मीन साप्ताहिक राशिफल।
Weekly Horoscope 30 March to 5 April 2026: अप्रैल माह का शुरुआती सप्ताह हर राशि के लिए अलग परिणाम लेकर आया है, किसी के लिए सकारात्मक तो किसी के लिए नकारात्मक। ऐसे में जान लेते हैं कि ये सप्ताह मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा साबित होने वाला है।
पढ़ें साप्ताहिक राशिफल
मेष राशि (Aries Weekly Horoscope)
यह सप्ताह आपके लिए काम करने और फैसलों को लेने का रह सकता है। काम के मोर्चे पर इस दौरान प्रतिस्पर्धा में तेजी आ सकती है। कारोबार के लिए आप जो प्लान काफी समय से सोच रहे थे उस पर आगे बढ़ सकते हैं। ऑफिस में आपकी ऊर्जा दूसरों से अलग नजर आएगी पर इसी के साथ कुछ लोग जलन भी कर सकते हैं पर आप उन्हें चुप करवा सकते हैं।इस सप्तह के दूसरे भाग में जल्दबाजी से बचना जरूरी है। पैसों में हल्का उतार-चढ़ाव रह सकता है, इसलिए खर्च कंट्रोल में रखें। परिवार का सपोर्ट मिल सकता है, लेकिन किसी बात पर बहस हो सकती है। हेल्थ में थकान महसूस हो सकती है पर आप इन बातों को संभाल ही लेंगे।
उपाय: मेष राशि वाले रुद्राभिषेक करें।
वृषभ राशि (Taurus Weekly Horoscope)
वृषभ राशि वालों के लिए यह सप्ताह थोड़ा मिलाजुला सा होगा जिसमें खुद संतुलन बनाकर चलने की अधिक जरूरत है। काम में धीरे-धीरे प्रोग्रेस हो सकती है। आपको धैर्य रखना होगा। किसी पुराने काम का रिजल्ट मिल सकता है। पैसों के मामले में स्थिति ठीक रहेगी, लेकिन अनावश्यक खर्च से बचें। घर में माहौल अच्छा रह सकता है और परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिल सकता है। सेहत सामान्य रहेगी बस अपनी और परिवार के भोजन संबंधी आदतों पर कंट्रोल रखना जरूरी है।
उपाय: देवी को खीर का भोग अर्पित करें।
मिथुन राशि (Gemini Weekly Horoscope)
मिथुन के लिए यह सप्ताह कामकाज में व्यस्तता के अलावा खुद को साबित करने के मौके देगा। आपके लिए नए विचार और योजनाओं का दौर बना रह सकता है। सप्ताह के मध्य में आप कुछ नया शुरू करने का सोच सकते हैं। घर पर कुछ बदलाव के संकेत हैं जिसमें रख रखाव से लेकर कुछ नवीन चीजों को लाने के बारे में बातें होंगी जिसके लिए हर फैसले को सोच-समझकर लेना ही उचित होगा। ऑफिस में किसी की मदद से काम आसान हो सकता है। पैसों के मामले में सावधानी रखें, खासकर निवेश करते समय। परिवार में हल्की-फुल्की टेंशन हो सकती है, लेकिन बात संभल जाएगी।
उपाय: हरे मूंग का दान करें।
कर्क राशि (Cancer Weekly Horoscope)
कर्क राशि वालों के लिए यह सप्ताह थोड़ा भावनाओं को शुरुआती समय में अनियंत्रित दिखा सकता है। इस समय पर वाणी में भी कठोरता बढ़ सकती है। व्यवहारिक होकर काम करना या नतीजों के बारे में सोचना ही अधिक बेहतर होगा। काम में आपको फोकस बनाए रखना होगा, वरना छोटी गलतियां नुकसान दे सकती हैं। ऑफिस में अधिकारियों की नजर आप पर रहेगी। पैसों की स्थिति सामान्य रहेगी लेकिन कोई बड़ा खर्च सामने आ सकता है। परिवार में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं साथ ही गले या त्वचा से जुड़ी परेशानी हो सकती है इसलिए ध्यान दें।
उपाय: शिवलिंग पर जल चढ़ाएं।
सिंह राशि (Leo Weekly Horoscope)
सिंह राशि वालों के लिए यह सप्ताह आरंभ के दौरान थोड़ा चिंता दे सकता है। कामकाज में रुकावट या विलंब की स्थिति के चलते समस्या हो सकती है। इस समय स्वास्थ्य पर अधिक ध्यान देने की जरूरत होगी। अचानक से लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। सप्ताह जैसे जैसे आगे बढ़ेगा चीजें अनुकूल होती जाएंगी। काम में आपकी मेहनत रंग लाएगी और आपको सराहना मिल सकती है। नए अवसर मिल सकते हैं, जिन्हें समझदारी से पकड़ना जरूरी है। पैसों की स्थिति बेहतर रहेगी, लेकिन दिखावे में खर्च करने से बचें। परिवार में माहौल अच्छा रह सकता है और सहयोग मिल सकता है।
उपाय: देवी कवच का पाठ करें।
कन्या राशि (Virgo Weekly Horoscope)
कन्या राशि वालों के लिए यह सप्ताह थोड़ा योजनाओं को बनाने और उन पर काम करने की ओवरथिंकिंग दे सकता है। आप चाहे जो प्लानिंग करें पर बड़ों से सलाह लेना भी बहुत जरूरी होगा। सप्ताह के दूसरे भाग में काम में आपको हर बात प पर ध्यान देना होगा, क्योंकि छोटी गलती भी बड़ी बन सकती है। ऑफिस में जिम्मेदारियां बढ़ेंगी, लेकिन आप उन्हें अच्छे से निभा लेंगे। पैसों की स्थिति सामान्य रहेगी, बचत पर ध्यान दें। परिवार में किसी बात को लेकर चर्चा हो सकती है। हेल्थ में तनाव और थकान महसूस हो सकती है, इसलिए खुद को रिलैक्स रखें।
उपाय: पशुओं को भोजन खिलाएं।
तुला राशि (Libra Weekly Horoscope)
तुला राशि वालों के लिए यह सप्ताह बैलेंस बनाने का है। काम में कभी स्पीड तो कभी धीमे तो कभी तेज दिखाई दे सकती है। कारोबार में लोगों के साथ तालमेल बनाकर चलना फायदेमंद रह सकता है। पैसों के मामले में स्थिति ठीक रहेगी, लेकिन अचानक खर्च सामने आ सकते हैं। परिवार में माहौल सामान्य रह सकता है, लेकिन छोटी बातों को ज्यादा तूल न दें। सेहत के मामले में कुछ थकान और नींद की कमी महसूस हो सकती है। इस समय अपनी दिनचर्या को नियमित रुप से फोलो करते रहें।
उपाय: शुक्र महाराज के मंत्रों का जाप करें।
वृश्चिक राशि (Scorpio Weekly Horoscope)
वृश्चिक राशि वालों के लिए यह सप्ताह थोड़ा घूमने फिरने या कोई जरूरी काम के लिए भागदौड़ दे सकता है। इस माह घर के बड़ों की ओर से काम बढ़ सकते हैं। बाहरी कामों में प्रेशर बढ़ेगा पर आप इसे अपने अनुसार ढाल पाएंगे जिससे आपकी मेहनत रंग लाएगी। किसी जरूरी काम में सफलता मिल सकती है। पैसों के मामले में सोच-समझकर फैसले लेने चाहिए। इस सप्ताह उधार देने से बचें। परिवार में किसी बात को लेकर बहस हो सकती है, इसलिए शब्दों का ध्यान रखें। अपनों के साथ धार्मिक आयोजनों में शामिल होने का अवसर भी प्राप्त कर सकते हैं।
उपाय: देवी पार्वती माता को सिंदूर चढ़ाएं।
धनु राशि (Sagittarius Weekly Horoscope)
धनु राशि वालों के लिए यह सप्ताह नए मौके लेकर आ सकता है। काम में बदलाव या नई जिम्मेदारी मिल सकती है। ऑफिस में आपकी मेहनत नोटिस हो सकती है। पैसों की स्थिति बेहतर रहेगी, लेकिन निवेश सोच-समझकर करें। परिवार में सहयोग मिल सकता है और माहौल अच्छा रह सकता है। हेल्थ सामान्य रहेगी, लेकिन लापरवाही न करें। कुल मिलाकर यह सप्ताह ग्रोथ और नए अनुभव का रह सकता है।
उपाय: केले के पेड़ में जल अर्पित करें।
मकर राशि (Capricorn Weekly Horoscope)
मकर राशि वालों के लिए यह सप्ताह मेहनत और धैर्य का है। इस सप्ताह के शुरु में आप लोगों के साथ ताल मेल बिठाने में कुछ असमंजस में पड़ सकते हैं। करियर की बात हो या बिजनेस की काम में थोड़ा दबाव रह सकता है, घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि आप अपनी जिम्मेदारियों को अच्छे से निभा लेंगे। ऑफिस में लोगों का सपोर्ट मिल सकता है। पैसों के मामले में स्थिति स्थिर रहेगी लेकिन खर्चों पर नजर रखें। परिवार में किसी मामले पर चर्चा हो सकती है। हेल्थ में थकान और शरीर में भारीपन महसूस हो सकता है।
उपाय: सरसों के तेल का दान करें।
कुम्भ राशि (Aquarius Weekly Horoscope)
कुम्भ राशि वालों के लिए यह सप्ताह सामाजिक क्षेत्र में आगे बढ़ने का उत्साह लेकर आएगा। आप कुछ नया शुरू करने का सोच सकते हैं पर इस दौरान संघर्ष बढ़ सकता है। काम में नए मौके मिलेंगे लेकिन हर कदम सोच-समझकर उठाएं। पैसों के मामले में उतार-चढ़ाव रह सकता है, इसलिए बजट बनाकर चलें। परिवार में सहयोग मिल सकता है लेकिन बातचीत में स्पष्टता रखें। हेल्थ में नींद और मानसिक शांति पर ध्यान देना जरूरी है।
उपाय: शनि मंदिर में नीले पुष्प चढ़ाएं।
मीन राशि (Pisces Weekly Horoscope)
मीन राशि वालों के लिए यह सप्ताह संभल कर आगे बढ़ने की बात कह रहा है। इस सप्ताह काम में धीरे-धीरे प्रोग्रेस हो सकती है। कारोबार को लेकर फोकस बनाए रखना जरूरी है। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी लेकिन खर्च बढ़ सकते हैं। घर में अपनों की बातें कुछ दिल दुखा सकती हैं लेकिन ये बातें लंबी नहीं खिंचेंगी स्थिति आपके लिए बेहतर होगी। सेहत का ध्यान बनाए रखें वाहन इत्यादि को संभाल कर चलाएं इस दौरान हल्की थकान या मौसम का असर हो सकता है, इसलिए सावधानी रखें।