Weekly Horoscope 16 to 22 March 2026: ये सप्ताह कुछ राशियों के जीवन में उथल-पुथल की स्थिति लेकर आ रहा है, तो वहीं कुछ राशियों को नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। पढ़ें साप्ताहिक राशिफल।
Weekly Horoscope 16 to 22 March 2026: खरमास के साथ प्रारंभ हुआ ये सप्ताह सभी राशियों के जीवन में अलग-अलग चुनौतियां और परिणाम लेकर आ रहा है। ऐसे में जान लेते हैं कि मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए ये समय कैसा रहेगा।
पढ़ें साप्ताहिक राशिफल
मेष साप्ताहिक राशिफल (Aries Weekly Horoscope)
साप्ताहिक राशिफल में मेष राशि वाले अपना जलवा दिखाने कि कोशिशों में आगे रहेंगे । इस सप्ताह आप नए दोस्त बना सकते हैं या फिर कुछ दोस्तों के साथ किसी लंबी ट्रिप पर जाने का प्लान कर सकते हैं। काम की अगर बात की जाए तो आपके आत्मविश्वास और कार्य कुशलता से दूसरे लोग प्रभावित रहेंगे। घर पर बच्चों की शिक्षा के चलते माता-पिता थोड़े से व्यस्त भरे रह सकते हैं। इस समय कारोबार में वृद्धि देखने को मिलेगी। कामकाज पर आपकी मेहनत का फल मिलेगा, साथ ही वरिष्ठों का सहयोग भी प्राप्त होगा। सेहत के मामले में कुछ सुधार भी होंगे।
उपाय - इस सप्ताह मोर पंख घर के पूर्व दिशा में लगाएं।
वृषभ साप्ताहिक राशिफल (Taurus Weekly Horoscope)
वृषभ राशि वाले अपने कारोबार में कुछ बदलाव देखेंगे और साथ में नए अवसर सामने आ सकते हैं। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा, लेकिन कुछ छोटी बातों पर मनमुटाव संभव है, जिसके लिए आपको संयम रखने की जरुरत है। शुरुआत में मानसिक शांति रहेगी, लेकिन मध्य में आर्थिक तनाव हो सकता है। इस समय कोई दोस्त काफी सहयोग दे सकता है। छात्रों को पढ़ाई में सफलता के संकेत हैं। घरेलू जीवन में अपनों के साथ संबंधों में सुधार आएगा और माता-पिता के साथ बातचीत लंबी रहेगी ओर कुछ बातों को लेकर सामंजस्य बना रहेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन सिरदर्द या गुस्से पर काबू रखना जरूरी है।
उपाय - मंगलवार को हनुमान जी को सिंदूर और गुड़ चढ़ाएं।
मिथुन साप्ताहिक राशिफल (Gemini Weekly Horoscope)
साप्ताहिक राशिफल में मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह आगे की योजनाओं पर विचार करने के लिए कुछ अधिक अनुकूल हो सकता है। आप अपने निजी जीवन और करियर में संतुलन बनाने की कोशिश करेंगे। कोई पुराना विवाद इस सप्ताह सुलझ सकता है। व्यापार में नई साझेदारी लाभ दे सकती है, लेकिन दस्तावेजों को पढ़कर ही आगे बढ़ें। दांपत्य जीवन में थोड़ी नोंक-झोंक हो सकती है, पर समझदारी से मामला सुलझ जाएगा। अविवाहित लोगों के लिए विवाह प्रस्ताव आ सकते हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह सप्ताह पेट संबंधी तकलीफें ला सकता है, खानपान में संतुलन जरूरी है।
उपाय - इस सप्ताह के दौरान कमलगट्टे की माला देवी लक्ष्मी को अर्पित करें।
कर्क साप्ताहिक राशिफल (Cancer Weekly Horoscope)
साप्ताहिक राशिफल में कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में कुछ बातें या काम के चलते थोड़ी अनिश्चित स्थिति देखने को मिल सकती है, इसलिए धैर्य से काम लेना जरूरी है। सहयोगियों से सहयोग की अपेक्षा पूरी नहीं होगी, जिससे आपको अकेले काम संभालना पड़ सकता है। आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी लेकिन निवेश में सतर्कता बरतें। पारिवारिक जीवन में कुछ पुराने विवाद अभी सामने दिखाई दे आ सकते हैं इसलिए इस दौरान धैर्य और आपसी बातचीत से इन्हें सुलझा लेने में ही समझदारी होगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई में एकाग्रता बनाए रखनी होगी। यात्रा करते समय सतर्कता रखें।
उपाय - इस सप्ताह चावल और चीनी का दान शिव मंदिर में करें।
सिंह साप्ताहिक राशिफल (Leo Weekly Horoscope)
साप्ताहिक राशिफल में सिंह के लिए ऊर्जा और आत्मविश्वास से आगे बढ़ने का अच्छा समय रह सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी नेतृत्व क्षमता उभरकर सामने आएगी। लंबे समय से कोई योजना अटकी हुई थी, तो अब उसमें गति आएगी। परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक स्थिति संतुलित रहेगी लेकिन अनावश्यक खर्च से बचें। इस सप्ताह के दूसरे भाग में क्रोध बढ़ सकता है इसलिए इस दौरान इन बातों से दूरी रखें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा पर थकान महसूस हो सकती है।
उपाय - इस सप्ताह के दौरान भगवान शिव पर चंदन से अभिषेक शुभता देने वाला होगा।
कन्या साप्ताहिक राशिफल (Virgo Weekly Horoscope)
साप्ताहिक राशिफल में कन्या राशि के जातकों के लिए इस सप्ताह कुछ बातें ऎसी रहेंगी जिनमें धैर्य और समझदारी से काम लेना बहुत जरूरी होगा। छोटी-छोटी बातों पर चिंता करने की आदत छोड़ें, वरना मानसिक तनाव बढ़ सकता है। नौकरीपेशा लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं। व्यापार में सोच-समझकर आगे बढ़ना है इस समय कुछ नए लोग मित्रता का हाथ बढ़ाते दिखाई दे सकते हैं। परिवार में किसी बुजुर्ग की सलाह आपके काम आएगी। रिश्तों में पारदर्शिता रखें क्योंकि दूसरे लोग किसी न किसी तरह की अस्पष्टता को बनाए रख सकते हैं। सेहत के मामले में पेट से जुड़ी समस्या हो सकती है खानपान का विशेष ध्यान रखें।
उपाय - हरे वस्त्र पहनें और गाय को हरी घास खिलाएं।
तुला साप्ताहिक राशिफल (Libra Weekly Horoscope)
साप्ताहिक राशिफल में तुला राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह संतुलन बनाते हुए काम करने की बत कहता है। कार्य और निजी जीवन के बीच तालमेल बिठाना आसान नहीं होगा लेकिन फिर भी आपकी कोशिशें काफी अच्छी रहेंगी। कार्यस्थल पर आपकी मेहनत को अधिकारियों की ओर से कुछ प्रशंसा भी मिल सकती है। आर्थिक मामलों में थोड़ी सावधानी बरतें, उधार देने से बचें। घरेलू जीवन में कुछ मांगलिक कामों के चलते मधुरता बनी रहेगी। अविवाहित लोगों को अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है। त्वचा या एलर्जी से संबंधित समस्या हो सकती है जिस पर ध्यान देने की जरूरत है।
उपाय - इस सप्ताह के समय बच्चों को मिठाई बांटे काम में अटकाव दूर होंगे।
वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल (Scorpio Weekly Horoscope)
साप्ताहिक राशिफल में यह सप्ताह आपके लिए परिवर्तन का संकेत दे रहा है। करियर में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जिन्हें आप बखूबी निभाएंगे। आर्थिक रूप से लाभ के योग हैं, पर जोखिम भरे निर्णय से बचें। परिवार में किसी पुराने विवाद का समाधान हो सकता है। इस सप्ताह के मध्य भाग से आप कुछ धार्मिक गतिविधियों में शामिल हो सकते हैं या कुछ आयोजनों में शामिल होने का मौका भि बन सकता है। नए लोगों के साथ संपर्क बनेगा। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें, खासकर रक्तचाप या तनाव से जुड़ी समस्या पर ध्यान दें।
उपाय - इस सप्ताह नियमित हनुमान चालीसा का पाठ करें।
धनु साप्ताहिक राशिफल (Sagittarius Weekly Horoscope)
साप्ताहिक राशिफल में इस सप्ताह भाग्य आपका साथ देगा। अटके हुए काम पूरे होंगे और मन में उत्साह रहेगा। नौकरी में पदोन्नति या प्रशंसा मिल सकती है। व्यापार में नए संपर्क लाभदायक साबित होंगे। परिवार में किसी शुभ कार्य की चर्चा हो सकती है। काम चाहे बाहरी हो या आपका अपना बस ईमानदारी बनाए रखें। सेहत अच्छी रहेगी लेकिन यात्रा करते समय सावधानी रखें।
इस सप्ताह के शुरु में छात्र काफी भागदौड़ में लगे रहने वाले हैं। कुछ मित्रों के साथ मिलकर प्रतियोगी परिक्षाओं में भी शामिल हो सकते हैं।
उपाय - इस सप्ताह काम में सफलता पाने के लिए केले के वृक्ष की पूजा करें।
मकर साप्ताहिक राशिफल (Capricorn Weekly Horoscope)
साप्ताहिक राशिफल में मकर राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मेहनत को बढ़ा देने वाला हो सकता है। इस समय आप कुछ यात्राओं पर भी जा सकते हैं जो आप के लिए काम के चलते या आपके निजी जीवन के चलत हो सकती हैं। कार्यक्षेत्र में आपकी लगन रंग लाएगी इस समय आप को अधिकारियों से कुछ जरूरी लेकिन अच्छे टिप्स मिल सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, पर खर्चों पर नियंत्रण जरूरी है। परिवार में सामंजस्य बना रहेगा हालांकि किसी सदस्य की सेहत चिंता दे सकती है। इस सप्ताह मानसिक शांति के लिए प्रकृति के बीच समय बिताएं। हड्डियों या जोड़ों के दर्द पर ध्यान दें।
उपाय - शनि देव को तिल का तेल अर्पित करें इससे बाधाएं परेशान नहीं करेंगी।
कुंभ राशि साप्ताहिक राशिफल (Aquarius Weekly Horoscope)
साप्ताहिक राशिफल में कुंभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह आपके विचारों और योजनाओं से भरा रह सकता है। मन में कई तरह की बातें बनती और बिगड़ती नजर आएंगी। आप कुछ अलग करने की इच्छा महसूस करेंगे। नौकरीपेशा लोगों को टीम के साथ तालमेल बनाकर चलना होगा, तभी सफलता मिलेगी। व्यापार में नए प्रयोग लाभ दे सकते हैं, पर जल्दबाज़ी से बचें। मित्रों से सहयोग मिलेगा। परिवार में हल्का-फुल्का मतभेद हो सकता है, पर बात संभल जाएगी। सेहत ठीक रहेगी बस इस समय भागदौड़ से बचें क्योंकि थकान ही आप को परेशानी देने वाली हो सकती है।
उपाय - शनि मंत्र का जप करें और गरीबों को उड़द दाल दान करें।
मीन राशि साप्ताहिक राशिफल (Pisces Weekly Horoscope)
साप्ताहिक राशिफल में मीन राशि के जातक इस सप्ताह काम की अधिकता से रहेंगे कुछ प्रभावित। भावनाओं और संवेदनशीलता का जाल आपको बांधे रखेगा। वैसे इस सप्ताह आप अपने दिल की बात तो समझेंगे ही और दूसरों को भी अच्छे से जान पाएंगे। कामकाज में रचनात्मकता दिखेगी, खासकर कला या लेखन से जुड़े लोगों को लाभ होगा। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर निर्णय लें। परिवार का साथ मिलेगा, जिससे मन को सुकून रहेगा। इस सप्ताह के अंतिम भाग में नए लोगों के साथ मेलजोल होगा दोस्त बनेंगे।
उपाय - गुरुवार को भगवान विष्णु की पूजा करें और पीली दाल का दान करें।