
Saptahik Rashifal 17 to 23 November 2025: इस सप्ताह कुछ जातकों के लिए यह समय अच्छा रहने वाला है, तो वहीं कुछ जातकों के लिए यह समय परेशानियों से बना रहेगा। तो आइए जानते हैं कि सभी राशियों के लिए आने वाला यह सप्ताह कैसा रहेगा।
इस सप्ताह आपका मन नई योजनाओं और करियर संबंधी कदम उठाने में देरी दिखाने वाला है। राशि स्वामी का अस्त प्रभाव कुछ सुस्ती देने वाला हो सकता है। इस समय घर परिवार में कुछ मांगलिक पूजा कर्म होने का समय भी बनेगा। आर्थिक मामलों में संयम रखें, जल्दबाजी में निवेश नुकसान पहुंचा सकती है। परिवार में छोटी-मोटी असहमति हो सकती है, धैर्य रखें। व्यापारियों को लाभ के नए अवसर मिलेंगे, लेकिन जोखिमों को लेने की ओर थोड़ा धैर्य रखें। छात्रों के लिए विदेश या उच्च शिक्षा से जुड़े अवसर प्रबल हैं। शारीरिक स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, पर थकान महसूस हो सकती है।
उपाय - मंगलवार को हनुमान जी को लड्डू चढ़ाएं और लाल रंग के फल दान करें।
इस सप्ताह आपकी आर्थिक स्थिति नार्मल रहेगी। इस समय के दौरान काम के मामले कुछ लापरवाही के चलते धीमी गति में ही रहेंगे। इस समय घरेलू मामलों में कुछ फेरबदल की स्थिति भी बनी रहने वाली है। अगर हो सके तो इस समय अनावश्यक खर्चों से बचें। स्वास्थ्य में हल्की समस्या हो सकती हैं, डॉ. की सलाह पर चलेंगे तो राहत मिलेगी। घर में माता-पिता या बुजुर्गों के साथ मतभेद हो सकते हैं, धैर्य से काम लें। कामकाज में वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा और प्रयासों का लाभ मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए पढ़ाई में मन लगेगा और परीक्षा में सफलता मिलने की संभावना है।
उपाय - शुक्रवार को हरे वस्त्र पहनें और घर के पवित्र स्थान में दीपक जलाएं।
इस सप्ताह आपकी सामाजिक गतिविधियां बढ़ेंगी और नए दोस्त बनेंगे। आर्थिक लाभ के योग हैं पर शॉर्टकट से बचें। इस समय के दौरान कहीं ट्रैवलिंग का समय होगा जो परिवार के साथ घूमने फिरने का मौका होगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा पर मानसिक थकान हो सकती है। व्यापारियों को नए कॉन्ट्रैक्ट मिलने की संभावना है। घर में बुजुर्गों का सहयोग मिलेगा और इस समय उनसे कुछ आर्थिक सहयोग भी मिलने के संकेत दिखाई देंगे। जो लोग काम के लिए प्रतियोगी परीक्षा में शामिल हैं, उन्हें एकाग्रता बनाए रखने के लिए काफी मेहनत करनी है।
उपाय - भगवान कृष्ण को फल और मिठाई अर्पित करें।
इस सप्ताह आप अपने परिवार और मित्रों के साथ समय बिताने का अवसर पाएँगे। स्वास्थ्य में हल्की कमजोरी रह सकती है, खानपान पर ध्यान दें। निवेश योजनाओं में जल्दबाजी से बचें, लंबी अवधि के विकल्प बेहतर रहेंगे। कार्यक्षेत्र में थोड़ी मेहनत के बावजूद सफलता मिलेगी। छात्रों को ज्ञान और समझ में वृद्धि होगी। व्यापारी जातक नए अनुबंध या परियोजना में सफलता पा सकते हैं।
उपाय - घर में नीम के पत्ते रखने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होगी।
इस सप्ताह आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और आप नई प्लानिंग करने में सक्षम रहेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी, लेकिन बड़े निवेश में सावधानी जरूरी है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, पर नींद पर ध्यान दें। परिवार में बच्चों या छोटे सदस्यों की परेशानियां बढ़ सकती हैं। व्यापारियों को साझेदारी या विस्तार के अवसर मिल सकते हैं। छात्रों के लिए यह सप्ताह रचनात्मक गतिविधियों और प्रतियोगी परीक्षाओं में लाभकारी है।
उपाय - घर में लाल रंग का बल्ब पुर्व दिशा में लगाएं इससे ऊर्जा बढ़ेगी और सकारात्मकता आएगी।
इस सप्ताह तुला राशि वालों का मन सामाजिक गतिविधियों और नए संबंध बनाने में लगेगा। कार्यक्षेत्र में आपके प्रयासों को सराहना मिलेगी, लेकिन कुछ मामलों में चुनौतियाँ भी आएंगी। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी, पर बड़े निवेश और लेन-देन में जल्दबाजी न करें। स्वास्थ्य में हल्की थकान या मानसिक तनाव हो सकता है। परिवार में बच्चों या बुजुर्गों की देखभाल की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। व्यापारी जातकों को नए सौदे या व्यापारिक अवसर मिल सकते हैं। पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में टाइम काफी हेल्पफुल होगा।
उपाय - शुक्रवार को हनुमान चालीसा का पाठ करें और घर में तुलसी का पौधा रखें।
इस सप्ताह वृश्चिक राशि वालों के लिए करियर और धन के मामलों में कुछ अच्छे तो कुछ मुश्किल भरे नतीजे देखने को मिल सकते हैं। नई योजनाओं में निवेश करते समय सावधानी रखें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा पर तनाव और अनिद्रा से बचें। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा, और आपकी मेहनत का फल दिखाई देगा। परिवार में किसी बुजुर्ग की स्वास्थ्य समस्या चिंता का कारण बन सकती है। व्यापारी जातक नई परियोजनाओं या साझेदारी के माध्यम से लाभ कमा सकते हैं। छात्रों को अध्ययन में अधिक ध्यान और अनुशासन बनाए रखने की आवश्यकता है।
उपाय - घर के पूर्व दिशा में मोर पंख लगाना शुभ रहेगा।
इस सप्ताह धनु राशि वालों की ऊर्जा और उत्साह ऊँचे स्तर पर रहेगा। कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिलेंगे और आपकी रचनात्मकता बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में लाभ के योग हैं, लेकिन जल्दबाजी से बचें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, पर खानपान पर ध्यान देना आवश्यक है। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी और बच्चों या परिवार के सदस्यों से सहयोग मिलेगा। व्यापारी जातकों को नए ग्राहकों या कॉन्ट्रैक्ट के अवसर मिल सकते हैं। छात्रों के लिए यह सप्ताह पढ़ाई और नए ज्ञान के लिए उपयुक्त है।
उपाय - रविवार को सूर्य देव को जल अर्पित करें।
इस सप्ताह मकर राशि वालों का ध्यान कार्य और परिवार दोनों पर रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपके प्रयासों का परिणाम धीरे-धीरे मिलेगा। आर्थिक मामलों में सावधानी जरूरी है, बड़े निवेश से बचें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन मानसिक तनाव हो सकता है। परिवार में कोई धार्मिक कार्यों के होने का समय बनेगा जिसके चलते मेहमानों से मेल जोल हो सकता है साथ ही छोटी मोटी बातों की देखभाल की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। व्यापारी जातक नए व्यापारिक अवसरों का लाभ उठा सकते हैं। छात्रों के लिए यह सप्ताह अध्ययन और प्रतियोगी परीक्षा में अनुशासन बनाए रखने का है।
उपाय - शनिवार को शनिदेव की पूजा करें और घर में नीम के पत्ते रखने से नकारात्मक ऊर्जा कम होगी।
इस सप्ताह कुंभ राशि वालों के लिए करियर में बदलाव या नए अवसर प्रबल हैं। आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी पर अनावश्यक खर्चों से बचें। स्वास्थ्य में हल्की थकान रह सकती है, नियमित व्यायाम और संतुलित आहार लाभकारी रहेगा। परिवार में घर के बड़े सदस्यों का सहयोग मिलेगा, जिससे निर्णय लेने में आसानी होगी। व्यापार में लगे लोग अपने काम में सप्ताह के दूसरे भाग से अच्छा टाइम देख सकते हैं, सौदों में सफलता प्राप्त कर सकते हैं। क्रिएटिव फील्ड में लगे लोगों के लिए यह सप्ताह नई चीज़ें सीखने और ज्ञान बढ़ाने का है।
उपाय - गुरुवार को भगवान विष्णु की पूजा करें और हरे रंग के पौधों को घर में रखने से सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है।
इस सप्ताह मीन राशि वालों का मन आध्यात्मिक और रचनात्मक कार्यों में लगेगा। आर्थिक मामलों में लाभ के योग हैं, पर जल्दबाजी से बचें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, पर मानसिक शांति बनाए रखना आवश्यक है। कार्यक्षेत्र में आपका प्रयास सराहनीय रहेगा, और वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। परिवार में बच्चों या घर के छोटे सदस्यों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। व्यापारी जातक अपने व्यवसाय में विस्तार और लाभ कमा सकते हैं। छात्रों के लिए यह सप्ताह हायर एजुकेशन और प्रतियोगी परीक्षा के लिए विशेष रहेगा मेहनत बना कर रखनी होगी।
उपाय - घर में जल का पात्र रखें और गूगल का धुआं घर में किया करें।
Connect with India's best astrologers




