Logo

Weekly Horoscope 2 to 8 March 2026: वृषभ, कर्क समेत इन जातकों को मिलेगा लाभ, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

Kumari Nisha ThapaKumari Nisha ThapaUpdated 28 Feb 2026 12:19 PM IST
Weekly Horoscope 2 to 8 March 2026: वृषभ, कर्क समेत इन जातकों को मिलेगा लाभ, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

Special Things

Weekly Horoscope 2 to 8 March 2026: तुला, मकर समेत कुछ राशियों के जीवन में परिवर्तन आते हुए नजर आ रहे हैं। तो आइए जानते हैं कि सभी राशियों के लिए यह सप्ताह कैसा रहेगा। 

Weekly Horoscope 2 to 8 March 2026: मार्च का पहला सप्ताह कुछ जातकों के लिए नए परिवर्तन लेकर आ रहा है। शुरुआत में ही होली का पर्व है और हिन्दू नववर्ष का आगमन हो रहा है। तो आइए जानते हैं कि सभी राशियों को लिए मार्च का यह पहला सप्ताह कैसा रहेगा।


साप्ताहिक राशिफल (Weekly Horoscope 2 to 8 March 2026)


मेष राशि साप्ताहिक राशिफल (Aries Weekly Horoscope)

मेष राशि के जातकों को  शुरुआत से ही कुछ न कुछ बेचैनी बनी रह सकती है। कोई न कोई बात आप के मन के साथ साथ आपके जीवन की दिशा को भी बदल सकती है। कामकाज में इस दौरान कुछ नए लोगों के साथ मुलाकात भी बनी रहने वाली है। घर में अपनों के साथ कुछ लंबी बातचीत का दौर भी बना रहेगा और साथ में कुछ नए कामों की शुरुआत पर भी अपनों के साथ बातचीत बनी रह सकती है। इस सप्ताह की अगर बात करें तो बच्चे खेल कूद से जुड़े रहेंगे। इस दौरान प्रतिस्पर्धा (Competition) तो होगी लेकिन परिणाम भी आपके पक्ष में रह सकते हैं।

उपाय - इस सप्ताह के दौरान खीर और पूरी का भोग भगवान को अर्पित करें।

वृषभ राशि साप्ताहिक राशिफल (Taurus Weekly Horoscope)

वृषभ राशि वालों के लिए इस सप्ताह के दौरान घर के कामों में वृद्धि का दौर बना रह सकता है। इस सप्ताह में आप कुछ न कुछ मामलों में उलझे रह सकते हैं। काम के मामले में इस सप्ताह कुछ मौके तो होंगे, पर साथ में आपको अपने विरोधियों के साथ भी कुछ न कुछ बातों का सामना करना पड़ सकता है। इस सप्ताह के दूसरे भाग में यात्रा का समय खास होगा। कुछ नए मित्रों का साथ आपको मिलेगा,  जिससे आपका मन आनंदित हो सकता है। इस सप्ताह के अंतिम भाग में कुछ बातें बदलाव के साथ साथ नयी चीजों के साथ जोड़ने का काम करेंगी।

उपाय - वृषभ राशि वालों को इस सप्ताह के दौरान राधा जी को गुलाल अर्पित करना चाहिए।

मिथुन राशि साप्ताहिक राशिफल (Gemini Weekly Horoscope)

मिथुन राशि वालों के लिए इस सप्ताह कामकाज में तेजी देखने को मिलेगी, साथ ही यह सप्ताह नए रिश्ते की शुरुआत के लिए भी बेहतरीन रहने वाला है। इस समय आपके ऊपर घर के काम के साथ बाहरी कामों की जिम्मेदारी भी बनी रहने वाली है। इस सप्ताह के दौरान भाई बहनों के साथ कुछ अच्छे पलों को बिताने और मस्ती के मौके भी मिलेंगे। माता-पिता का आशीर्वाद आपको सुख और समृद्धि देने वाला होगा। जो लोग काम की तलाश कर रहे हैं, उन्हें सप्ताह के दूसरे भाग में मौके मिल सकते हैं। इस सप्ताह सेहत को लेकर सज रहें और डॉक्टर की सलाह आपके लिए लाभकारी हो सकती है।

उपाय - मिथुन राशि वालों को इस सप्ताह दुर्गा जी को हरे रंग की वस्तुएं अर्पित करना चाहिए।

कर्क राशि साप्ताहिक राशिफल (Cancer Weekly Horoscope)

कर्क राशि वालों को अपनों के साथ कुछ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। इसके साथ ही साथ अपनों के साथ कुछ बातें नाराज़गी को भी दूर करने वाली होंगी। इस समय आपके पास घर परिवार के लिए खर्चों का प्रभव भी रहेगा। करियर के मामले में नौकरी पर लगे लोगों के लिए कामकाज की व्यस्तता भी बनी रहेगी, पर हर काम को थोड़ा सावधानी बरतते हुए करना चाहिए।

उपाय - इस सप्ताह के दौरान चंद्रमा की पूजा और भगवान शिव को अर्घ्य दीजिए।

सिंह राशि साप्ताहिक राशिफल (Leo Weekly Horoscope)

सिंह राशि वालों के लिए इस सप्ताह के दौरान नौकरी में मेहनत तो बनी रहने वाली है और इस समय कुछ नए लोगों के साथ लंबी चर्चाएं भी होने वाली हैं। करियर और आर्थिक मोर्चे पर मेहनत और सोच-समझ से सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य पर ध्यान रखना और मानसिक शांति बनाए रखना आवश्यक है। पारिवारिक और दांपत्य संबंधों में बातचीत  और सहयोग बनाए रखना लाभकारी रहेगा। सप्ताह के मध्य भाग के बाद कुछ यात्राएं भी हो सकती हैं।

उपाय - इस सप्ताह के दौरान श्री विष्णु मंदिर में दीपक जलाएं।

कन्या राशि साप्ताहिक राशिफल (Virgo Weekly Horoscope)

कन्या राशि वालों के लिए साप्ताहिक राशिफल में इमोशन काफी बेकाबू होंगे। आप के लिए इस समय भावनात्मक और व्यावहारिक रुप से आगे बढ़ना आसान नहीं होगा।  काम के मामले में कुछ नई जिम्मेदारियां अचानक से मिल सकती हैं, जिससे आपकी क्षमता साबित होगी। वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा पर इस दौरान उनकी ओर से कुछ नियम भी कठोर होने वाले हैं। इस सप्ताह कहीं घूमने फिरने या दोस्तों के साथ कुछ मस्ती भरे पलों का आनंद भी ले पाएंगे। जो छात्र हैं उन्हें अपनी पढ़ाई पर लगातार ध्यान बनाए रखने की जरूरत होगी।

उपाय - इस सप्ताह तुलसी पूजा से नकारात्मकता होगी दूर।

तुला राशि साप्ताहिक राशिफल (Libra Weekly Horoscope)


तुला राशि वालों के लिए घर परिवार में कुछ नए बदलाव का समय रहने वाला है। कामकाज की अगर बात की जाए तो सहकर्मियों से हल्की प्रतिस्पर्धा हो सकती है, पर ये परेशान नहीं करेगी। व्यापारियों को रुका हुआ धन मिलने के संकेत हैं। परिवार में किसी शुभ समाचार से प्रसन्नता रह सकती है या फिर कुछ पूजा पाठ से जुड़े काम भी हो सकते हैं। इस दौरान जरूरी है कि बेकार की बातों या छोटी बातों को तूल न दें। स्वास्थ्य की अगर बात की जाए तो पेट, सीने या जल तत्व से जुड़ी समस्या से सावधान रहने की अधिक जरूरत होगी।

उपाय - इस सप्ताह भगवान शिव की आराधना करने से मनोरथ पूर्ण होंगे।


वृश्चिक राशि साप्ताहिक राशिफल (Scorpio Weekly Horoscope)

साप्ताहिक राशिफल में वृश्चिक राशि वाले इस दौरान कुछ ज्यादा ही एक्टिव होंगे। कार्यक्षेत्र में नई योजनाएं आ सकती हैं, लेकिन उनका सफल होना या नहीं ये इस बात पर निर्भर करेगा कि आप कार्य कैसा कर रहे हैं। इस समय अपनों के साथ कुछ बातें अधिक बनी रहने वाली हैं, पर जरूरी है की समझदारी और शांति के साथ काम किया जाए। कारोबार में साझेदारी के काम में लाभ मिलेगा। लंबे समय से अटके कार्य पूरे हो सकते हैं। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी और किसी शुभ कार्य की योजना बन सकती है।

उपाय - इस सप्ताह के दौरान दुर्गा चालिसा का पाठ नियमित करें।

धनु राशि साप्ताहिक राशिफल (Sagittarius Weekly Horoscope)

धनु राशि के लिए ये सप्ताह बेहद ही खास रहने वाला है। आप इस समय पर अपने काम को लेकर नए बदलाव में आगे बढ़ना चाहेंगे, लेकिन बैलंस के साथ काम करने की जरूरत होगी। कोई भी फैसला लेने में अच्छे से विचार विमर्श कर लेना ही बेहतर होगा। इस समय आप काफी अधिक रचनात्मक रहेंगे और कुछ नए आइडिया पर काम कर पाएंगे। घर पर कुछ समय परिवार के मसलों को सुलझाने में व्यतीत होगा।

उपाय - इस सप्ताह अपने काम की शुभता के लिए गायत्री उपासना जरूर करें।

मकर राशि साप्ताहिक राशिफल (Capricorn Weekly Horoscope)

मकर राशि वालों के लिए इस सप्ताह के दौरान घर और बाहरी काम दोनों में ही काफी सोच विचार करते हुए काम करने की जरूरत होगी। इस समय छात्रों को एकाग्रता बनाए रखने की आवश्यकता है, जिससे आने वाले दिनों के परिणाम प्रभावित न हो पाएं। आर्थिक मामलों में इस समय खर्च की अधिकता रह सकती है, इसलिए इस दौरान निर्णय लेते समय बचत का ध्यान  रखें। व्यापार में नई योजना लाभदायक सिद्ध होगी। परिवार में आपके कामों से आपके घर पर बड़े प्रसन्न रहने वाले हैं।

उपाय - मकर राशि वालों के लिए शिव उपासना होगी शुभस्थ

कुंभ राशि साप्ताहिक राशिफल (Aquarius Weekly Horoscope)

कुंभ राशि राशि वालों के लिए साप्ताहिक राशिफल में इस समय कुछ स्थिति मिलेजुले फलों को देने वाली हो सकती है। इस समय कुछ अच्छे मौके होंगे, लेकिन वहीं कुछ बातें हाथ से निकलती हुई भी लग सकती हैं। आपके निर्णय अगर बेहतर रहे तो इनका अनुकूल असर आप देख पाएंगे। इस सप्ताह आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता में वृद्धि होगी। नौकरी में पदोन्नति या नई जिम्मेदारी मिलने के संकेत हैं। सरकारी कार्यों या कानूनी मामलों में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। बस जरूरत होगी अपने क्रोध और बेसब्री भरे फैसलों को ध्यान रखें।
उपाय - इस सप्ताह के दौरान काले चने और दाल का करें दान।

मीन राशि साप्ताहिक राशिफल (Pisces Weekly Horoscope)


साप्ताहिक राशिफल में मीन राशि वाले अपने जीवन में आने वाले कुछ बदलावों को करीब से अनुभव कर पाएंगे। इस समय आपके काम की बात हो या फिर पारिवारिक स्थिति ये दोनों ही बातें आपके लिए खास रहने वाली हैं। सेहत की स्थिति कुछ बदलावों या दिनचर्या में लापरवाही के कारण ही असर डालने वाली हो सकती हैं। आर्थिक दृष्टि से सप्ताह अनुकूल है, निवेश के अवसर मिल सकते हैं। समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी और पुराने मित्रों से मुलाकात संभव है।

उपाय - इस सप्ताह के दौरान देवी को लाल रंग की वस्तु अर्पित करना होगा शुभस्थ

Related Puja

गुरु पूर्णिमा स्पेशल पूजा- ज्ञान एवं भाग्योदय महाअनुष्ठान
To enhance knowledge, leadership, and decision-making abilities

गुरु पूर्णिमा स्पेशल पूजा- ज्ञान एवं भाग्योदय महाअनुष्ठान

Wed 29 July 2026
Guru Brihaspati Dev Temple, Kashi
280 devotees have booked this puja
Book Puja
गुरु पूर्णिमा स्पेशल पूजा- ज्ञान एवं भाग्योदय महाअनुष्ठान
To enhance knowledge, leadership, and decision-making abilities

गुरु पूर्णिमा स्पेशल पूजा- ज्ञान एवं भाग्योदय महाअनुष्ठान

Wed 29 July 2026
Guru Brihaspati Dev Temple, Kashi
280 devotees have booked this puja
Book Puja

Talk to Astrologer

View all

Connect with India's best astrologers

संस्कार जी

संस्कार जी

28/min₹5/min
सुयश

सुयश

25/min₹5/min
एस्ट्रो रुद्राक्ष

एस्ट्रो रुद्राक्ष

20/min₹5/min
एस्ट्रो अमन

एस्ट्रो अमन

20/min₹5/min
टैरो शेया

टैरो शेया

32/min₹5/min
View all
गुरु पूर्णिमा स्पेशल पूजा- ज्ञान एवं भाग्योदय महाअनुष्ठान
To enhance knowledge, leadership, and decision-making abilities

गुरु पूर्णिमा स्पेशल पूजा- ज्ञान एवं भाग्योदय महाअनुष्ठान

Wed 29 July 2026
Guru Brihaspati Dev Temple, Kashi
280 devotees have booked this puja
Book Puja
आरोग्य एवं दीर्घायु के लिए 11,000 महामृत्युंजय मंत्र जाप
To receive Lord Shiva's blessings for a healthy, prosperous, and spiritually enriched life.

आरोग्य एवं दीर्घायु के लिए 11,000 महामृत्युंजय मंत्र जाप

Mon 03 August 2026
Mrityunjay Mahadev Temple, Kashi
Prasad Box
105 devotees have booked this puja
Book Puja
जन्मदिन पूजा: सुख - समृद्धि और सफल जीवन के लिए
Perform puja online from the comfort of your home.

जन्मदिन पूजा: सुख - समृद्धि और सफल जीवन के लिए

Mon 03 August 2026
Bagalamukhi Temple, Haridwar
Prasad Box
383 devotees have booked this puja
Book Puja

Reconnect with your Faith

UserUserUser
Trusted by 1 Lakh Devotees
100% Secure