
Weekly Horoscope 7 to 13 October: नवरात्र का पर्व चल रहा है और ऐसे में कुछ राशि के जातकों को पर माता रानी की कृपा बरसती नजर आ रही है, वहीं कुछ जातकों को इस सप्ताह थोड़ा सा-सावधान रहने की जरुरत है। तो आइए जानते हैं कि समस्त राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह कैसा बीतने वाला है।
मेष राशि के जातकों को इस समय जीवन में कुछ अच्छे तो कुछ अचानक होने वाले घटना क्रम से प्रभावित रह सकते हैं। चंद्रमा का प्रभाव आपको दांपत्य जीवन में सहयोग और प्रशंसा दिलाएगा, तो वहीं जिम्मेदारियों में वृद्धि का समय भी होगा। इस समय काम काज की अधिकता को आप सही से मैनेज कर सकते हैं। यह सप्ताह उन जातकों के जीवन में विशेष शुभ परिणाम लेकर आ रहा है जो किसी परीक्षा की तैयार में थे। इस दौरान सप्ताह के दूसरे भाग में हेल्थ को लेकर कुछ परेशानी होगी। दूसरों की देखभाल करने में सफल होंगे। चीजों को बेहतर बनाने का निर्णय भी ले सकते हैं। यदि आपने अतीत में धन निवेश किया था तो इस सप्ताह वह लाभ देगा।
उपाय - महादेव का पूजन नियमित रुप से करें।
इस सप्ताह के आरंभ में आपकी परेशानी का मुख्य कारण दूसरों का दखल अधिक होगा। इस समय कानूनी मामलों में इस समय स्थिति काफी सोच समझ कर आगे बढ़ने की ओर इशारा देती है। इस समय आपको आर्थिक नुकसान हो सकता है इसलिए आपके लिए बेहतर होगा कि कोई भी निर्णय बहुत सोच-समझकर लेना चाहिए और बजट की ओर भी निगाह बनाए रखने की जरूरत है। इस समय काम काज में जल्दबाजी में न करें। यदि आप लंबे समय से किसी करीबी रिश्तेदार से मिलने की योजना बना रहे थे तो इस सप्ताह उसके पूरे होने के आसार हैं। आपको मित्र या रिश्तेदारों के घर जाने का अवसर प्राप्त होगा यात्रा का समय भी है।
उपाय - गायत्री मंत्र का जाप 11 बार नियमित रुप से करें।
कर्क राशि के जातकों के लिए इस सप्ताह परिवार और काम काज में संतुलन बनाए रखने खी जरूरत होगी। आपको इसका अच्छा परिणाम भी मिलेगा। इस समय आपका मन स्वाभाविक रूप से अपनी चीजों को बेहतर तरीके से करने में लगेगा। इसे देखकर आपके परिवार के लोग भी आप पर गर्व महसूस करेंगे। सप्ताह के दूसरे भाग में उन लोगों से दूरी बनाकर रखें जो आपका अधिकतर समय बेकार की चीजों में बर्बाद कर सकते हैं। छात्र इस समय अपनी पढ़ाई में बेहतर कर पाएंगे। इस सप्ताह के दूसरे भाग में कोई मित्र आपके लिए काफी करीबी बन सकता है। रचनात्मक रुप से आप कुछ मनोरंजन से जुड़ी चीजों में शामिल हो सकते हैं।
उपाय - विष्णु मंदिर में बांसुरी का दान करें।
सिंह साप्ताहिक राशिफल में आपको इस समय अपनी भागदौड़ को तेज करने की जरुरत होगी। इस सप्ताह आपके रुके कामों में तेजी का समय होगा। अपनी मेहनत से आप कई बेहतर परिणाम प्राप्त कर सकते हैं। इस सप्ताह उचित खानपान के फलस्वरूप बेहतर स्वास्थ्य पाने का अवसर मिलेगा। यह सप्ताह आपके आर्थिक पक्ष को मजबूत करेगा। क्योंकि इस समय आप सभी प्रकार के खर्चों पर नियंत्रण रखकर अपने धन की बचत कर पाएंगे। इसका सारा श्रेय खुद को देने के बजाय अपने करीबियों, परिवार के सदस्यों और अपने पार्टनर को भी दें। इस सप्ताह अपनी सुख-सुविधाओं से ज्यादा अपने परिवार के सदस्यों की जरूरतों पर ध्यान देना आपकी वास्तविक प्राथमिकता होनी चाहिए।
उपाय - दुर्गा सप्तशति के ग्यारहवें अध्याय का पाठ करें
कन्या राशि के लिए इस सप्ताह आर्थिक मामलों के साथ साथ घरेलू जीवन में चल रहे विवाद प्रभावित कर सकते हैं। इस समय आपको परिवार में चल रही कई स्थितियों के बारे में पता चलेगा, जिनसे आप अब तक अनजान थे। इस सप्ताह लाभ के मौके भी प्राप्त होंगे। बैंक इत्यादि में कुछ धन का निवेश करने का विचार कर सकते हैं। कारोबार में कुछ नया शुरू करते हुए आप आने वाले समय के लिए एक मजबूत आधार बना सकते हैं। इस सप्ताह अनुकूल रणनीति बनाने के साथ साथ सही निर्णय लेते नजर आएंगे। इसके लिए आप अपने वरिष्ठ अधिकारियों और विशेषज्ञों की मदद ले सकते हैं। इस सप्ताह छोटे बच्चों की शिक्षा को लेकर माता-पिता काफी मेहनत करने वाले हैं।
उपाय - हरी मूंग का दाल किसी मंदिर में करें।
तुला राशि के जातकों के लिए इस सप्ताह ग्रहों का प्रभाव कुछ अच्छे मौके दे सकता है। इस समय कुछ नई चीजों को करने का जोश भी आपमें होगा। घर परिवार में कुछ बदलाव भी करना चाहेंगे। इस समय काम में अपनी बात पूरी न होने के कारण कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है, ऐसे में न चाहते हुए भी आप अपने अहंकार के आगे किसी की मदद लेने से बचेंगे। हालाँकि, ऐसा करने के बजाय, आपको बेहतर परिणाम पाने के लिए बड़ों की मदद लेने के लिए आगे रहना चाहिए।
उपाय - ॐ नमो भगवते वासुदेवाय का जाप करें।
वृश्चिक राशि वाले इस सप्ताह के शुरुआती समय में अधिक भावुक मूड दिखाई दे सकते हैं। आर्थिक स्थिति भी इस समय खर्चों की अधिकता को दिखाने वाली होगी। दूसरों से खुलकर बात करने में कुछ झिझक महसूस हो सकती है। खुद को तनाव मुक्त रखना चाहते हैं तो आपके लिए बेहतर होगा कि आप बीती बातों को अपने दिल में न रखते हुए आगे बढ़ें। विदेश कंपनियों में काम कर रहे जातकों को लाभ मिलेगा उनके लिए स्थिति कुछ बेहतर रहेगी। सेहत को लेकर ध्यान रखें क्योंकि अचानक से ही नींद की कमी और शरीर में दर्द की शिकायत हो सकती है। इस सप्ताह आप अपने व्यापार को विस्तार देने के लिए किसी प्रकार का लोन या कर्ज लेने की योजना बना सकते हैं।
उपाय - लाल चंदन देवी लक्ष्मी को अर्पित करें।
धनु राशि के जातक इस सप्ताह अपने काम में अच्छे लाभ पाएंगे। सप्ताह के आरंभ में बेहतर परिणाम मिल सकते हैं। सामाजिक रुप से भी मेल जोल की स्थिति अनुकूल रहने वाली है। एक नई शुरुआत करने का अच्छा समय है। इस समय आपको बैंक या किसी अन्य संस्था से लोन मिलने में भी सफलता मिल सकती है। इस सप्ताह आपका मन अपने काम से हटकर अपनी सुख-सुविधाओं को पूरा करने में ज्यादा लगा रहेगा। ऐसे में अपना ध्यान केवल लक्ष्य पर ही लगाएं और भावनात्मक बातों से बचें। अन्यथा आप परेशानी में पड़ सकते हैं। उच्च शिक्षा के लिए किसी उच्च मान्यता प्राप्त संस्थान में प्रवेश पाने का सपना देख रहे जातकों की मेहनत इस सप्ताह रंग लाएगी।
उपाय - किसी धर्म स्थल पर सेवा कार्य करें।
मकर राशि के जातकों के लिए इस सप्ताह का समय अनुकूल रह सकता है। धन से जुड़े लेन-देन करते समय आपको शुरुआत से ही काफी सावधान रहने की जरूरत पड़ने वाली है। इस सप्ताह के दूसरे भाग में अच्छे लाभ की उम्मीद बनेगी। इस सप्ताह आप कुछ नए लोगों के संपर्क में आ सकते हैं। इस दौरान आप अपना समय सोशल मीडिया में अधिक बिताने वाले हैं। आपको इस सप्ताह कोई बड़ा निर्णय लेना है तो किसी भी बात को अंतिम रूप देने से पहले अपने परिवार की राय जरूर लेनी चाहिए। आपको कोई शुभ समाचार मिलने के योग बन रहे हैं इसलिए अपने प्रयास जारी रखें और मेहनत से पीछे न हटें। सप्ताह के अंतिम पड़ाव में तनाव का सीधा असर सेहत को खराब कर सकता है इसलिए इस स्थिति को खुद पर हावि न होने दें।
उपाय -गरीबों को दही के चावल का दान करें।
कुंभ राशि के जातक इस सप्ताह मस्ती के मूड में दिखाई देंगे। अपने काम में कपही जोश रखेंगे और उत्साह से आगे बढ़ना चाहेंगे। आपका अपना निर्णय ही कुछ परेशानियां खड़ी कर सकता है। ऐसे में बेहतर परिणाम पाने के लिए शांति और धैर्य के साथ आगे बढ़ें। भाग्य का साथ मिलने वाला है। इस समय धार्मिक गतिविधियों में शामिल होंगे। कुछ मांगलिक पूजा पाठ के काम में आप भक्ति भाव के साथ आगे रहेंगे। काम काज में आप की भूमिका काफी अच्छी रहने वाली है। । इस सप्ताह आपके अंदर रचनात्मक विचारों की वृद्धि होगी जिससे आप धन कमाने के नए अवसर तलाश पाएंगे और अच्छा मुनाफा कमा पाएंगे। हालांकि इस दौरान किसी भी दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने से पहले आपको उसे ध्यान से पढ़ने की जरूरत होगी।
उपाय - प्रतिदिन देवी दुर्गा के नामों का स्मरण करें।
मीन राशि के जातक इस सप्ताह अपने घर परिवार की स्थिति को लेकर अधिक परिश्रम करने वाले हैं। आपसी सामंजस्य बनाने के लिए घर के बड़ों के अनुभव का लाभ उठाते हुए हर निर्णय में आपकी प्रशंसा भी होगी। निजी जीवन में चल रही अशांति को शांत कर पाएंगे। इस सप्ताह यात्रा का योग भी बनेगा। सप्ताह के आरंभिक समय में तनाव के चलते सेहत खराब हो सकती है। इस सप्ताह जो छात्र कुछ नया सीखते रहेंगे, उनकी बौद्धिक क्षमता में सुधार आएगा। इस समय आप आध्यात्मिक गतिविधियों में भी शामिल रहने वाले हैं। धनार्जन के मामले में स्थिति अनुकूल होगी लेकिन इस समय खर्चे दूसरों के कारण बढ़ सकते हैं। अपने करियर में आगे बढ़ने के लिए सहकर्मियों से उचित सहयोग मिल सकता है।
उपाय - तुलसी पूजा नियमित रुप से करें।
Connect with India's best astrologers




