Logo

Weekly Horoscope 9 to 15 March: मिथुन समेत इन जातकों के जीवन में बना रहेगा संघर्ष, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

शालू मिश्राशालू मिश्राUpdated 07 Mar 2026 12:51 PM IST
Weekly Horoscope 9 to 15 March: मिथुन समेत इन जातकों के जीवन में बना रहेगा संघर्ष, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

Special Things

Weekly Horoscope 9 to 15 March 2026: मेष साप्ताहिक राशिफल, वृषभ साप्ताहिक राशिफल, मिथुन साप्ताहिक राशिफल, कर्क साप्ताहिक राशिफल, सिंह साप्ताहिक राशिफल, कन्या साप्ताहिक राशिफल, तुला साप्ताहिक राशिफल, वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल, धनु साप्ताहिक राशिफल, मकर साप्ताहिक राशिफल, कुंभ साप्ताहिक राशिफल, मीन साप्ताहिक राशिफल। 

Weekly Horoscope 9 to 15 March 2026: ये सप्ताह कुछ राशियों के अंधकार भरे जीवन में प्रकाश की किरण लेकर आएगा तो कुछ राशियों को इस दौरान धैर्य बनाए रखने की आवश्यकता पड़ सकती है। ऐसे में हम आपको बताते हैं कि ये हफ्ता सभी राशियों के लिए कैसा रहने वाला है। 


मेष राशि साप्ताहिक राशिफल


इस सप्ताह की शुरुआत कुछ हलचल वाली हो सकती है। इस समय मन गुढ़ बातों या किसी रिसर्च में लगने वाला है। नौकरी में लगे लोग इस दौरान प्रतिस्पर्धा में खुद को खड़ा पाएंगे लेकिन जैसे जैसे सप्ताह बीतने लगेगा चीजें अनुकूल होने लगेंगी। आप को सप्ताह के मध्य से ही अपने वरिष्ठ लोगों या कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारियों की ओर से कुछ बेहतर सहयोग भी मिल सकता है। इस सप्ताह बच्चों के साथ घूमने फिरने या किसी धार्मिक स्थानों पर घूमने का मौका भी मिलता है। कुल मिलाकर ये सप्ताह आपके कुछ अच्छे पलों को बिताने का मौका देता है

उपाय - इस सप्ताह के दौरान सूर्य देव को जल अर्पित करें और आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।

वृषभ राशि साप्ताहिक राशिफल


इस सप्ताह के दौरान वृषभ राशि के जातक कुछ मामलों में संघर्ष कि स्थिति अधिक देख सकते हैं। अपनों को समझाना मुश्किल भी लग सकता है। घर पर कुछ बातों को लेकर आपसी विवाद भी बना रह सकता है। काम को लेकर कुछ न कुछ विरोधाभास भी अपना असर डाल सकता है। साझेदारी के काम बढ़ने वाले हैं कुछ नए प्रोजेक्ट मिलने का भी विशेष समय बनेगा। इस सप्ताह के अंतिम भाग से चीजें बदलाव लिए होंगे। काम को लेकर आप कुछ बेहतर परिणाम देख पाएंगे। कुछ दोस्त बनेंगे या फिर इस दौरान कुछ धार्मिक कार्यों में शामिल होने का भी मौका मिल सकता है।

उपाय - इस सप्ताह भगवान शिव पर जलाभिषेक करना शुभ होगा। 

मिथुन राशि साप्ताहिक राशिफल


इस सप्ताह मिथुन राशि वाले संघर्ष के साथ लगातार मेहनत के बल पर भी अच्छे परिणाम प्राप्त कर पाएंगे। अगर देखा जाए तो ये सप्ताह मेहनत और धैर्य की परीक्षा ले सकता है। कार्यक्षेत्र में दबाव रह सकता है आपके विरोधी परेशानी दे सकते हैं लेकिन आपकी सूझबूझ से कार्य समय पर पूरे होंगे। वरिष्ठ अधिकारी आपके प्रयासों की सराहना करेंगे। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है, प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के योग हैं। इस सप्ताह के दौरान घर पर कोई पूजा पाठ से जुड़े काम भी संपन्न हो सकते हैं या फिर किसी ऎसे स्थानों पर जाने का मौका भी मिल सकता है। परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता हो सकती है। 

उपाय - इस सप्ताह मंदिर में सेवा कार्य करें और साथ ही तुलसी पूजा करें। 

कर्क राशि साप्ताहिक राशिफल


इस सप्ताह कर्क राशि वालों के लिए कामकाज को लेकर और अपनी पर्सनल लाइफ में कुछ न कुछ बातें देखने को मिलेंगी। कार्यक्षेत्र में ऊर्जा और उत्साह के साथ आप आगे बढ़ना चाहेंगे। शुरुआत में रचनात्मक क्षमता भी अच्छी होगी लेकिन बाद में कुछ रफ्तार धीमी होने लग सकती है। रुके हुए काम गति पकड़ सकते हैं, पर ध्यान रखें की जो काम करें उसमें सभी की राय को भी जोड़ कर चलें। अधिकारियों या किसी वरिष्ठ से सहयोग मिल सकता है जिसके कारन प्रतिस्पर्धा में अच्छे परिणाम भी प्राप्त कर सकते हैं। सप्ताह के दूसरे भाग से जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें। आर्थिक मामलों में संतुलित सोच लाभ देगी। 

उपाय - इस सप्ताह के दौरान पक्षियों को दाना डालें। विरोधियों से मुक्ति मिल सकेगी।

सिंह राशि साप्ताहिक राशिफल


सिंह राशि वालों के लिए इस सप्ताह की स्थिति परिवार में किसी शुभ समाचार की संभावना को देने वाली हो सकती है। रिश्तों में मधुरता भी अपना असर डाल सकती है लेकिन वाणी पर संयम रखने से आप कुछ न कुछ मुश्किलों से निजात भी प्राप्त कर पाएंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा लेकिन काम की अधिकता के चलते कभी कभी सिरदर्द या थकान अपना असर डाल सकती है। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है अपनी परिक्षाओं में आप लोग अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। सप्ताह के दूसरे भाग में यात्रा के योग बन सकते हैं, जो लाभदायक रहेंगे। आत्मविश्वास ऊंचा रहेगा और नए अवसर मिल सकते हैं।

उपाय - इस सप्ताह के दौरान हनुमान चालीसा का पाठ करें। सफलता प्राप्त होगी।

कन्या राशि साप्ताहिक राशिफल


कन्या राशि वालों के लिए यह सप्ताह कुछ न कुछ मामलों में आपको सक्रिय रखेगा साथ में नए लोगों के साथ मेल जोल भी देने वाला होगा। इस समय घर में कुछ नयी वस्तुओं की खरीदारी भी हो सकती है या फिर घर के रख रखाव को लेकर भी कुछ न कुछ बदलाव करने के मूड में रह सकते हैं। कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं लेकिन आपकी मेहनत रंग ला सकती है। आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए जरूरी है की बचत का दामन थामे रखा जाए। घरेलू जीवन में सामंजस्य बनाने के लिए हर पक्ष के साथ शांति से बातचीत करना जरूरी है। इस सप्ताह के दूसरे भाग में सेहत को लेकर थोड़ा रहेगी परेशानी पर कुल मिलाकर चीजें नियंत्रण में रहेंगी।

उपाय - इस सप्ताह दुर्गासप्तशति का पाठ करें। 



तुला राशि साप्ताहिक राशिफल

तुला राशि वालों के लिए सप्ताह के आरंभ में घर परिवार में काम को लेकर व्यस्तता बनी रहने वाली है। इस समय आप कुछ यात्रा पर जा सकते हैं या रिश्तेदारों का आगमन हो सकता है। इस सप्ताह के मध्य के दौरान कुछ नए लोग मिल सकते हैं, लोगों के साथ बातचीत भी बनी रहने वाली है। स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें विशेष रुप से अपने खान-पान पर ध्यान देने की जरूरत होगी क्योंकि पेट में गरमी होना, मुंह में छाले हो जाने की स्थिति अपना असर दिखा सकती है। छात्रों को एकाग्रता बनाए रखने की आवश्यकता है। संपत्ति या निवेश से जुड़े मामलों से राहत मिल सकती है। आध्यात्मिक रुचि बढ़ सकती है।

उपाय - इस सप्ताह के दौरान माता लक्ष्मी की पूजा करें ऎसा करने से आर्थिक सुख की प्राप्ति होगी। 

वृश्चिक राशि साप्ताहिक राशिफल


इस सप्ताह वृश्चिक राशि वालों के लिए शुरुआत नए विचारों और योजनाओं के साथ हो सकती है। इस समय आप कुछ कामों को करने में अपनी भागीदारी के साथ आगे बढ़ना चाहेंगे। नौकरी या व्यवसाय में प्रगति के संकेत हैं, कार्यस्थल में सहकर्मियों का सहयोग आपको मिल सकता है। सप्ताह के मध्य से आर्थिक लाभ के अवसर मिल सकते हैं। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा, हालांकि छोटी बातों को बढ़ाने से बचें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा बस इस दौरान मौसम और तनाव का असर ही आप को प्रभावित कर सकता है। विद्यार्थियों के लिए रचनात्मक कार्यों में सफलता के योग हैं। 

उपाय - इस सप्ताह गणेश जी का पूजन करें और लड्डू अर्पित करें।

धनु राशि साप्ताहिक राशिफल


धनु राशि वालों के लिए यह सप्ताह भावनात्मक रूप से थोड़ा संवेदनशील बना सकता है। कार्यक्षेत्र में शुरुआत का समय लोगों के साथ मतभेद या विचारों की दूरी को दिखा सकता है। री है। आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी। परिवार में किसी सदस्य की चिंता रह सकती है। प्रेम संबंधों में विश्वास बनाए रखें। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें, खासकर पेट संबंधी समस्या हो सकती है। विद्यार्थियों को अतिरिक्त प्रयास करने होंगे। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। संपत्ति से जुड़े मामलों में लाभ संभव है। यात्रा सोच-समझकर करें। यात्रा लाभकारी हो सकती है। आत्मविश्वास बढ़ेगा और निर्णय लेने की क्षमता मजबूत होगी।

उपाय - सोमवार को शिवलिंग पर जल अर्पित करें।

मकर राशि साप्ताहिक राशिफल


मकर राशि वालों के लिए इस सप्ताह के दौरान बाहर के कामों के चलते व्यर्थ की यात्राएं बढ़ सकती हैं। इस सप्ताह के दौरान जरूरत होगी आत्मविश्वास को बनाए रखने की जिससे नेतृत्व अच्छा बना रहे। कामकज में शुरु के दौरान तो व्यस्तता बनी रहने वाली है लेकिन धीरे धीरे चीजें बदलाव को दिखाएंगे। इस समय के दौरान कारोबार में आपकी प्रतिभा की सराहना होगी। आर्थिक लाभ के अवसर मिलेंगे और साथ ही कुछ खरीदारी के योग भी बनेंगे। सप्ताह के मध्ये के दौरान सेहत को लेकर सजग रहने की जरुरत होगी।

उपाय - इस सप्ताह के दौरान घर के द्वार पर चौमुखी दीपक जलाना रहेगा शुभ। 

कुंभ राशि साप्ताहिक राशिफल


कुंभ राशि वालों के लिए इस सप्ताह के दौरान नए लोगों के साथ काम से जुड़ी बातों को शेयर करना चाहेंगे। इस समय योजना बनाते हुए काम करना उचित होगा। नौकरी में प्रगति और प्रशंसा मिल सकती है। आर्थिक स्थिति बेहतर रहने वाली है शुरुआत के समय पर घर के बड़ों की ओर से भी कुछ मदद मिल सकती है। सप्ताह के अंतिम भाग में परिवार में सामंजस्य कुछ गड़बड़ा सकता है इसलिए छोटी बातों को नजरअंदाज करना ही होगा अनुकूल। स्वास्थ्य के मामले में थकान ही अपना असर डालेगी पर अच्छी डाइट और दिनचर्या को अपनाने से लाभ मिलेगा।

उपाय - इस सप्ताह के दौरान गणेश स्त्रोत का पाठ नियमित रुप से करना शुभ होगा। 

मीन राशि साप्ताहिक राशिफल


इस सप्ताह मीन राशि वालों के लिए घर के साथ साथ सामाजिक क्षेत्र में भी व्यस्तता का माहौल बना रह सकता है। घर में कुछ धार्मिक या मांगलिक कामों को करने से खुशी का माहौल भी रहेगा। भाई बंधुओं के साथ रिश्ते मजबूत होंगे और कुछ लंबी यात्राओं को करने का भी मौका मिल सकता है। इस समय सप्ताह के अंतिम भाग में कामकाज की थकान का असर सेहत पर पड़ सकता है। इस समय वाहन इत्यादि को संभाल कर चलाएं एवं नियमों का रखें ख्याल। विद्यार्थियों के द्वारा की गई पढ़ाई ही सफलता को दिलाने वाली हो सकती है। 

उपाय - इस सप्ताह के दौरान नियमित रुप से गाय को रोटी खिलाएं इससे शुभता का प्रभाव बना रहेगा।

Related Puja

विष दोष निवारण पूजा
Removal of Shani Chandra Dosh

विष दोष निवारण पूजा

Sat 06 June 2026
Bagalamukhi Temple, Haridwar
Prasad Box
170 devotees have booked this puja
Book Puja
विष दोष निवारण पूजा
Removal of Shani Chandra Dosh

विष दोष निवारण पूजा

Sat 06 June 2026
Bagalamukhi Temple, Haridwar
Prasad Box
170 devotees have booked this puja
Book Puja

Talk to Astrologer

View all

Connect with India's best astrologers

सुयश

सुयश

25/min₹5/min
सौरभ कृष्णा शास्त्री

सौरभ कृष्णा शास्त्री

22/min₹5/min
संस्कार जी

संस्कार जी

28/min₹5/min
टैरो कुंदन जी

टैरो कुंदन जी

22/min₹5/min
वैदिक अखिलेश कुमार

वैदिक अखिलेश कुमार

45/min₹5/min
View all
विष दोष निवारण पूजा
Removal of Shani Chandra Dosh

विष दोष निवारण पूजा

Sat 06 June 2026
Bagalamukhi Temple, Haridwar
Prasad Box
170 devotees have booked this puja
Book Puja
सूर्य ग्रह शांति पूजा
Earn Respect and Fame

सूर्य ग्रह शांति पूजा

Sat 06 June 2026
Bagalamukhi Temple, Haridwar
Prasad Box
324 devotees have booked this puja
Book Puja
शनि ग्रह शांति पूजा
Reduces the ill effects of Saturn.

शनि ग्रह शांति पूजा

Sat 06 June 2026
Navgrah Shani Mandir, Ujjain Madhya Pradesh
Prasad Box
233 devotees have booked this puja
Book Puja

Reconnect with your Faith

UserUserUser
Trusted by 1 Lakh Devotees
100% Secure