Logo

Weekly Love Horoscope 1 to 7 June: कन्या समेत इन जातकों के प्रेम जीवन में नोंक-झोंक, पढ़ें साप्ताहिक लव राशिफल

शालू मिश्राशालू मिश्राUpdated 31 May 2026 04:47 PM IST
Weekly Love Horoscope 1 to 7 June: कन्या समेत इन जातकों के प्रेम जीवन में नोंक-झोंक, पढ़ें साप्ताहिक लव राशिफल

Special Things

Weekly Love Horoscope 1 to 7 June: कन्या समेत इन जातकों के प्रेम जीवन में नोंक-झोंक, पढ़ें साप्ताहिक लव राशिफल

Weekly Love Horoscope 1 to 7 June 2026: जून की शुरुआत हो चुकी है और ऐसे में इस सप्ताह कुछ राशियों के प्रेम जीवन में रंगत आती हुई नजर आ रही है, तो वहीं कुछ जातकों को सावधान रहने की जरूरत हो सकती है। तो आइए जानते हैं कि सभी 12 राशियों के लिए आने वाला यह सप्ताह कैसा रहेगा।

पढ़ें साप्ताहिक लव राशिफल


मेष राशि 

मेष राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत प्रेम जीवन में थोड़ी तनावपूर्ण रह सकती है। मंगल आप को जोश तो देगा पर सब्र की कमी भी देता है। ग्रहों का असर कठोरता को देने वाला है ऎसे में रिश्तों में मतभेद बढ़ने की आशंका रहेगी जिससे मन बेचैन रह सकता है। नए रिश्तों की शुरुआत के संकेत भी मिल सकते हैं। सप्ताह का अंतिम भाग प्रेम और वैवाहिक जीवन दोनों के लिए सुखद रहेगा। 

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों के लिए सप्ताह की शुरुआत प्रेम मामलों में कुछ बेचैनी भी दे सकती है। आपस में भरोसे की कमी के कारण मन उथल-पुथल से प्रभावित हो सकता है। साथी के साथ संबंध सामान्य और संतुलित बने रहें इसके लिए जरूरी है कि कोशिशें कम न रहें। सप्ताह के मध्य के दौरान से बातों पर असहमति दूर होने लगेगी और अब कुल मिलाकर चीजें कंट्रोल में रहेंगी। इस समय बाहरी लोगों से अधिक अपनों पर भरोसा कायम रखें।

मिथुन राशि 

मिथुन राशि के लोगों के लिए यह सप्ताह प्रेम संबंधों में कुछ उठा पटक दे सकता है पर चीजें आप की पकड़ में रहेंगी। साथी की ओर से सहयोग और लाभ मिलने के संकेत हैं। सप्ताह के मध्य में कोई खास बात सुनने को मिल सकती है। आप अपने रिश्ते को लेकर परिवार के समक्ष भी निडरता से खड़े दिखाई देंगे। इस समय अपने प्रेम के मामले काफी अस्त व्यस्त से रह सकते हैं।

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए यह सप्ताह प्रेम जीवन के लिहाज से कुछ ऎसे पल दे सकता है जब आप अपने पार्टनर को लेकर काफी संदेनशील हो सकते हैं। पर अभी के दौरान जितना संभव हो सके प्रेम में विश्वास को बनाए रखें। फलर्टी स्वभाव से बचें। इस दौरान रिश्ते कहीं न कहीं किसी की साजिश से प्रभावित भी हो सकते हैं सप्ताह के अंतिम भाग में कुछ शांति दिखाई दे सकती है।

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए यह सप्ताह प्रेम जीवन के मामले में साधारण रहने वाला है। रिश्तों में कुछ तकरार भी हो सकती है तो कुछ मामलों में परिवार आपके दांपत्य जीवन को बनाने में सहयोगी होगा। सप्ताह के दूसरे भाग में जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। आर्थिक मामलों में पार्टनर की सलाह आपके लिए लाभदायक साबित हो सकती है। 

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए लव के मामले में ये सप्ताह कभी खुशी कभी नोकझोंक जैसा रह सकता है। दांपत्य जीवन में एक दूसरे के लिए अगर आप समर्पित रहते हैं तो बेहतर होगा। वैसे सप्ताह के बीच में कुछ छोटी परेशानियां रिश्तों में तनाव ला सकती हैं इसलिए व्यवहार को शांत रखना या संभल कर काम करना जरूरी होगा। 





तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए इस सप्ताह की स्थिति अपने प्रेमी के साथ विवाह की बात के अवसर देने वाली हो सकती है। कुछ मामलों में सप्ताह के आखिर तक परिस्थितियां फिर सामान्य हो सकती हैं और रिश्तों में अनुकूलता भी बनी रह सकती है। इस सप्ताह आप जीवन साथी को लेकर कहीं धार्मिक या फिर कोई अन्य यात्रा पर भी जा सकते हैं। 

वृश्चिक राशि

सप्ताह के शुरुआत में अपने साथी की ओर से कुछ अचानक से गिफ्ट या सूचना मिल सकती है जिससे मन प्रसन्न रहेगा। सप्ताह के मध्य दिनों में किसी बात को लेकर विवाद बढ़ सकता है इसलिए बेवजह की बहस से बचना और धैर्य बनाए रखना आपके लिए जरूरी होगा। अपने रिश्ते को जितना शांति से डील करेंगे उतना अनुकूलता बना पाएंगे।

धनु राशि

सिंह राशि के जातकों को सप्ताह की शुरुआत में प्रेम संबंधों को लेकर सावधानी बरतनी होगी। पुराने रिश्तों में दूरी या टूटन जैसी स्थिति बन सकती है। ऐसे में जल्दबाजी में कोई फैसला लेने से बचें। सप्ताह के मध्य में हालात धीरे-धीरे सुधरने लगेंगे और अंत तक वैवाहिक जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए प्यार को लेकर ये सप्ताह कुछ अवसर लेकर आने वाला है। वैवाहिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी और जीवनसाथी या ससुराल पक्ष से अच्छी खबर मिल सकती है। सप्ताह के बीच में किसी बात को लेकर तनाव या बहस हो सकती है इन बातों को बढ़ने न दें। इस सप्ताह के दौरान जरूरत है की उन बातों पर ध्यान दें जो आप के रिश्ते के लिए बहुत जरूरी है।

कुंभ राशि

कुम्भ राशि वालों के लिए साथी के साथ यात्रा का योग बन सकता है। दूर की यात्रा मन को सुकून और रिश्तों को मजबूती देगी। परिवार में भी अच्छा माहौल बना रह सकता है। इस सप्ताह के मध्य से साथी के साथ अनबन या भावनात्मक दूरी महसूस हो सकती है पर सप्ताह के अंत तक आते आते हालात बेहतर होने लगेंगे। 

मीन राशि 

मीन राशि वालों को इस सप्ताह रिश्तों में संभलकर चलने की जरूरत होगी। शक या भ्रम की स्थिति रिश्तों को प्रभावित कर सकती है। बिना पूरी बात जाने साथी पर आरोप लगाना नुकसानदेह हो सकता है। सप्ताह के मध्य में प्रेम जीवन में सुधार आएगा और पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा।

Related Puja

नजर दोष शांति पूजा
For happiness in family life and relationships.

नजर दोष शांति पूजा

Sun 31 May 2026
Navgrah Shani Mandir, Ujjain
Prasad Box
450 devotees have booked this puja
Book Puja
नजर दोष शांति पूजा
For happiness in family life and relationships.

नजर दोष शांति पूजा

Sun 31 May 2026
Navgrah Shani Mandir, Ujjain
Prasad Box
450 devotees have booked this puja
Book Puja

Talk to Astrologer

View all

Connect with India's best astrologers

सुयश

सुयश

25/min₹5/min
टैरो प्रीति

टैरो प्रीति

20/min₹5/min
नीलकंठ

नीलकंठ

22/min18/min
टैरो रोमी

टैरो रोमी

26/min₹5/min
पंडित मोहित

पंडित मोहित

28/min₹5/min
View all
नजर दोष शांति पूजा
For happiness in family life and relationships.

नजर दोष शांति पूजा

Sun 31 May 2026
Navgrah Shani Mandir, Ujjain
Prasad Box
450 devotees have booked this puja
Book Puja
नवग्रह शांति पूजा
Negative problems caused by the nine planets are removed.

नवग्रह शांति पूजा

Sun 31 May 2026
Navgrah Shani Mandir, Ujjain
Prasad Box
272 devotees have booked this puja
Book Puja
जन्मदिन पूजा: सुख - समृद्धि और सफल जीवन के लिए
Perform puja online from the comfort of your home

जन्मदिन पूजा: सुख - समृद्धि और सफल जीवन के लिए

Mon 01 June 2026
Bagalamukhi Temple, Haridwar
Prasad Box
332 devotees have booked this puja
Book Puja

Reconnect with your Faith

UserUserUser
Trusted by 1 Lakh Devotees
100% Secure