Logo

Weekly Love Horoscope 16 to 22 November 2026: किसकी जिंदगी में बढ़ेगा प्यार और किसे मिलेगा हमसफर? पढ़ें राशिफल

Vaishnavi DwivediVaishnavi DwivediUpdated 15 Nov 2026 12:00 PM IST
Weekly Love Horoscope 16 to 22 November 2026: किसकी जिंदगी में बढ़ेगा प्यार और किसे मिलेगा हमसफर? पढ़ें राशिफल

Special Things

Weekly Love Horoscope 16 to 22 November 2026: 16 से 22 नवंबर 2026 का सप्ताह आपकी लव लाइफ के लिए कैसा रहेगा? जानें सभी 12 राशियों का साप्ताहिक लव राशिफल।

Weekly Love Horoscope 16 to 22 November 2026: जीवन की असली खूबसूरती प्यार और अपनों के साथ में छिपी है। जब दिल के तार किसी अपने से जुड़ते हैं, तो दुनिया की हर परेशानी छोटी लगने लगती है। सितारों की चाल इशारा कर रही है कि आज कई राशियों के प्रेम जीवन में बड़ा बदलाव आने वाला है। जहां कुछ लोगों की जिंदगी में प्यार और गहरा होगा, वहीं कुछ सिंगल जातकों को किसी नए रिश्ते का शुभ संकेत भी मिल सकता है। आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि तक के सभी जातकों का साप्ताहिक लव राशिफल।

साप्ताहिक लव राशिफल 16 से 22 नवंबर 2026 (Weekly Love Horoscope 16 to 22 November 2026)

मेष साप्ताहिक लव राशिफल

मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह प्रेम और रोमांस के लिहाज से अच्छा रहने वाला है। आपके प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी और पार्टनर के साथ मन की बातें साझा करने का अवसर मिलेगा। यदि आप किसी को पसंद करते हैं तो अपनी भावनाएं जाहिर करने के लिए समय अनुकूल हो सकता है। आपका साथी भी आपके प्रति अपने प्यार का इजहार कर सकता है। विवाहित लोगों के बीच आपसी समझ और विश्वास बढ़ेगा। सप्ताह के मध्य में पार्टनर के साथ कहीं घूमने जाने की योजना बन सकती है। रिश्ते में अहंकार को जगह न दें और एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें।

वृषभ साप्ताहिक लव राशिफल

वृषभ राशि वालों के लिए यह सप्ताह प्रेम जीवन में नई खुशियां लेकर आ सकता है। आप अपने पार्टनर के साथ कहीं बाहर घूमने या अच्छा समय बिताने की योजना बना सकते हैं। आपका साथी भविष्य और रिश्ते को लेकर कोई महत्वपूर्ण बातचीत कर सकता है। विवाह योग्य जातकों के लिए प्रेम संबंध को शादी में बदलने की चर्चा आगे बढ़ सकती है। जो लोग पहले से रिश्ते में हैं, उनके बीच विश्वास और अपनापन बढ़ेगा। पार्टनर हर परिस्थिति में आपका साथ देने की कोशिश करेगा। हालांकि किसी बड़े फैसले पर पहुंचने से पहले एक-दूसरे की इच्छाओं और भावनाओं को समझना जरूरी होगा।

मिथुन साप्ताहिक लव राशिफल

मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह प्रेम संबंधों में थोड़ा उतार-चढ़ाव लेकर आ सकता है। पार्टनर के साथ किसी पुरानी बात या विचारों के मतभेद को लेकर बहस होने की आशंका है। आपको महसूस हो सकता है कि आपका साथी आपकी बातों को पर्याप्त महत्व नहीं दे रहा है। ऐसी स्थिति में नाराज होकर कोई बड़ा फैसला लेने से बचें। बातचीत के माध्यम से गलतफहमियां दूर करने का प्रयास करें। सिंगल जातकों को किसी नए व्यक्ति के प्रति आकर्षण महसूस हो सकता है, लेकिन जल्दबाजी में अपनी भावनाएं जाहिर न करें। सप्ताह के अंत में रिश्तों में सुधार आने की संभावना है।

कर्क साप्ताहिक लव राशिफल

कर्क राशि वालों के लिए यह सप्ताह प्रेम संबंधों के मामले में सुखद रहने वाला है। आप अपने पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताएंगे और कहीं घूमने-फिरने की योजना भी बना सकते हैं। लंबे समय से मन में चल रही कोई बात साथी के सामने रखने का अवसर मिलेगा। पार्टनर आपकी भावनाओं को समझेगा और अपने मन की बात भी आपसे साझा कर सकता है। विवाहित जातकों के जीवन में आपसी तालमेल बेहतर होगा। जो लोग अकेले हैं, उनकी मुलाकात किसी खास व्यक्ति से हो सकती है। रिश्ते में भावनात्मक जुड़ाव बढ़ाने के लिए एक-दूसरे को पर्याप्त समय देना आपके लिए अच्छा रहेगा।

सिंह साप्ताहिक लव राशिफल

सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है। यदि आपके और पार्टनर के बीच पिछले कुछ समय से दूरी बनी हुई थी तो उसे कम करने का अवसर मिलेगा। पुरानी गलतफहमियां दूर होंगी और आप दोनों अपने रिश्ते को नई शुरुआत देने की कोशिश करेंगे। साथी के साथ किसी खास जगह पर जाने की योजना बन सकती है। विवाहित लोगों के बीच भी प्रेम और विश्वास बढ़ेगा। सिंगल जातकों को किसी परिचित व्यक्ति की ओर से प्रेम का प्रस्ताव मिल सकता है। अपने व्यवहार में विनम्रता रखें और पार्टनर की भावनाओं को समझने की कोशिश करें।

कन्या साप्ताहिक लव राशिफल

कन्या राशि वालों के लिए यह सप्ताह प्रेम और अपनापन लेकर आ सकता है। आप जिस खास समय का इंतजार कर रहे थे, वह आपको अपने पार्टनर के साथ बिताने का अवसर मिल सकता है। आपका साथी आपके प्रति अपनी भावनाएं जाहिर कर सकता है और रिश्ते को लेकर गंभीर बातचीत भी हो सकती है। जो लोग अपने रिश्ते को परिवार के सामने रखना चाहते हैं, उनके लिए समय अनुकूल रह सकता है। विवाहित जातकों को जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। हालांकि छोटी-छोटी बातों को लेकर जरूरत से ज्यादा सोचने से बचें। पार्टनर पर भरोसा रखें और रिश्ते में पारदर्शिता बनाए रखें।

तुला साप्ताहिक लव राशिफल

तुला राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह प्रेम संबंधों में समझदारी और धैर्य बनाए रखने का रहेगा। यदि आप अपने पार्टनर से कोई महत्वपूर्ण बात कहना चाहते हैं तो पहले उसकी मनःस्थिति को समझें। अपनी बात थोपने के बजाय साथी की राय को भी महत्व दें। आपकी कोई इच्छा या अनुरोध पार्टनर स्वीकार कर सकता है, जिससे रिश्ते में खुशियां आएंगी। विवाहित लोगों को जीवनसाथी के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। सिंगल जातकों की किसी नए व्यक्ति से बातचीत शुरू हो सकती है। सप्ताह के दौरान शक और गलतफहमियों से दूर रहें। आपसी बातचीत ही आपके रिश्ते को मजबूत बनाएगी।

वृश्चिक साप्ताहिक लव राशिफल

वृश्चिक राशि वालों के लिए यह सप्ताह प्रेम जीवन में महत्वपूर्ण बदलाव लेकर आ सकता है। आप अपने पार्टनर के साथ भविष्य को लेकर गंभीर बातचीत कर सकते हैं। जिन लोगों का रिश्ता लंबे समय से चल रहा है, उनके विवाह की बात आगे बढ़ सकती है। पार्टनर की ओर से आपके प्रेम को स्वीकार किए जाने से मन प्रसन्न रहेगा। विवाहित जातकों के बीच आपसी विश्वास और नजदीकियां बढ़ेंगी। सिंगल लोगों के जीवन में किसी खास व्यक्ति का आगमन हो सकता है। हालांकि भावनाओं में बहकर कोई फैसला न लें। रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए एक-दूसरे को समझना और सम्मान देना जरूरी होगा।

धनु साप्ताहिक लव राशिफल

धनु राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह प्रेम और रोमांस के लिहाज से अनुकूल रहने वाला है। आप अपने पार्टनर के साथ भविष्य की योजनाएं बना सकते हैं। परिवार को आगे बढ़ाने या शादी से जुड़ी बातचीत भी हो सकती है। आपका साथी आपके प्रति समर्पित रहेगा और अपनी भावनाएं खुलकर जाहिर कर सकता है। अविवाहित जातकों को विवाह या प्रेम संबंध से जुड़ा कोई सकारात्मक संकेत मिल सकता है। सप्ताह के दौरान पार्टनर के साथ यात्रा या मनोरंजन की योजना बन सकती है। रिश्ते में उत्साह बनाए रखने के लिए एक-दूसरे की पसंद का ध्यान रखें। जल्दबाजी के बजाय आपसी सहमति से फैसले लें।

मकर साप्ताहिक लव राशिफल

मकर राशि वालों के लिए यह सप्ताह प्रेम जीवन में स्थिरता और खुशियां लेकर आ सकता है। आप अपने पार्टनर के साथ परिवार और भविष्य से जुड़ी योजनाओं पर चर्चा करेंगे। कुछ जातकों के घर में नए सदस्य के आगमन को लेकर बातचीत हो सकती है। जो लोग विवाह की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए परिवार की सहमति मिलने की संभावना बन सकती है। पार्टनर के साथ बिताया गया समय आनंददायक रहेगा। विवाहित जातकों के बीच आपसी तालमेल बेहतर होगा। हालांकि कामकाज की व्यस्तता के कारण साथी को नजरअंदाज न करें। अपने रिश्ते को समय देना और छोटी-छोटी खुशियां साझा करना आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा।

कुंभ साप्ताहिक लव राशिफल

कुंभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह प्रेम संबंधों में कुछ चुनौतियां लेकर आ सकता है। किसी तीसरे व्यक्ति की बातों में आकर आपका पार्टनर आप पर शक कर सकता है। इससे रिश्ते में तनाव और दूरी बढ़ने की आशंका है। ऐसी परिस्थिति में गुस्से में प्रतिक्रिया देने के बजाय साथी के साथ बैठकर बातचीत करें। अपनी बात स्पष्ट रूप से रखें और उसके मन में चल रही शंकाओं को दूर करने का प्रयास करें। सिंगल जातकों को किसी नए रिश्ते में आगे बढ़ने से पहले सामने वाले को अच्छी तरह समझना चाहिए। धैर्य, विश्वास और ईमानदारी से आप रिश्ते को संभाल सकते हैं।

मीन साप्ताहिक लव राशिफल

मीन राशि वालों के लिए यह सप्ताह प्रेम और रोमांस से भरपूर रह सकता है। आप अपने पार्टनर के साथ घूमने-फिरने और मनोरंजन की योजना बना सकते हैं। किसी अच्छे रेस्टोरेंट में साथ भोजन करना या छोटी यात्रा पर जाना आपके रिश्ते में नई ताजगी ला सकता है। पार्टनर आपके साथ अपनी भावनाएं साझा करेगा और आपको विशेष महसूस कराने की कोशिश करेगा। विवाहित जातकों के बीच प्रेम और सामंजस्य बढ़ेगा। सिंगल लोगों को किसी आकर्षक व्यक्ति से मिलने का अवसर मिल सकता है। सप्ताह के दौरान अपने साथी की भावनाओं को समझें और रिश्ते में भरोसा बनाए रखें।

Related Puja

सूर्य ग्रह शांति पूजा
Earn Respect and Fame

सूर्य ग्रह शांति पूजा

Sun 15 November 2026
Bagalamukhi Temple, Haridwar
Prasad Box
303 devotees have booked this puja
Book Puja
सूर्य ग्रह शांति पूजा
Earn Respect and Fame

सूर्य ग्रह शांति पूजा

Sun 15 November 2026
Bagalamukhi Temple, Haridwar
Prasad Box
303 devotees have booked this puja
Book Puja

Talk to Astrologer

View all

Connect with India's best astrologers

टैरो प्रीतिका नायक

टैरो प्रीतिका नायक

₹25/min₹5/min
मंगल कृष्णा

मंगल कृष्णा

₹25/min₹5/min
एस्ट्रो निखिलेश

एस्ट्रो निखिलेश

₹28/min₹5/min
टैरो रोमी

टैरो रोमी

₹26/min₹5/min
वैदिक अखिलेश कुमार

वैदिक अखिलेश कुमार

₹45/min₹5/min
View all
सूर्य ग्रह शांति पूजा
Earn Respect and Fame

सूर्य ग्रह शांति पूजा

Sun 15 November 2026
Bagalamukhi Temple, Haridwar
Prasad Box
303 devotees have booked this puja
Book Puja
नवग्रह शांति पूजा
Negative problems caused by the nine planets are removed.

नवग्रह शांति पूजा

Sun 15 November 2026
Navgrah Shani Mandir, Ujjain
Prasad Box
176 devotees have booked this puja
Book Puja
नजर दोष शांति पूजा
For happiness in family life and relationships.

नजर दोष शांति पूजा

Sun 15 November 2026
Navgrah Shani Mandir, Ujjain
Prasad Box
368 devotees have booked this puja
Book Puja

Reconnect with your Faith

UserUserUser
Trusted by 1 Lakh Devotees
100% Secure