Logo

Weekly Love Horoscope 25 to 31 May 2026: तुला, सिंह और इन्हें मिलेगा प्यार, पढ़ें साप्ताहिक लव राशिफल

Kumari Nisha ThapaKumari Nisha ThapaUpdated 24 May 2026 01:44 PM IST
Weekly Love Horoscope 25 to 31 May 2026: तुला, सिंह और इन्हें मिलेगा प्यार, पढ़ें साप्ताहिक लव राशिफल

Special Things

Weekly Love Horoscope 25 to 31 May 2026: तुला, सिंह समेत कुछ जातकों के प्रेम जीवन में खुशियों की बहार आती हुई नजर आ रही है, तो वहीं कुछ जातकों को मई के आखिरी सप्ताह में भी इंतजार करना होगा।

Weekly Love Horoscope 25 to 31 May 2026: मई का समापन होने जा रहा है और ऐसे में इस सप्ताह कुछ राशियों के प्रेम जीवन में रंगत आती हुई नजर आ रही है, तो वहीं कुछ जातकों को सावधान रहने की जरूरत हो सकती है। तो आइए जानते हैं कि सभी 12 राशियों के लिए आने वाला यह सप्ताह कैसा रहेगा।


मेष साप्ताहिक लव राशिफल- Aries Weekly Love Horoscope 

इस सप्ताह ग्रहों का असर दिलों पर भी प्रभाव डाल सकता है। शादीशुदा या लंबे समय से जुड़े रिश्तों में समझ बढ़ सकती है। मंगल के कारण कभी उग्र इच्छा  उभर सकती हैं, पर छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा टालने में सफलता रहेगी। अविवाहित व्यक्तियों के लिए कोई अचानक आकर्षण या दिलचस्प बातचीत हृदय को छू सकती है।


वृष साप्ताहिक लव राशिफल- Taurus Weekly Love Horoscope

साप्ताहिक लव राशिफल में वृषभ राशि के जातक के लिए प्रेम में साथी के साथ अपनापन महसूस होगा। शादीशुदा जोड़ों के लिए घरेलू माहौल में सहयोग और भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा। कुछ जातकों को किसी मित्र या परिचित के जरिए रिश्ता भी प्राप्त हो सकता है। सप्ताह के मध्य में साथी या प्रियजन के साथ बिताया समय अनुकूल होगा।

मिथुन साप्ताहिक लव राशिफल- Gemini Weekly Love Horoscope

साप्ताहिक लव राशिफल के अनुसार इस हफ्ते रोमांटिक अनुभव के लिए आप और साथी दोनों के भीतर उत्साह काफी रह सकता है, लेकिन आस पास की स्थितियां आप को परेशानियां दे सकती हैं। भावनात्मक जुड़ाव में उतार-चढ़ाव रह सकता है। शादीशुदा संबंधों में हल्की तकरार या विरोधाभास उभर सकता है इस पर काम करने की जरूरत है।

कर्क साप्ताहिक लव राशिफल- Cancer Weekly Love Horoscope

साप्ताहिक लव राशिफल के अनुसार लव लाइफ में चाहतें काम करने वाली हैं। विवाहिक रिश्तों में आपकी कोशिशें, प्रयास और प्यार भरी बातें संबंधों को सुदृढ़ करेंगी। अविवाहित या कुंवारे जातक पुराने परिचितों या दोस्त के साथ करीब आने का अनुभव कर सकते हैं। अपनी बातों को सहज रूप से व्यक्त करने में सक्षम रह सकते हैं।


सिंह साप्ताहिक लव राशिफल- Leo Weekly Love Horoscope 

साप्ताहिक लव राशिफल के अनुसार इस हफ्ते रोमांस में उत्साह और आत्मविश्वास दिखाई देगा। वैवाहिक जीवन में साथी के साथ साझा योजनाओं में आनंद मिलेगा। इस दौरान सप्ताह का दूसरा भाग किसी के लिए दिल में बातें तो देगा पर उन्हें कह पाना आसान नहीं होगा।  इस समय खुद पर भरोसा बनाएं और प्रेम को लेकर आगे बढ़ें।



कन्या साप्ताहिक लव राशिफल- Virgo Weekly Love Horoscope

साप्ताहिक लव राशिफल के अनुसार संबंधों में समझदारी और संवेदनशीलता का महत्व रहेगा। शादीशुदा जोड़ों के लिए यह सप्ताह भावनात्मक घनिष्ठता और सहयोग का संकेत देता है। अविवाहित जातक किसी नए मित्र के प्रति अपनी इच्छा को प्रकट करना चाहेंगे पर समय के अनुसार ही ऎसा करें क्योंकि ग्रहों की चाल बहुत सी बातों पर असर डालने वाली है।

तुला साप्ताहिक लव राशिफल- Libra Weekly Love Horoscope

साप्ताहिक लव राशिफल के अनुसार इस सप्ताह प्रेम आपके सामने होगा पर शायद आप लापरवाही में उसे खो न दें। इस समय कई मामलों में ध्यान से आगे बढ़ना होगा। लगाव में संतुलन को बना के रखें तभी संबंध भी आप के लिए शुभ हो सकते हैं। विवाहशुदा जीवन में साथी की भावनाओं को समझना होगा तभी प्रेम बेहतर होगा।

वृश्चिक साप्ताहिक लव राशिफल- Scorpio Weekly Love Horoscope

साप्ताहिक लव राशिफल के अनुसार इस हफ्ते रोमांटिक अनुभव में गहराई रहेगी। विवाहशुदा जीवन में साथी के साथ संवाद और आपसी समझ महत्वपूर्ण होगी।  किसी व्यक्ति की ओर झुकाव महसूस कर सकते हैं जिससे दिल रोमांचित हो सकता है। सप्ताह के अंत तक चीजें स्पष्ट रूप से सामने आएंगी और दिल की इच्छाओं को महसूस किया जा सकेगा।

धनु साप्ताहिक लव राशिफल- Sagittarius Weekly Love Horoscope

साप्ताहिक लव राशिफल के अनुसार सप्ताह की शुरुआत में प्रेम और लगाव में हल्की उत्सुकता रहेगी। विवाहशुदा जीवन में साथी के साथ समय बिताना सुखद अनुभव देगा। अविवाहित या कुंवारे जातक किसी आकर्षक व्यक्ति से मुलाकात या बातचीत के दौरान भावनात्मक जुड़ाव महसूस कर सकते हैं।

मकर साप्ताहिक लव राशिफल- Capricorn Weekly Love Horoscope

साप्ताहिक लव राशिफल के अनुसार इस सप्ताह भावनाओं में स्थिरता और अपनापन बढ़ेगा। विवाहशुदा जोड़ों के लिए साझेदारी और सहयोग सुखद रहेगा।  सप्ताह के अंत तक आप अपने दिल की भावनाओं को स्पष्ट रूप से व्यक्त कर सकते हैं और किसी के प्रति लगाव गहरा होगा।

कुंभ साप्ताहिक लव राशिफल- Aquarius Weekly Love Horoscope

साप्ताहिक लव राशिफल के अनुसार सप्ताह में रोमांटिक अनुभव के लिए आप ही कोशिशें तो करेंगे जिसका प्रभाव कुछ शुभता भी देगा। आपसी जुड़ाव दिखाई देगा। शादीशुदा जीवन में साथी के साथ साझा समय और समझदारी संबंधों को मजबूत बनाएगी। सप्ताह के दूसरे भाग में घूमने फिरने की योजनाएं बातचीत को बढ़ा सकती हैं।

मीन साप्ताहिक लव राशिफल- Pisces Weekly Love Horoscope

साप्ताहिक लव राशिफल के अनुसार इस सप्ताह प्रेम और लगाव की अनुभूतियां मजबूत रहेंगी। विवाहशुदा जीवन में साथी के साथ कहीं भ्रमण के लिए निकल सकते हैं। अपने सामान इत्यदि का ध्यान रखें जिससे कोई मतभेद दोनों के अंदर न पैदा हो पाए। अपनी आदतों में बदलाव से ही प्रेम को भी बना के रख सकते हैं।

Related Puja

आरोग्य एवं दीर्घायु के लिए 11,000 महामृत्युंजय मंत्र जाप
To receive Lord Shiva's blessings for a healthy, prosperous, and spiritually enriched life.

आरोग्य एवं दीर्घायु के लिए 11,000 महामृत्युंजय मंत्र जाप

Mon 24 August 2026
Mrityunjay Mahadev Temple, Kashi
Prasad Box
328 devotees have booked this puja
Book Puja
आरोग्य एवं दीर्घायु के लिए 11,000 महामृत्युंजय मंत्र जाप
To receive Lord Shiva's blessings for a healthy, prosperous, and spiritually enriched life.

आरोग्य एवं दीर्घायु के लिए 11,000 महामृत्युंजय मंत्र जाप

Mon 24 August 2026
Mrityunjay Mahadev Temple, Kashi
Prasad Box
328 devotees have booked this puja
Book Puja

Talk to Astrologer

View all

Connect with India's best astrologers

टैरो प्रीति

टैरो प्रीति

20/min₹5/min
एस्ट्रो नमन

एस्ट्रो नमन

22/min₹5/min
टैरो रोमी

टैरो रोमी

26/min₹5/min
सुयश

सुयश

25/min₹5/min
टैरो प्रिशा

टैरो प्रिशा

32/min₹5/min
View all
आरोग्य एवं दीर्घायु के लिए 11,000 महामृत्युंजय मंत्र जाप
To receive Lord Shiva's blessings for a healthy, prosperous, and spiritually enriched life.

आरोग्य एवं दीर्घायु के लिए 11,000 महामृत्युंजय मंत्र जाप

Mon 24 August 2026
Mrityunjay Mahadev Temple, Kashi
Prasad Box
328 devotees have booked this puja
Book Puja
सावन स्पेशल: शीघ्र विवाह के लिए पंचामृत अभिषेक और महारुद्राभिषेक
For good fortune, attraction, and auspicious marriage opportunities

सावन स्पेशल: शीघ्र विवाह के लिए पंचामृत अभिषेक और महारुद्राभिषेक

Mon 24 August 2026
Gauri Kedareshwar Mahadev Temple, Kashi
Prasad Box
406 devotees have booked this puja
Book Puja
सावन सोमवार स्पेशल- गभस्तीश्वर महादेव मंदिर में रुद्री पाठ और चार प्रहर रात्रि महाभिषेक
For planetary peace and protection from crises through Four Prahar Night Mahabhishek

सावन सोमवार स्पेशल- गभस्तीश्वर महादेव मंदिर में रुद्री पाठ और चार प्रहर रात्रि महाभिषेक

Mon 24 August 2026
Kashi, Uttar Pradesh
Prasad Box
191 devotees have booked this puja
Book Puja

Reconnect with your Faith

UserUserUser
Trusted by 1 Lakh Devotees
100% Secure