
Weekly Love Horoscope 9 to 15 March 2026: मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए ये सप्ताह चुनौतियों वाला रहेगा, तो कुछ जातकों के प्रेम जीवन में कोई दस्तक भी दे सकता है। आइए जानते हैं ये हफ्ता प्रेम के लिहाज से सभी राशियों के लिए कैसा है।
मेष राशि वालों के लिए प्यार के मामले में ये सप्ताह कुछ नए लोगों के साथ मेलजोल को दिखाता है। आपकी लव लाइफ़ में नया उत्साह भी देखने को मिल सकता है। इस समय आप प्यार के लिए जोखिम लेने में भी आगे रह सकते हैं। वैवाहिक जीवन के मामले में थोड़ा उतार-चढ़ाव की स्थिति अपना असर दिखा सकती है, घर के मामलों में आपसी मतभेद परेशान कर सकते हैं। इस समय जितना शांत रहेंगे उतना रिश्तों के लिए अनुकूल होगा।
वृष राशि वालों के लिए प्रेम संबंधों के मामले में भावनात्मक अस्थिरता अपना प्रभाव बनाए रखने वाली है। इस समय आप कुछ दूसरे कामों में व्यस्त होने के कारण अपने साथी के लिए समय न मिल पाए। कुछ न कुछ बातें आपको इस दौरान पुरानी यादों से प्रभावित होने वाली है। इस सप्ताह के दूसरे भाग में आप अपने साथी के साथ कहीं घूमने के लिए निकल सकते हैं कुछ सामाजिक समारोह में शामिल हो सकते हैं।
मिथुन राशि वालों के लिए प्रेम की स्थिति सामान्य रहने वाली है, पार्टनर से खुलकर बातचीत करने से अप कुछ कामों को आसानी से बेहतर तरीके से कर पाएंगे। जो लोग लंबे समय से साथ हैं वे भविष्य को लेकर गंभीर चर्चा कर सकते हैं। अकेले लोगों को किसी पुराने दोस्त से प्रपोज़ल मिल सकता है। शादीशुदा जीवन में तालमेल अच्छा रहेगा लेकिन ज़िद से बचने की जरूरत होगी।
कर्क राशि वालों के लिए साप्ताहिक लव राशिफल में चीजें कुछ जल्दी से अपना प्रभाव डालने वालि होंगी। घर परिवार की बातों के चलते यह समय मिला-जुला रह सकता है। इस दौरान कामकाज की अधिकता एक दूसरे के लिए समय की कमी को दिखाति है। प्यार भरे रिश्तों के लिए स्पष्टता का होना बहुत ज़रूरी है। शक हो तो सीधे बात करें किसी तीसरे को शामिल करने से बचें।
सिंह राशि वालों के लिए प्रेम संबंधों के मामले में स्थिति सामान्य रहने वाली है। इस सप्ताह के दौरान कुछ लोगों की मुलाकात सोशल मीडिया या किसी इवेंट में किसी से हो सकती है जिसके चलते मन पर इस रिश्ते का असर तो होगा। शादीशुदा जीवन में आपसी सहयोग और प्रेम से रिश्ते को तरोताज़ा बना सकते हैं। काम और रिश्ते में संतुलन बनाए रखने से कई चीजें आपके लिए अनुकूल रह सकती हैं, सप्ताह के मध्य में कोई छोटी ट्रिप संभव है।
तुला राशि वालों के लिए लव साप्ताहिक राशिफल की स्थिति रोमांच तो देगी साथ ही कुछ पुराने रिश्तों को एक बार फिर से साथ होने का भी मौका दे सकती है। सप्ताह मध्य के दौरान रोमांस से भरपूर रहेने वाले हैं मन में कई इच्छाएं भी दबी होंगी जिन्हें पूरा करने की इच्छा भी होगी। इस सप्ताह पार्टनर से सरप्राइज़ मिल सकता है जिससे मन भावनाओं से भर जाएगा। । सिंगल लोग किसी प्रभावशाली व्यक्ति की ओर आकर्षित हो सकते हैं।
वृश्चिक राशि वालों को इस हफ़्ते अपने रिश्तों में धैर्य रखना होगा। छोटी-छोटी बातों पर बहस हो सकती है। जो लोग किसी के साथ अभी रिश्ते में नहीं हैं उन्हें ऑफिस या प्रोफेशनल सर्कल में कोई पसंद आ सकता है। शादीशुदा जीवन में ज़िम्मेदारियों को लेकर चर्चा होगी। सप्ताह एक अंतिम पड़ाव में पर रिश्ते में सुधार आएगा। वैसे इस सप्ताह में बीच-बीच में स्वभाव काफी बदलाव भरा रह सकता है लेकिन इसे कंट्रोल में रखने से ही बातें संतुलित रहेंगी।
धनु राशि वालों के लिए यह साप्ताहिक राशिफल में कुछ बातें स्थिरता दे सकती हैं। हफ़्ता प्यार और संतुलन का रहेगा। पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का मौका मिलेगा। सिंगल लोगों को अचानक कोई प्रस्ताव मिल सकता है। शादीशुदा जीवन में रोमांस बढ़ेगा, कोई पुरानी बात फिर से उभर सकती है। इस सप्ताह के मध्य में पार्टनर की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है। हफ़्ते के आखिर में रोमांटिक माहौल बनेगा।
मकर राशि वालों के लिए लव साप्ताहिक राशिफल की स्थिति कुछ आशाजनक बातों को देने में सहयोग कर सकती है। आप सप्ताह के आरंभिक दिनों में इंटेंस भावनाओं से भरे रहने वाले हैं। अपने प्यार के लिए कुछ करने की इच्छा भी होगी, जीवन साथी के साथ गहरी बातचीत होगी। सिंगल्स के लिए किसी सीरियस रिश्ते की शुरुआत हो सकती है। शादीशुदा जीवन में विश्वास बढ़ेगा। गुस्से पर कंट्रोल रखें।
कुंभ राशि वालों के लिए साप्ताहिक लव राशिफल की स्थिति मिश्रित रह सकती है। इस समय उत्साह और नए अनुभवों का साथ पाकर मन कुछ मस्ती में होगा। दांपत्य जीवन में इस सप्ताह घर के कामों की अधिकता आपसी रिश्ते में दूरी दे सकती है लेकिन इसका नकारात्मक असर नहीं होगा। इस सप्ताह किसी आयोजन या किसी यात्रा के दौरान किसी खास से मिल सकते हैं।
मीन राशि वालों के लिए प्यार भरे रिश्ते इस सप्ताह कुछ बातों से हो सकते हैं प्रभावित। इस हफ़्ते रिश्तों में स्थिरता तो रहेगी पर साथ ही कुछ उदासी भी अपना असर डाल डाल सकती है। पार्टनर से सपोर्ट मिलेगा जो देगा आगे बढ़ने का मौका और रिश्तों के लिए नए मौके। सिंगल्स के लिए किसी सहकर्मी के साथ नज़दीकियां बढ़ सकती हैं पर ध्यान रखें की रिश्तों की डोर होती है नाजुक इस पर किसी तीसरे की नजर ना पड़ जाए।
Connect with India's best astrologers




