सावन भादो के महीने में बारिश की बूंदे जब सूखी धरती पर पड़ती हैं तो वातावरण में अलग ही खुशबु बिखर जाती हैं I भीनी भीनी माटी की सुगंध हर व्यक्ति को भाती हैं I भारत देश में बारिश का महीना किसी त्यौहार से कम नहीं हैं और इसके आगमन मात्र से वातावरण में हरियाली छा जाती हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मिट्टी का सबंध हमारे भौतिक सुखों तक सीमित नहीं हैं अपितु हमारे आध्यतमिक जीवन और वास्तु दोषों के निवारण में भी बहुत सहायक हैं मिट्टी। वास्तु शास्त्र के जानकार बतातें हैं कि मिट्टी की खुशबु से केवल वातावरण ही नहीं हमारा जीवन भी महक सकता हैं। कई विद्वान ऐसा बतातें हैं कि मिट्टी से निर्मित वस्तुयें अगर घर में लाकर रखी जाय और घर को मिट्टी से ही निर्मित सामग्री से सजाया जाय तो ,इससे ना केवल घर का सौंदर्यकरण होगा बल्कि घर के वास्तु दोष भी खत्म हो जाएंगे। हमारे शास्त्रों में मिट्टी और उससे निर्मित वस्तुओं को बहुत ही शुभ माना गया हैं। ऐसा कहा जाता हैं कि घर में मिट्टी की वस्तुओं के उपयोग से जीवन में सुख समृद्धि तथा खुशहाली आती हैं , व्यक्ति का सोया हुआ भाग्य भी जाग उठता हैं। आइए इस लेख के माध्यम से जानतें हैं कि मिट्टी से निर्मित वस्तुओं से किस प्रकार हमारी समस्या समाप्त हो सकतीं हैं :
1. जानकारों के मुताबिक व्यक्ति को सदैव ही मिट्टी या फिर भूमि तत्व के निकट ही रहना चाहिए। ऐसा करने से आसपास सकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बना रहता है।
2. वास्तुशास्त्र के अनुसार मिट्टी को महत्वपूर्ण माना गया हैं। विद्वानों के मुताबिक मिट्टी से निर्मित घड़े से पानी पीना अथवा अपने घर में मिट्टी के बर्तन रखना अत्यंत लाभदायक माना गया है
3. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मिट्टी के कुछ बर्तन ऐसे होते हैं जो प्रत्येक घर में अवश्य होने ही चाहिए। यदि जातक ऐसा चाहतें हैं कि उनके घर परिवार में सफलता तथा खुशियां सदैव ही बनी रहें ,कभी किसी भी प्रकार की अड़चन ना आए तो उन्हें घर में मिटटी के बर्तन अवश्य ही रखने चाहिए।
4. मिट्टी के निर्मित घड़े , काफी आसानी से उपलब्ध हो जातें हैं और लाभदायक के साथ साथ यह बहुत उपयोगी भी होतें हैं।
7. जानकार बतातें हैं कि व्यक्ति को अपने घर में घड़ा एक खास दिशा में ही रखना चाहिए , उनके अनुसार उत्तर -पूर्वी दिशा में ही घड़े को रखना चाहिए , ऐसा करना लाभ दायक होता हैं।
8. ऐसी मान्यता हैं कि मिट्टी के बर्तन के घर में उपयोग से घर- परिवार में सुख तथा समृद्धि के नए रास्ते बन जातें हैं।
9. ऐसी मान्यता हैं कि यदि कोई व्यक्ति किसी मानसिक परेशानी से घिरा हुआ है तो उन्हें मिट्टी के घड़े से पौधों को जल अर्पित करना चाहिए ,इससे समस्या जरूर कम होगीं।
10. ऐसा कहा जाता हैं कि मिट्टी से बने गिलास मंगल ग्रह के दुष्प्रभाव से भी छुटकारा दिलातें हैं और साथ ही स्वाद के दृष्टि से भी इन गिलासों का महत्व हैं ,अक्सर इन गिलासों में चाय और लस्सी पीने का आनंद ही कुछ और होता हैं।
11. जो लोग मंगल के कोप से प्रभावित है, उन्हें यह सलाह दी जातीं हैं उन्हें कोई भी पेय पदार्थ मिट्टी से निर्मित कुल्हड़ में ही पीनी चाहिए।
12. ऐसा कहा जाता हैं कि प्रत्येक शनिवार के दिन मिट्टी के कुल्हड़ में पानी भरकर पीपल के वृक्ष के नीचे रखने से व्यक्ति की करियर सबंधी परेशानियां खत्म होगी।
13. मिट्टी के बड़े बर्तन में पानी भरकर अपनी छत पर भी पक्षियों के लिए पानी रख सकते हैं , इस उपाय को करने से व्यक्ति की नौकरी सबंधित परेशानी समाप्त हो जातीं हैं।
14. मिट्टी से बनी भगवान की मूर्ति को घर में रखने से भी आपकी धन संबंधी दिक्क्तें तो दूर होती ही हैं, साथ ही जीवन में धन की स्थिरता भी बनी रहती है।
17. ऐसा माना जाता हैं कि नि:संतान स्त्री या पुरुष को चार मुंह वाले मिट्टी के दीपक में चार लौ लगाकर श्रीकृष्ण की मूर्ति के आगे प्रज्वलित करने से लाभ होता हैं ।
18. मिट्टी से बनी हुई अलग अलग प्रकार की वस्तुयें अथवा खिलौनों को ड्राइंग रूम में प्रयोग करने से धन का आना लगा रहता हैं ।