Logo

Aaj Ka Rashifal 07 April: गंडमूल के साथ मंगलवार का दिन क्रोध में बिगड़ न जाएं काम, पढ़ें आज का राशिफल

राज रानीराज रानीUpdated 06 Apr 2026 05:00 PM IST
Aaj Ka Rashifal 07 April: गंडमूल के साथ मंगलवार का दिन क्रोध में बिगड़ न जाएं काम, पढ़ें आज का राशिफल

Special Things

Aaj Ka Rashifal 07 April: चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 07 अप्रैल 2026 का राशिफल।
Aaj Ka Rashifal 07 April: दैनिक राशिफल में आज मंगलवार बैशाख माह के कृष्ण पक्ष पंचमी तिथि का प्रभाव होगा। चंद्रमा का गोचर ज्येष्ठा नक्षत्र में होगा उसके बाद मूल का प्रभाव रहेगा। इस समय व्यातीपात योग के चलते रहना होगा संभल कर। काम काज में बन सकते हैं अटकाव और स्वभाव में क्रोध भी असर डाल सकता है।

07 April Ka Rashifal: आज के दिन राहुकाल का समय दोपहर 03:34 से 05:07 तक है। चन्द्रमा सुबह 05:53 तक वृश्चिक में होगा रहेगा उसके बाद वृश्चिक से निकल कर धनु राशि पर गोचर करेगा। आइये जान लेते हैं आज के दैनिक राशिफल के बारे में विस्तार पूर्वक।

मेष (Aries)

स्वभाव: उत्साही
राशि स्वामी: मंगल
शुभ रंग: लाल

मेष राशि वालों के लिए आज ग्रहों की स्थिति आपको शुरुआत में थोड़ी मुश्किलें दे सकती है। आपके अंदर उत्सह तो होगा पर अपने इस जोश को सही जगह लगा पाना संभव न हो पाए। अपने शब्दों को हर किसी के सतह साझा करने से बचें क्योंकि कुछ लोग इसका लाभ उठाने से भी नहीं चूकेंगे। सेहत का रखें ध्यान क्यों इस समय समस्या हो सकती है।

वृषभ (Taurus)

स्वभाव: धैर्यवान
राशि स्वामी: शुक्र
शुभ रंग: क्रीम

वृषभ राशि वालों के लिए दिन सामान्य रहने वाला है। कुछ काम करने में आप को दूसरों की मदद की आवश्यकता भी होगी। परिवार के लोगों का साथ कम ही मिल पाएगा। इस दौरान आप पर काम का दबाव रह सकता है लेकिन इस समय दोस्त को मदद कर सकते हैं उनका सपोर्ट आपको आगे बढ़ने में मदद करेगा। 

मिथुन (Gemini)

स्वभाव: जिज्ञासु
राशि स्वामी: बुध
शुभ रंग: हरा

मिथुन राशि वालों के लिए दिन मेहनत को बढ़ाने वाला है। घर हो या बाहर के कामकाज दोनों जगह भदौड़ रहेगी। किसी के साथ कुछ बहस भी बढ़ सकती है। बच्चों या परिवार से जुड़े कामों में समय देना पड़ सकता है। पैसों के मामले में स्थिति स्थिर बनी रहेगी और किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।

कर्क (Cancer)

स्वभाव: भावुक
राशि स्वामी: चंद्र
शुभ रंग: सफेद

आज चंद्रमा की स्थिति आपके मन को थोड़ा संदेह बना सकती है। सेहत को लेकर अधिक सजग रहना होगा। छोटी-छोटी बातों का असर आप पर जल्दी होगा इसलिए अपनी भावनाओं को कंट्रोल में रखना जरूरी है। परिवार के साथ समय बिताने से मन हल्का होगा। कामकाज में ध्यान देना जरूरी है, लापरवाही से छोटी गलती हो सकती है। 

सिंह (Leo)

स्वभाव: आत्मविश्वासी
राशि स्वामी: सूर्य
शुभ रंग: लाल

आज का दिन आपको आत्मविश्वास से भरपूर रखेगा। आप अपने काम को पूरे दमखम के साथ करेंगे और लोगों पर आपका अच्छा प्रभाव पड़ेगा। ऑफिस या काम की जगह पर आपकी बातों को महत्व मिलेगा और आपकी पहचान मजबूत होगी। ध्यान रखें कि ज्यादा आत्मविश्वास कभी-कभी अहंकार में बदल सकता है जिसे संभालना जरूरी है।

कन्या (Virgo)

स्वभाव: मेहनती
राशि स्वामी: बुध
शुभ रंग: हरा

आज ग्रहों की स्थिति आपके लिए सामान्य बनी हुई है। आपकी मेहनत का फल आपको जरूर मिलेगा और काम समय पर पूरे होंगे। ऑफिस में आपके काम की तारीफ हो सकती है और सीनियर्स का सपोर्ट भी मिलेगा। ज्यादा सोचने और चिंता करने से बचें क्योंकि इससे आपकी एनर्जी बेकार हो सकती है। सेहत का भी ध्यान रखना जरूरी है।

तुला (Libra)

स्वभाव: संतुलित
राशि स्वामी: शुक्र
शुभ रंग: गुलाबी

आज का दिन आपको संतुलन बनाकर चलने की सलाह दे रहा है। चाहे बात रिश्तों की हो या काम की हर जगह बैलेंस बनाए रखना जरूरी रहेगा। शुक्र का प्रभाव आपके रिश्तों में मिठास बनाए रखेगा और पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताने का मौका देगा। पैसों के मामले में कोई भी बड़ा फैसला लेने से पहले अच्छे से सोच लें।

वृश्चिक (Scorpio)

स्वभाव: रहस्यमयी
राशि स्वामी: मंगल
शुभ रंग: लाल

आज के दिन आपको थोड़ा भावुक और गुस्सैल बना सकता है। किसी पुरानी बात को लेकर मन परेशान रह सकता है। ऐसे में खुद को शांत रखना बहुत जरूरी है। काम में आप के द्वारा की गई मेहनत के कारण सुधार भी होगा। इस समय आपको धैर्य बनाए रखना होगा। किसी करीबी से बात करने से मन हल्का हो सकता है।

धनु (Sagittarius)

स्वभाव: दयालु
राशि स्वामी: गुरु
शुभ रंग: गोल्डन

आज धनु राशि वालों के लिए कुछ व्यस्तता अधिक रह सकती है। आपको नए मौके करियर या पढ़ाई से जुड़े मामलों में मिल सकते हैं । दोस्तों और परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। अगर कहीं यात्रा का प्लान बन रहा है, तो वह सफल रहेगा। दिन आपके लिए उम्मीद और प्रगति लेकर आ सकता है।

मकर (Capricorn)

स्वभाव: अनुशासित
राशि स्वामी: शनि
शुभ रंग: भूरा

आज के दिन का प्रभाव आपको मेहनत और जिम्मेदारियों की ओर ज्यादा फोकस कराएगा। काम का दबाव थोड़ा ज्यादा रह सकता है, लेकिन आप अपनी मेहनत से सब संभाल लेंगे। आर्थिक मामलों में थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है और बेवजह खर्च करने से बचें। दिन के अंत में आपको अपने काम का संतोष जरूर मिलेगा।

कुंभ (Aquarius)

स्वभाव: मानवतावादी
राशि स्वामी: शनि
शुभ रंग: नीला

आज का दिन आपके लिए कामकाज में विस्तार दे सकता है जिसके चलते खुद के लिए समय कम ही मिल पाएगा। वैसे तो आपकी मेहनत का अच्छा परिणाम भी मिलेगा। परिवार और काम के बीच संतुलन बनाना जरूरी रहेगा। किसी पुराने काम का रिजल्ट भी आज मिल सकता है, जिससे राहत महसूस होगी।

मीन (Pisces)

स्वभाव: संवेदनशील
राशि स्वामी: बृहस्पति
शुभ रंग: पीला

आज चंद्रमा का प्रभाव आपको सही दिशा में आगे बढ़ने के संकेत दे रहा है। मन थोड़ा भावुक रह सकता है पर इस दौरान किसी का सहयोग समझदारी से फैसले लेने में सफल रहेंगे। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें और जल्दबाजी में कोई कदम न उठाएं। परिवार के साथ समय बिताने से मन शांत रहेगा और आपको अच्छी ऊर्जा मिलेगी।

Related Puja

गुप्त नवरात्रि स्पेशल - अष्टमी और नवमी पर यज्ञ एवं महानुष्ठान
Divine blessings of the Ten Mahavidyas

गुप्त नवरात्रि स्पेशल - अष्टमी और नवमी पर यज्ञ एवं महानुष्ठान

Wed 15 July 2026
Bagalamukhi Temple, Haridwar
Prasad Box
285 devotees have booked this puja
Book Puja
गुप्त नवरात्रि स्पेशल - अष्टमी और नवमी पर यज्ञ एवं महानुष्ठान
Divine blessings of the Ten Mahavidyas

गुप्त नवरात्रि स्पेशल - अष्टमी और नवमी पर यज्ञ एवं महानुष्ठान

Wed 15 July 2026
Bagalamukhi Temple, Haridwar
Prasad Box
285 devotees have booked this puja
Book Puja

Talk to Astrologer

View all

Connect with India's best astrologers

रतन जी

रतन जी

30/min₹5/min
संस्कार जी

संस्कार जी

28/min₹5/min
वैदिक अखिलेश कुमार

वैदिक अखिलेश कुमार

45/min₹5/min
मंगल कृष्णा

मंगल कृष्णा

25/min₹5/min
सुयश

सुयश

25/min₹5/min
View all
गुप्त नवरात्रि स्पेशल - अष्टमी और नवमी पर यज्ञ एवं महानुष्ठान
Divine blessings of the Ten Mahavidyas

गुप्त नवरात्रि स्पेशल - अष्टमी और नवमी पर यज्ञ एवं महानुष्ठान

Wed 15 July 2026
Bagalamukhi Temple, Haridwar
Prasad Box
285 devotees have booked this puja
Book Puja
शुक्र ग्रह शांति पूजा
Opportunities For Marriage May Arise.

शुक्र ग्रह शांति पूजा

Fri 17 July 2026
Navgrah Shani Mandir, Ujjain Madhya Pradesh
Prasad Box
298 devotees have booked this puja
Book Puja
विष दोष निवारण पूजा
Removal of Shani Chandra Dosh

विष दोष निवारण पूजा

Sat 18 July 2026
Bagalamukhi Temple, Haridwar
Prasad Box
305 devotees have booked this puja
Book Puja

Reconnect with your Faith

UserUserUser
Trusted by 1 Lakh Devotees
100% Secure