07 March Ka Rashifal: चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 07 मार्च 2026 का राशिफल।
Aaj Ka Rashifal 7 March: आज के दैनिक राशिफल अनुसार शनिवार का दिन है और चैत्र माह के कृष्ण पक्ष चतुर्थी तिथि है। चंद्रमा कर रहा है चित्रा नक्षत्र में गोचर और 11:15 के बाद स्वाति का होगा प्रभाव। वृद्धि योग के बाद ध्रुव योग का होना देने वाला है कुछ शुभ संकेत। चन्द्रमा करने वाला है तुला राशि पर गोचर जिसका असर सभी बारह राशियों पर रहेगा खास। आइए विस्तार से जानते हैं आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या संकेत दे रहा है।
मेष (Aries)
स्वभाव: उत्साही
राशि स्वामी: मंगल
शुभ रंग: लाल
आज का दिन आपके लिए कर्म की प्रधानता को देने वाला है, आप इस दौरान अपने साथ काम कर रहे लोगों या साझेदारी से जुड़े कामों में कुछ नयापन देख सकते हैं। आज के दिन जितनी स्पष्ट योजना बनाकर आगे बढ़ेंगे उतना ही बेहतर परिणाम प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में इस दौरान अधिकारियों के साथ लंबी बातें होने वाली हैं। कारोबार के लिए आज के दिन अच्छे मुनाफे की स्थिति भी बनती दिखाई देती है।
आज परिस्थितियां आपके पक्ष में धीरे-धीरे अनुकूल होती दिखाई देंगी। कार्यस्थल पर आपके धैर्य और निरंतर प्रयासों का सकारात्मक परिणाम सामने आएगा। यदि आप व्यापार से जुड़े हैं तो पुराने संपर्कों से लाभ प्राप्त हो सकता है। आर्थिक मामलों में स्थिरता बनी रहेगी और कोई रुका हुआ कार्य पूर्ण होने की संभावना है। परिवार में किसी महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा हो सकती है, जिसमें आपकी राय को महत्व दिया जाएगा।
आज आपका बौद्धिक पक्ष विशेष रूप से सक्रिय रहने वाला है। इस समय कुछ लोगों के साथ बहस में आप जीत भी सकते हैं। आप जटिल समस्याओं का समाधान खोजने में सफल रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आज के दिन काम अचानक से अधिक हो सकता है पर कुल मिलाकर चीजें आपके लिए पक्ष में होंगी। इस दौरान कारोबार में आपके विचारों और सुझावों को लोग पसंद कर सकते हैं। आज के दिन बच्चों के साथ कहीं जाने का प्लान बन सकता है।
कर्क (Cancer)
स्वभाव: भावुक
राशि स्वामी: चंद्र
शुभ रंग: श्वेत
आज आपको भावनाओं की बजाय व्यावहारिक दृष्टिकोण अपनाने की आवश्यकता होगी। कामकाज में इस दौरान दूसरों पर निभर होने से अच्छा है की अपनी ओर से कोशिशें जारी रखी जाएं। इस समय पर अधिकारियों का सहयोग आप को काफी मामलों में सहयोग दे सकता है। समय प्रबंधन की चुनौती सामने आ सकती है, लेकिन संयम और सूझबूझ से आप सभी कार्य पूरे करने में सक्षम रहेंगे। आर्थिक मामलों में कोई भी बड़ा निर्णय सोच-समझकर लें।
सिंह (Leo)
स्वभाव: आत्मविश्वासी
राशि स्वामी: सूर्य
शुभ रंग: नारंगी
सिंह राशि वालों के लिए आज के दिन लाभ के मौके अच्छे रहने वाले हैं। घर पर किसी की ओर से कुछ मदद मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में आपके निर्णयों को महत्व मिलेगा और किसी महत्वपूर्ण परियोजना की जिम्मेदारी आपको सौंपी जा सकती है। यह अवसर भविष्य में पद और प्रतिष्ठा बढ़ाने में सहायक होगा। आप के द्वारा बताए गए दिशा निर्देश कुछ मदद कर सकते हैं साथ ही आप को इस समय किसी संगोष्ठी या आयोजन का नेतृत्व करने का अवसर मिल सकता है।
कन्या (Virgo)
स्वभाव: मेहनती
राशि स्वामी: बुध
शुभ रंग: गोल्डन
कन्या राशि वाले आज के दिन अपनी सोच में अचानक से बदलाव के चलते कुछ परेशान भी रहेंगे पर अपनों की ओर से मिलने वाली मदद कुछ सकारात्मक होने वाली है। आपके प्रयासों का परिणाम धीरे-धीरे आपके सामने आएगा और आप अपने कार्यों में संतोष का अनुभव करेंगे। कार्यस्थल पर छोटी छोटी चीजों पर भी ध्यान दें जिससे कोई बात छूट न जाए। अनुशासन के कारण आपको विशेष पहचान मिल सकती है।
तुला (Libra)
स्वभाव: संतुलित
राशि स्वामी: शुक्र
शुभ रंग: गुलाबी
तुला राशि वालों के लिए दिन कुछ मामलों में अच्छे परिणामों को देने वाला है। मन पर चंद्रमा का असर होने से बेचैनी भी रहेगी और बार बार विचार भी बदल सकते हैं। इस समय छात्रों को अपनी पढ़ाई पर अधिक ध्यान देने की जरूरत होगी जिससे परिणाम अच्छे से मिलें। इस समय सबके साथ चलना ही आपके लिए प्रमुख है जिससे आप सफलता को पाने में सक्षम रह सकते हैं। काम के साथ साथ लोगों के साथ भी सामंजस्य बनाए रखना आपकी सबसे बड़ी ताकत साबित होगा।
वृश्चिक (Scorpio)
स्वभाव: रहस्यमयी
राशि स्वामी: मंगल
शुभ रंग: लाल
आज आपके धैर्य और दृढ़ निश्चय की परीक्षा हो सकती है, क्योंकि चंद्रमा का गोचर बारहवें भाव को करने वाला है प्रभावित। आप परिस्थितियों को अपने पक्ष में मोड़ने में सफल रह सकते हैं बस हिम्मत बनाए रखें। काम को लेकर कुछ अप्रत्याशित बदलाव संभव हैं, जिनमें आपको तुरंत निर्णय लेने पड़ सकते हैं। आर्थिक मामलों में सतर्कता बरतें और जल्दबाजी से बचें। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें और थकान से बचने के लिए पर्याप्त विश्राम लें।
धनु (Sagittarius)
स्वभाव: दयालु
राशि स्वामी: गुरु
शुभ रंग: पीला
आज आपके लिए विस्तार और प्रगति के अवसर सामने आ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में नई योजनाओं पर काम शुरू करने का विचार बन सकता है, जो भविष्य में लाभकारी सिद्ध होगा। वरिष्ठों से मार्गदर्शन प्राप्त हो सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं, लेकिन बजट संतुलित रखना आवश्यक होगा। परिवार में सकारात्मक वातावरण बना रहेगा और सहयोग प्राप्त होगा। मानसिक रूप से आप आशावादी रह सकते हैं।
आज आपका अनुशासन और कर्मठता आपको आगे बढ़ाने में सहायक बन सकती है। कामकाज के अलावा घर पर लोगों की फरमाईशें आप को व्यस्तता देने वाली हैं। कामकाज को लेकर कुछ अचानक से बदलाव आप को थोड़ा असहज लग सकता है पर जल्द ही चीजें अनुकूल होने लगेंगी। घर पर कुछ न कुछ मामलों में आप अपनी बात को रखना चाहेंगे पर बड़ों की ओर से हर बात पूरी न हो पाए। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी कुछ घरेलू खर्चे ही खास बने रहने वाले हैं।
कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन नए विचारों और योजनाओं को व्यवस्थित रूप देने का है। कामकाज में आपकी मौलिक सोच काफी सहयोगी रह सकती है। आप किसी जरूरी फैसले को लेकर बदलाव के मूड में तो होंगे पर शायद जल्दी से बदलाव संभव न हो पाए। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें और हो सके तो पैसों को उधार देने से भी बचें। आज के दिन माता-पिता बच्चों के प्रेम और स्नेह से खुशी पाएंगे।
आज का दिन योजनाओं पर काम करने को स्पष्ट दिशा में आगे बढ़ने का है। आज कारोबार में आपकी कल्पनाशीलता और अनुभव का लाभ मिल सकता है। इस समय कुछ सामाजिक मामलों में भी आप शामिल हो सकते हैं। घर पर बड़ों के साथ बहस न करें उनकी बातों को भी सुनें। पैसों का खर्च आज बना रह सकता है, आर्थिक मामलों में संतुलित दृष्टिकोण अपनाना आवश्यक होगा।