Logo

Aaj Ka Rashifal 08 April:मेहनत से बदल पाएंगी ये राशियां अपना भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल

राज रानीराज रानीUpdated 07 Apr 2026 06:04 PM IST
Aaj Ka Rashifal 08 April:मेहनत से बदल पाएंगी ये राशियां अपना भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल

Special Things

Aaj Ka Rashifal 08 April: चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 08 अप्रैल 2026 का राशिफल।
Aaj Ka Rashifal 08 April: चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 08 अप्रैल 2026 का राशिफल।

Aaj Ka Rashifal 08 April: दैनिक राशिफल में आज का दिन सामान्य रहेगा लेकिन काम को लेकर थोड़ी भागदौड़ बनी रह सकती है। ऑफिस में अचानक कोई काम आ सकता है जिसे जल्दी पूरा करना होगा। पैसों को लेकर सोच-समझकर खर्च करें। घर में माहौल ठीक रहेगा, लेकिन किसी बात पर बहस हो सकती है। सेहत ठीक रहेगी, लेकिन थकान महसूस हो सकती है इसलिए आराम जरूर करें।

08 April Ka Rashifal: आज के दैनिक राशिफल के बारे में विस्तार पूर्वक जानें आज का मेष राशिफल, वृष राशिफल, मिथुन राशिफल, कर्क राशिफल, सिंह राशिफल, कन्या राशिफल, तुला राशिफल, वृश्चिक राशिफल, धनु राशिफल, मकर राशिफल, कुंभ राशिफल और मीन राशिफल।

मेष (Aries)

स्वभाव: उत्साही
राशि स्वामी: मंगल
शुभ रंग: लाल

दैनिक राशिफल अनुसार आज आप थोड़ा शांत रहना पसंद करेंगे और ज्यादा लोगों में रहने का मन नहीं करेगा। काम में जल्दबाजी से बचें, नहीं तो गलती हो सकती है। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी, लेकिन उधार देने से बचें। घर में समय बिताना अच्छा लगेगा इस दौरान किसी रिश्तेदार से लंबी बातचीत भी हो सकती है। शाम के समय कहीं बाहर घूमने के लिए निकल सकते हैं।

वृषभ (Taurus)

स्वभाव: धैर्यवान
राशि स्वामी: शुक्र
शुभ रंग: क्रीम

दैनिक राशिफल अनुसार आज आपको घर और काम दोनों पर ध्यान देना पड़ेगा। परिवार से जुड़ी जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं जिससे आप व्यस्त रहेंगे। ऑफिस में छोटी गलती से बचें, नहीं तो परेशानी हो सकती है। खर्च बढ़ सकते हैं, इसलिए सोच-समझकर पैसे खर्च करें। सेहत ठीक रहेगी, लेकिन मानसिक तनाव से बचना जरूरी है और खुद को शांत रखें।

मिथुन (Gemini)

स्वभाव: जिज्ञासु
राशि स्वामी: बुध
शुभ रंग: हरा

दैनिक राशिफल अनुसार आज आपका ध्यान इधर-उधर भटक सकता है, जिससे काम में देरी हो सकती है। एक समय पर एक काम करें तो बेहतर रहेगा। पैसों को लेकर जल्दबाजी न करें। घर में किसी बात को लेकर ज्यादा सोच सकते हैं, जिससे मन परेशान हो सकता है। सेहत सामान्य रहेगी बस इस समय फोन इत्यादि पर ध्यान कम दें और नींद पूरी लेना जरूरी है।

कर्क (Cancer)

स्वभाव: भावुक
राशि स्वामी: चंद्र
शुभ रंग: सफेद

दैनिक राशिफल अनुसार आज आप अपने काम को बहुत ध्यान से करेंगे, जिससे काम सही होगा लेकिन दिमाग थोड़ा थक सकता है। ऑफिस में कोई पुराना काम दोबारा करना पड़ सकता है। पैसों के मामले में सावधानी रखें। घर में शांत रहना आपके लिए बेहतर रहेगा। सेहत में हल्की थकान महसूस हो सकती है, इसलिए आराम जरूर करें।

सिंह (Leo)

स्वभाव: आत्मविश्वासी
राशि स्वामी: सूर्य
शुभ रंग: लाल

दैनिक राशिफल अनुसार आज आपका दिन काम में व्यस्त रह सकता है। ऑफिस में नई जिम्मेदारी मिल सकती है जिससे थोड़ा दबाव रहेगा, लेकिन आप उसे संभाल लेंगे। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी, लेकिन खर्च बढ़ सकते हैं इसलिए ध्यान रखें। घर में किसी बात पर हल्की बहस हो सकती है, इसलिए शांत रहना बेहतर रहेगा। सेहत सामान्य रहेगी बस चिंताओं से खुद को दूर रखें।

कन्या (Virgo)

स्वभाव: मेहनती
राशि स्वामी: बुध
शुभ रंग: हरा

दैनिक राशिफल अनुसार आज आपको अपने फैसलों पर ध्यान देना होगा। कोई अचानक बदलाव आ सकता है जिससे थोड़ी परेशानी होगी लेकिन बाद में सब ठीक हो जाएगा। आर्थिक स्थिति के मामले मेंेआप कुछ बचत की शुरुआत करना चाहेंगे। बच्चों के कारण घर में माहौल भागमभाग वाला रहेगा।  

तुला (Libra)

स्वभाव: संतुलित
राशि स्वामी: शुक्र
शुभ रंग: गुलाबी

दैनिक राशिफल अनुसार आज आप काम को लेकर गंभीर रहेंगे और हर चीज को समझकर आगे बढ़ेंगे। ऑफिस में बिना ज्यादा बोले भी आप बहुत कुछ संभाल लेंगे। पैसों के मामले में सावधानी रखें। घर में किसी बात का असर मन पर रह सकता है। सेहत सामान्य रहेगी, लेकिन तनाव से बचना जरूरी है।

वृश्चिक (Scorpio)

स्वभाव: रहस्यमयी
राशि स्वामी: मंगल
शुभ रंग: लाल

दैनिक राशिफल अनुसार आज आप काम में आगे बढ़ने की कोशिश करेंगे और नई जिम्मेदारी लेने से पीछे नहीं हटेंगे। ऑफिस में कोई अच्छा मौका मिल सकता है। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी, लेकिन खर्च भी बढ़ सकते हैं। घर में आपकी बात सुनी जाएगी, लेकिन गुस्से में कुछ बोलने से बचें। सेहत सामान्य रहेगी, लेकिन थकान हो सकती है।

धनु (Sagittarius)

स्वभाव: दयालु
राशि स्वामी: गुरु
शुभ रंग: गोल्डन

दैनिक राशिफल अनुसार आज आपका सोचने का तरीका अलग रहेगा और आप कुछ नया करने की सोच सकते हैं। ऑफिस में लोग आपकी बात तुरंत न समझें, इसलिए साफ बोलें। पैसों की स्थिति सामान्य रहेगी। घर में आप थोड़ा अलग रहना पसंद करेंगे। सेहत ठीक रहेगी।

मकर (Capricorn)

स्वभाव: अनुशासित
राशि स्वामी: शनि
शुभ रंग: भूरा

दैनिक राशिफल अनुसार आज आपका मन कुछ नया करने का करेगा और आप काम में बदलाव की सोच सकते हैं। ऑफिस में किसी से साफ बात करनी पड़ सकती है। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी, लेकिन खर्च भी बढ़ सकते हैं। घर में माहौल सामान्य रहेगा। सेहत ठीक रहेगी, लेकिन भागदौड़ से थकान हो सकती है।

कुंभ (Aquarius)

स्वभाव: मानवतावादी
राशि स्वामी: शनि
शुभ रंग: नीला

दैनिक राशिफल अनुसार आज आप काम को लेकर काफी एकाग्र रह सकते हैं। जिम्मेदारी तो बढ़ सकती है पर उसे निभाने का जज्बा भी होगा। ऑफिस में काम ज्यादा रहेगा आप संभाल लेंगे। आर्थिक स्थिति मामले में बचत पर ध्यान दें। घर में आप कम बोलेंगे और अपने काम में लगे रहेंगे। सेहत ठीक रह सकती है बस इस समय काम के कारण शरीर में थकान रह सकती है।

मीन (Pisces)

स्वभाव: संवेदनशील
राशि स्वामी: बृहस्पति
शुभ रंग: पीला

दैनिक राशिफल अनुसार आज आप अपने काम को पूरा करने के लिए मेहनत करेंगे और काम में सुधार भी दिखेगा। ऑफिस में आपके काम की सराहना हो सकती है। धन के मामले में दोस्तों पर खर्च हो सकता है। परिवार का साथ मिलेगा कुछ बातें रिश्तों को करीब भी लाने वाली होंगी। किसी भी बात को लेकर लापरवाही न करें वरना परेशानी हो सकती है।

Related Puja

पितृ पक्ष पूजा - 16 तिथि पितृ शांति महापूजा, तिल तर्पण और पिंड अर्पण
Pitru Shanti • Pitru Tripti • Family Prosperity • Ancestral Blessings

पितृ पक्ष पूजा - 16 तिथि पितृ शांति महापूजा, तिल तर्पण और पिंड अर्पण

Sat 26 September 2026
Gaya Tirth Kshetra, Bihar
220 devotees have booked this puja
Book Puja
पितृ पक्ष पूजा - 16 तिथि पितृ शांति महापूजा, तिल तर्पण और पिंड अर्पण
Pitru Shanti • Pitru Tripti • Family Prosperity • Ancestral Blessings

पितृ पक्ष पूजा - 16 तिथि पितृ शांति महापूजा, तिल तर्पण और पिंड अर्पण

Sat 26 September 2026
Gaya Tirth Kshetra, Bihar
220 devotees have booked this puja
Book Puja

Talk to Astrologer

View all

Connect with India's best astrologers

टैरो प्रीति

टैरो प्रीति

26/min₹5/min
एस्ट्रो अमन

एस्ट्रो अमन

20/min₹5/min
मंगल कृष्णा

मंगल कृष्णा

25/min₹5/min
रतन जी

रतन जी

30/min₹5/min
नीरज कुमार मिश्रा

नीरज कुमार मिश्रा

20/min15/min
View all
पितृ पक्ष पूजा - 16 तिथि पितृ शांति महापूजा, तिल तर्पण और पिंड अर्पण
Pitru Shanti • Pitru Tripti • Family Prosperity • Ancestral Blessings

पितृ पक्ष पूजा - 16 तिथि पितृ शांति महापूजा, तिल तर्पण और पिंड अर्पण

Sat 26 September 2026
Gaya Tirth Kshetra, Bihar
220 devotees have booked this puja
Book Puja
पितृ पक्ष पूजा - 16 तिथि पितृ ऋण मुक्ति महापूजा, तिल तर्पण और गौ सेवा
For the peace of known and unknown ancestors and for liberation from ancestral debt.

पितृ पक्ष पूजा - 16 तिथि पितृ ऋण मुक्ति महापूजा, तिल तर्पण और गौ सेवा

Sat 26 September 2026
Pishach Mochan Kund, Kashi
256 devotees have booked this puja
Book Puja
पूर्णिमा श्राद्ध पर पितृ शांति एवं तर्पण अनुष्ठान
Pitru Tripti & Family Prosperity Special Ritual

पूर्णिमा श्राद्ध पर पितृ शांति एवं तर्पण अनुष्ठान

Sat 26 September 2026
Har ki Pauri, Haridwar
344 devotees have booked this puja
Book Puja

Reconnect with your Faith

UserUserUser
Trusted by 1 Lakh Devotees
100% Secure