Logo

Aaj Ka Rashifal 09 March: सर्वार्थ सिद्धि योग में आज के दिन बनेंगे इन राशियों के काम, पढ़ें दैनिक राशिफल

शालू मिश्राशालू मिश्राUpdated 08 Mar 2026 05:00 PM IST
Aaj Ka Rashifal 09 March: सर्वार्थ सिद्धि योग में आज के दिन बनेंगे इन राशियों के काम, पढ़ें दैनिक राशिफल

Special Things

Aaj ka Rashifal 9 March 2026: चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 09 मार्च 2026 का राशिफल।
Aaj Ka Rashifal 9 March: आज के दैनिक राशिफल में सोमवार के दिन चैत्र माह के कृष्ण पक्ष षष्ठी तिथि है। आज के दिन चंद्रमा का प्रभाव विशाखा नक्षत्र में रहेगा। व्याघात और हर्षण योग का असर भी रहने वाला है। आज सुबह 09:29 के बाद से चन्द्रमा तुला राशि से निकल कर वृश्चिक राशि पर गोचर करेगा।

मेष (Aries)

स्वभाव: उत्साही
राशि स्वामी: मंगल
शुभ रंग: लाल

आज का दिन आपके लिए थोड़ा सोच विचार करते हुए आगे बढ़ने का मौका देता है। इस समय चंद्रमा का प्रभाव आप पर अष्टमस्थ होने के कारण मन में थोड़ा संदेह और उदासी भी अपना असर डाल सकती है। इस समय अपने गुप्त शत्रुओं से रहें सावधान। आज के दिन दोस्तों के साथ घूमने फिरने का मौका बनेगा पर मस्ती के मौके में पर अपने होश को खोएं।  आर्थिक मामलों में सामान्य स्थिति बनी रहेगी, लेकिन अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी है। 

वृषभ (Taurus)

स्वभाव: धैर्यवान
राशि स्वामी: शुक्र
शुभ रंग: पीला

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला परिणाम लेकर आ सकता है। कामकाज में थोड़ी व्यस्तता बनी रह सकती है, इस समय नए लोग आप से जुड़ सकते हैं। समझदारी और धैर्य के कारण आप कुछ मामलों को नियंत्रित रखने की कोशिश में भी होंगे। आर्थिक दृष्टि से इस दौरान खर्च बने रहने वाले हैं काम हो या घरेलू स्थिति आप के सामने अचानक से ही व्यय की स्थिति बनती दिखाई देती है। साझेदारी के कामों को ध्यानपूर्वक किया जाए तो ही स्थिति संभली रहने वाली है।

मिथुन (Gemini)

स्वभाव: जिज्ञासु
राशि स्वामी: बुध
शुभ रंग: नीला

आज का दिन आपके लिए थोड़ा व्यस्तता को देने वाला हो सकता है। इस दौरान कुछ ऎसी बातें भी हो सकती हैं जिनके चलते बहस भी हो सकती है इसलिए ऎसी किसी भी स्थिति से बचें।  कामकाज में इस दौरान आप पर दूसरों की जिम्मेदारी भी बढ़ सकती है। आप किसी नए काम की शुरुआत अभी न ही करें तो बेहतर होगा। किसी घरेलू काम में जिम्मेदारी को लेकर उत्साहित रहेंगे पर ध्यान रखें की हर बात समय अनुरुप हो पाए।

कर्क (Cancer)

स्वभाव: भावुक
राशि स्वामी: चंद्र
शुभ रंग: हरा

आज का दिन आपके लिए कुछ न कुछ मामलों में उथल-पुथल की स्थिति को दे सकता है। किसी एक फैसले पर रुक पाना मुश्किल रहेगा। इस दौरान आप थोड़ा संवेदनशील रह सकते हैं। किसी करीबी व्यक्ति की बात आपको प्रभावित कर सकती है, इसलिए छोटी-छोटी बातों को दिल पर लेने से बचना बेहतर रहेगा। कामकाज में धीरे-धीरे प्रगति के संकेत मिल सकते हैं और आपके प्रयासों का परिणाम भी आने लगेगा। आर्थिक स्थिति में स्थिरता बनी रह सकती है। 

सिंह (Leo)

स्वभाव: आत्मविश्वासी
राशि स्वामी: सूर्य
शुभ रंग: ग्रे

आज का दिन आपके लिए काम के साथ साथ कुछ रचनात्मक चीजों को करने का गुण भि दे सकता है। इस दौरान मित्रों के साथ कुछ लंबी बातें रहने वाली हैं। इस दौरान घर पर माता जी के स्वभाव में बदलाव भी देख पाएंगे। इस दौरान जिद से बचें और अपने काम पर अधिक एकाग्र रहें। घर पर किसी के आने से आपके लिए काम की स्थिति भी विस्तार को पाने वाली रह सकती है। बच्चों के साथ दिन का कुछ समय अच्छा बीतेगा।

कन्या (Virgo)

स्वभाव: मेहनती
राशि स्वामी: बुध
शुभ रंग: गोल्डन

आज का दिन आपके लिए मेहनत और जिम्मेदारियों से भरा रह सकता है। कामकाज में थोड़ा दबाव महसूस हो सकता है, लेकिन आपकी लगन और अनुशासन के कारण आप सभी कार्य समय पर पूरा कर पाएंगे। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर कदम उठाने की जरूरत है, खासकर यदि आप कोई नया निवेश करने की योजना बना रहे हैं। परिवार के साथ समय बिताने से मानसिक शांति मिलेगी। स्वास्थ्य के मामले में भी संतुलित दिनचर्या और खान-पान पर ध्यान देना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।





तुला (Libra)

स्वभाव: संतुलित
राशि स्वामी: शुक्र
शुभ रंग: लाल

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला सा रह सकता है। घर परिवार में आज के दिन कामकाज बढने वाला है। इस समय आप को भाई बहनों से कुछ कम ही मदद मिल पाए। व्यापार करने वालों के लिए भी दिन लाभदायक रह सकता है। आर्थिक मामलों में स्थिति बेहतर हो सकती है और कोई रुका हुआ धन भी वापस मिलने के संकेत हैं। सेहत को लेकर दिन सामान्य रह सकता है बस इस दौरान भोजन में थोड़ा कम मसालों का उप्योग करना ही होगा बेहतर।

वृश्चिक (Scorpio)

स्वभाव: रहस्यमयी
राशि स्वामी: मंगल
शुभ रंग: हरा

आज चंद्रमा आपकी ही राशि में होने से दिन आपके लिए काफी महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और आप अपने निर्णयों को लेकर अधिक स्पष्ट महसूस करेंगे। काम काज में वैसे इस दौरान नेतृत्व करने से बचें और दूसरों के साथ मिलकर काम करने की कोशिश करें। आर्थिक मामलों में आप के खर्च में वृद्धि के योग बन रहे हैं। इस दौरान किसी न किसी वस्तु की खरीदारी के चक्कर में यात्रा भी करनी पड़ सकती है।

धनु (Sagittarius)

स्वभाव: दयालु
राशि स्वामी: गुरु
शुभ रंग: गोल्डन

आज का दिन आपके लिए थोड़ा सोच-विचार करने वाला हो सकता है। किसी महत्वपूर्ण निर्णय को लेने से पहले सभी पहलुओं को ध्यान में रखना जरूरी होगा। कामकाज में सामान्य प्रगति बनी रहेगी और साथ में लगे लोगों का सहयोग भी मिल सकता है। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतना बेहतर रहेगा और अनावश्यक खर्चों से बचना चाहिए। परिवार के साथ समय बिताने से मन को शांति मिलेगी। स्वास्थ्य के मामले में भी लापरवाही न करें और नियमित दिनचर्या का पालन करें।

मकर (Capricorn)

स्वभाव: अनुशासित
राशि स्वामी: शनि
शुभ रंग: हरा

आज का दिन आपके लिए योजनाओं को आगे बढ़ाने का हो सकता है। कारोबार में आप अपने लक्ष्य को लेकर काफी गंभीर दिखाई देंगे और आपकी मेहनत का सकारात्मक परिणाम भी मिल सकता है। आर्थिक मामलों में सुधार के संकेत हैं और किसी नए अवसर से लाभ मिल सकता है। इस समय सामाजिक स्थिति के चलते कहीं अचानक से यात्रा हो सकती है या फिर किसी आयोजन में शामिल होना पड़ सकता है।

कुंभ (Aquarius)

स्वभाव: मानवतावादी
राशि स्वामी: शनि
शुभ रंग: ग्रे

आज का दिन आपके लिए कुछ नई जिम्मेदारियां लेकर आ सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको अपनी क्षमता दिखाने का अच्छा मौका मिल सकता है। यदि आप किसी नए प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं तो उसमें प्रगति देखने को मिल सकती है। आर्थिक स्थिति में धीरे-धीरे सुधार होगा और भविष्य के लिए नई योजनाएं बन सकती हैं। परिवार में किसी सदस्य की सलाह आपके लिए उपयोगी साबित हो सकती है। स्वास्थ्य को लेकर भी सावधानी रखें और अधिक तनाव से बचें।

मीन (Pisces)

स्वभाव: संवेदनशील
राशि स्वामी: बृहस्पति
शुभ रंग: नीला

आज का दिन आपके लिए आस पास के लोगों के साथ कुछ विचारों का अलगाव दे सकता है। आप जिस बात पर सहमति रखें शायद घर पर या बाहर उसे उतना सहयोग न मिल पाए। इस दौरान अपने किसी सहयोगी के साथ आप मेहनत अधिक करने वाले हैं। कुछ यात्रा का योग भी है और साथ ही खर्चों में भी विस्तार की स्थिति बन रही है। स्वास्थ्य के मामले में भी दिन सामान्य रहेगा बस जरूरत है कि खुद को शांत रखें।

Related Puja

शिव परिवार पूजा
Family harmony and love increase.

शिव परिवार पूजा

Mon 08 June 2026
Haridwar, Uttarakhand
Prasad Box
400 devotees have booked this puja
Book Puja
शिव परिवार पूजा
Family harmony and love increase.

शिव परिवार पूजा

Mon 08 June 2026
Haridwar, Uttarakhand
Prasad Box
400 devotees have booked this puja
Book Puja

Talk to Astrologer

View all

Connect with India's best astrologers

नीलकंठ

नीलकंठ

22/min18/min
सुयश

सुयश

25/min₹5/min
एस्ट्रो कमल जी

एस्ट्रो कमल जी

20/min16/min
टैरो कुंदन जी

टैरो कुंदन जी

22/min₹5/min
मंगल कृष्णा

मंगल कृष्णा

25/min₹5/min
View all
शिव परिवार पूजा
Family harmony and love increase.

शिव परिवार पूजा

Mon 08 June 2026
Haridwar, Uttarakhand
Prasad Box
400 devotees have booked this puja
Book Puja
चंद्र ग्रह शांति पूजा
stability in life and strengthening of resolve.

चंद्र ग्रह शांति पूजा

Mon 08 June 2026
Navgrah Shani Mandir,Ujjain Madhya Pradesh
Prasad Box
211 devotees have booked this puja
Book Puja
मंगल ग्रह शांति पूजा
Family relationships get harmonious

मंगल ग्रह शांति पूजा

Tue 09 June 2026
Navgrah Shani Mandir,Ujjain Madhya Pradesh
Prasad Box
403 devotees have booked this puja
Book Puja

Reconnect with your Faith

UserUserUser
Trusted by 1 Lakh Devotees
100% Secure