Logo

Aaj Ka Rashifal 10 March: बुध के नक्षत्र चरण बदलाव से मिथुन, कन्या इन पर होगा असर, पढें दैनिक राशिफल

राज रानीराज रानीUpdated 09 Mar 2026 05:00 PM IST
Aaj Ka Rashifal 10 March: बुध के नक्षत्र चरण बदलाव से मिथुन, कन्या इन पर होगा असर, पढें दैनिक राशिफल

Special Things

10 March Ka Rashifal: चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 10 मार्च 2026 का राशिफल।
Aaj Ka Rashifal 10 March: आज के दैनिक राशिफल में मंगलवार का दिन चैत्र माह के कृष्ण पक्ष सप्तमी तिथि से प्रभावित रहेगा। चंद्रमा अनुराधा में गोचर करेगा, वहीं इस दौरान बुध का भी नक्षत्र परिवर्तन होने वाला है। चन्द्रमा का गोचर मंगल के स्वामित्व वाली वृश्चिक राशि पर होगा जिससे भावनाएं अनियंत्रित रहेंगी, साथ ही आपका मन कुछ बातों से प्रभावित रह सकता है। मिथुन, कन्या, वृश्चिक समेत आज के दैनिक राशिफल में जानिए सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन।

मेष (Aries)

स्वभाव: उत्साही
राशि स्वामी: मंगल
शुभ रंग: लाल

आज के दिन की स्थिति आप लोगों को कुछ नया करने का उत्साह देगी लेकिन कुछ आलस्य भी आप को रोकेगा। इस दौरान किस काम को पहले कर लिया जाए और किसे बाद में इसे लेकर भी काफी दुविधा रह सकती है। कामकाज को लेकर नई बातें सुनने को मिल सकती हैं साथ ही इस दौरान कुछ घूमने के मौके परिवार के साथ बनेंगे। आध्यात्मिक या कुछ धार्मिक कामों में भी इस दौरान शामिल होने का अवसर होगा।

वृषभ (Taurus)

स्वभाव: धैर्यवान
राशि स्वामी: शुक्र
शुभ रंग: गुलाबी

वृषभ राशि वालों के लिए घर हो या बाहर इस दौरान नए काम करने की स्थिति भी बनेगी। वैसे आपके द्वारा की गई मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा जिससे मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर फैसले लें क्योंकि इस दौरान बचत के मामले में काफी मुश्किल बनी रह सकती है। आज का दिन धैर्य और समझदारी से काम लेने का है। 

मिथुन (Gemini)

स्वभाव: जिज्ञासु
राशि स्वामी: बुध
शुभ रंग: हरा

मिथुन राशि वालों के लिए नौकरी या व्यापार में किए गए प्रयास इस समय सकारात्मक परिणाम दे सकते हैं। वैसे इस दौरान कुछ मामलों में अपनों के साथ भी प्रतिस्पर्धा का माहौल भी बना रह सकता है। कुछ न कुछ काम आप के जिम्मे अधिक आ सकते हैं जिससे भाई बहनों के साथ बहस हो सकती है। कामकाज में ध्यान बना के रखें क्योंकि इस दौरान आप कुछ मामलों में लापरवाही के कारण परेशानी में पड़ सकते हैं।

कर्क (Cancer)

स्वभाव: भावुक
राशि स्वामी: चंद्र
शुभ रंग: श्वेत

कर्क राशि वालों को परिवार में किसी शुभ काम में शामिल होने का अवसर मिलेगा। इस दौरान रचनात्मक रहते हुए आप कुछ बदलाव करने के मूड में भी हो सकते हैं। बस इस दौरान सेहत  का ध्यान रखें और खानपान संतुलित रखें। आज आपके विचारों में नई ऊर्जा देखने को मिलेगी। कार्यक्षेत्र में रचनात्मकता का लाभ मिलेगा और आपकी बातों से लोग प्रभावित होंगे। मित्रों से मुलाकात हो सकती है। 

सिंह (Leo)

स्वभाव: आत्मविश्वासी
राशि स्वामी: सूर्य
शुभ रंग: नारंगी

आज के दिन घर की जरूरतों पर खर्च बना रह सकता है। कुछ रख-रखाव के काम भी हो सकते हैं। बच्चों की जिद्द के चलते माता-पिता अतिरिक्त धन खर्च करने में भी आगे होंगे। दिन भावनात्मक रूप से थोड़ा उतार-चढ़ाव वाला हो सकता है। परिवार का सहयोग मिलेगा और किसी पुराने मतभेद को सुलझाने का मौका मिलेगा। काम में धैर्य रखें क्योंकि इस दौरान छोटी छोटी बातें हो सकती हैं। इसलिए किसी भी प्रकार की जल्दबाजी करने से बचें। 

कन्या (Virgo)

स्वभाव: मेहनती
राशि स्वामी: बुध
शुभ रंग: गोल्डन

कन्या राशि वालों के लिए दिन आत्मविश्वास को बढ़ाने में सहयोगी हो सकता है। कामकाज को लेकर कुछ छोटी सी यात्रा भी करनी पड़ सकती है, इस समय आपकी मेहनत पर वरिष्ठ अधिकारियों की निगाहें भी होंगी इसलिए ध्यान पूर्वक हर काम करें। नए संपर्क भविष्य में लाभ दिला सकते हैं। परिवार के साथ समय बिताने से मन हल्का रहेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। दिन मेहनत और योजना के साथ आगे बढ़ने का संकेत दे रहा है। 

तुला (Libra)

स्वभाव: संतुलित
राशि स्वामी: शुक्र
शुभ रंग: गुलाबी

तुला राशि वालों के लिए दिन की शुरुआत कुछ धीमी गति से होगी लेकिन जल्द ही स्थिति सामान्य तरीके से आगे बढ़ने लगेगी। कामकाज में आपके प्रयासों से अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। छात्रों के लिए दिन अनुकूल रह सकता है अपनी परिक्षाओं के लिए तैयारी अच्छे से की होगी। आर्थिक मामलों में सावधानी रखना जरूरी होगा। आज आप अपने निर्णयों में संतुलन बनाए रखेंगे। व्यापार में नए अवसर मिल सकते हैं। 

वृश्चिक (Scorpio)

स्वभाव: रहस्यमयी
राशि स्वामी: मंगल
शुभ रंग: लाल

वृश्चिक राशि वालों के लिए दैनिक राशिफल में आज के दिन मन काफी उत्साहित और बेचैन दोनों ही स्थिति से प्रभावित होने वाला है। किसी मित्र या रिश्तेदार से सहयोग मिलने की संभावना है। वैवाहिक जीवन में अपने साथी के सहयोग को चाहे कम ही पर देख तो पाएंगे। वैसे कुछ मामलों में आपके लिए सोच-समझकर कदम उठाने की जरूरत होगी। आज के दिन सामाजिक क्षेत्र भी आप काफी सक्रिय रूप से शामिल रह सकते हैं।

धनु (Sagittarius)

स्वभाव: दयालु
राशि स्वामी: गुरु
शुभ रंग: पीला

धनु राशि वालों के लिए इस समय कार्यक्षेत्र में कुछ काम की अधिकता बनी रहने वाली है। परिवार में किसी बात को लेकर चर्चा हो सकती है जिससेम शायद आप का मत दूसरों को ज्यादा पसंद न आए इसलिए धैर्य से काम लें। आज व्यर्थ की दौड़-भाग भी अधिक बनी रह सकती है जो थकान को बढ़ा सकती है। इस समय स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आज आपका सकारात्मक दृष्टिकोण आपको आगे बढ़ने में मदद करेगा। 

मकर (Capricorn)

स्वभाव: अनुशासित
राशि स्वामी: शनि
शुभ रंग: फिरोजी

मकर राशि वालों के लिए आज के दिन की स्थिति मिलेजुले असर देगी इस दौरान कुछ दोस्तों के साथ काम के चलते आपके आज का दिन अनुशासन और मेहनत के साथ काम करने की बात कहता है। नौकरी में इस दौरान जितना संभव हो अपने काम को किसी दूसरे को न सौंपे क्योंकि काम बिगड़ सकता है। इस समय जिम्मेदारियों को निभाने के लिए तैयार रहें। बच्चों के साथ बड़े भी आज कुछ मस्ती के मूड में दिखाई दे सकते हैं। 

कुंभ (Aquarius)

स्वभाव: मानवतावादी
राशि स्वामी: शनि
शुभ रंग: नीला

कुम्भ राशि वालों के लिए आज का दिन सामाजिक गतिविधियों में भाग लेने के लिए बना सकता है। कार्यक्षेत्र में इस दौरान आप की भागदौड़ रहेगी साथ में कुछ सहयोगियों का साथ मिलने से काम समय पर हो सकेंगे। इस दौरान कुछ नई योजनाओं के बारे में सुनने को मिल सकता है या उन पर काम शुरू करने की बातें जोर शोर से हो सकती हैं। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत तो अभी रहेगी।

मीन (Pisces)

स्वभाव: संवेदनशील
राशि स्वामी: बृहस्पति
शुभ रंग: केसरिया

मीन राशि वालों के लिए आज के दिन घर के कामों के साथ कुछ बाहरी कार्यों को पूरा करने का भार पड़ सकता है। परिवार में भाई बंधुओं की ओर से कम ही मदद मिल पाए लेकिन कुल मिलाकर स्थिति संभली ही रहने वाली है। बच्चों के साथ समय बिताने से मानसिक शांति मिलेगी। धन से जुड़े मामलों में सतर्क रहें, इस समय वैसे कुछ दान से जुड़े कामों या धार्मिक कामों इत्यादि में पैसा लग सकता है। किसी यात्रा की योजना बन सकती है।

Related Puja

शिव परिवार पूजा
Family harmony and love increase.

शिव परिवार पूजा

Mon 08 June 2026
Haridwar, Uttarakhand
Prasad Box
259 devotees have booked this puja
Book Puja
शिव परिवार पूजा
Family harmony and love increase.

शिव परिवार पूजा

Mon 08 June 2026
Haridwar, Uttarakhand
Prasad Box
259 devotees have booked this puja
Book Puja

Talk to Astrologer

View all

Connect with India's best astrologers

एस्ट्रो कमल जी

एस्ट्रो कमल जी

20/min16/min
नीलकंठ

नीलकंठ

22/min18/min
सुयश

सुयश

25/min₹5/min
मंगल कृष्णा

मंगल कृष्णा

25/min₹5/min
टैरो कुंदन जी

टैरो कुंदन जी

22/min₹5/min
View all
शिव परिवार पूजा
Family harmony and love increase.

शिव परिवार पूजा

Mon 08 June 2026
Haridwar, Uttarakhand
Prasad Box
259 devotees have booked this puja
Book Puja
चंद्र ग्रह शांति पूजा
stability in life and strengthening of resolve.

चंद्र ग्रह शांति पूजा

Mon 08 June 2026
Navgrah Shani Mandir,Ujjain Madhya Pradesh
Prasad Box
125 devotees have booked this puja
Book Puja
मंगल ग्रह शांति पूजा
Family relationships get harmonious

मंगल ग्रह शांति पूजा

Tue 09 June 2026
Navgrah Shani Mandir,Ujjain Madhya Pradesh
Prasad Box
494 devotees have booked this puja
Book Puja

Reconnect with your Faith

UserUserUser
Trusted by 1 Lakh Devotees
100% Secure