Logo

Aaj Ka Rashifal 16 May 2026: शनिवार के दिन अमावस्या का योग फूंक फूंक कर रखने होंगे कदम, पढ़ें आज का राशिफल

राज रानीराज रानीUpdated 15 May 2026 05:00 PM IST
Aaj Ka Rashifal 16 May 2026: शनिवार के दिन अमावस्या का योग फूंक फूंक कर रखने होंगे कदम, पढ़ें आज का राशिफल

Special Things

16 May Ka Rashifal: चंद्र राशि के आधार पर मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लिए 16 मई 2026 का राशिफल।
Aaj Ka Rashifal 16 May 2026: आज के दिन ग्रहों की चाल बन रही है कुछ संघर्ष वाली ऎसे में सभी राशियों को रहना होगा संभल कर अपने काम में और जीवन के अलग अलग पक्षों को देना होगा महत्व, पढ़ें आज का राशिफल।

Aaj Ka Rashifal: ग्रहों की स्थिति आज सावधानी से आगे बढ़ने की बात कह रही है। इस दौरान नौकरी और व्यापार में मेहनत बढ़ने वाली है, इस समय दबाव बढ़ सकता है पर अगर समझदारी से काम करते हैं तो चीजें संभाल पाएंगे।

मेष (Aries)

स्वभाव: ऊर्जावान
राशि स्वामी: मंगल
शुभ रंग: लाल

आज कामकाज में मन मुताबिक परिणाम मिलने में देरी हो सकती है। कारोबार में किसी बात को लेकर तनाव बना रहेगा। परिवार के लोगों के साथ मतभेद होने की संभावना है इसलिए बातचीत में आप दूसरों को महत्व दें खुद को चाहे कम आगे रखें इससे आप का ही पक्ष मजबुत होगा। 

वृषभ (Taurus)

स्वभाव: स्थिर
राशि स्वामी: शुक्र
शुभ रंग: सफेद

आज के दिन घर के अलावा आर्थिक मामलों में सावधानी रखने की जरूरत होगी। खर्च बढ़ने के कारण मन परेशान रह सकता है। इस दौरान बच्चों की ओर से एजुकेशन हो या फिर कहीं घूमने फिरने की बात हो खर्चे तो बढ़ने का संकेत ही दिखाई दे रहा है। सेहत को लेकर लापरवाही करना ठीक नहीं रहेगा।

मिथुन (Gemini)

स्वभाव: जिज्ञासु
राशि स्वामी: बुध
शुभ रंग: हरा

आज के दिन काम के अलावा आप अपनी पसंद की चीजों में अधिक शामिल दिखाई दे सकते हैं। परिवार में किसी का आना व्यस्तता को देने वाला होगा। जिम्मेदारियों का दबाव बढ़ सकता है। किसी जरूरी काम में रुकावट आने से मन परेशान रहेगा। दूसरों की बातों में आकर कोई फैसला लेने से बचें, वरना नुकसान हो सकता है।

कर्क (Cancer)

स्वभाव: संवेदनशील
राशि स्वामी: चंद्रमा
शुभ रंग: क्रीम

आज के दिन पिता की ओर से आप कुछ बाहरी कामों की लिस्ट थमाई जा सकती है। काम को लेकर आलस्य न दिखाएं। नौकरी में टाइम मैनेजमेंट को लेकर थोड़ा ध्यान रखें। इस दौरान साथ में काम कर रहे लोगों का असर भी आप को प्रभावित करने वाला है। कामकाज में ध्यान भटक सकता है इसलिए सावधानी जरूरी होगी।

सिंह (Leo)

स्वभाव: आत्मविश्वासी
राशि स्वामी: सूर्य
शुभ रंग: सुनहरा

आज के दिन नौकरी में नए लोगों के साथ मेल जोल बना रह सकता है। व्यापार में किसी बात को लेकर सामान में अगर अटकाव है तो उसे शांति से हल करने की कोशिश करें। आपकी बातों को गलत समझा जा सकता है, जिससे मन अशांत रहेगा पर आप मेहनत करते रहें चीजें देर सबेर सही हो जाएंगी।

कन्या (Virgo)

स्वभाव: विश्लेषणात्मक
राशि स्वामी: बुध
शुभ रंग: हरा

आज आर्थिक मामलों में सोच-समझकर कदम उठाने की जरूरत है। अनावश्यक खर्च बढ़ सकते हैं। घर के किसी सदस्य की बात को लेकर मन परेशान रहेगा और कामकाज में भी मन कम लगेगा।

तुला (Libra)

स्वभाव: संतुलित
राशि स्वामी: शुक्र
शुभ रंग: गुलाबी

आज के दिन काम अधिक रहने के कारण मानसिक थकान बनी रहेगी। परिवार में किसी बात को लेकर बहस होने की संभावना है। भाईयों के साथ अचानक से कोई यात्रा पर निकलने का प्लान भी बनेगा। इस समय आप धार्मिक गतिविधियों में भी शामिल रह सकते हैं।

वृश्चिक (Scorpio)

स्वभाव: गहन
राशि स्वामी: मंगल
शुभ रंग: लाल

आज का दिन अस पास के काम में आप को बांधे रखने वाला है। इस दौरान कुछ मामलों में व्यर्थ का तनाव भी बढ़ सकता है। घर पर अपनों के लिए आप की मेहनत भी बढ़ने वाली है। स्वास्थ्य से संबंधित मामलों में भागदौड़ करनी पड़ सकती है।

धनु (Sagittarius)

स्वभाव: आशावादी
राशि स्वामी: बृहस्पति
शुभ रंग: पीला

आज नौकरी के मामले में आराम से काम करें साथ ही किसी भी तरह के फैसलों में कठोर होने से बचें। व्यापार में मनचाहे परिणाम न मिलने से निराशा हो सकती है। किसी जरूरी काम को लेकर दूसरों की ओर से कम ही सहयोग मिल पाएगा।  परिवार के साथ समय कम बिताने के कारण रिश्तों में दूरी महसूस हो सकती है।

मकर (Capricorn)

स्वभाव: अनुशासित
राशि स्वामी: शनि
शुभ रंग: नीला

इस समय आप के लिए काम की अधिकता तो रहेगी साथ ही आज किसी जरूरी काम को लेकर यात्रा करनी पड़ सकती है। इस दौरान दोस्तों की ओर से आप को कुछ मार्गदर्शन भी मिल पाएगा आप घरेलू आवश्यकता को अपने किसी करीबी की मदद से सुलझा सकते हैं।

कुंभ (Aquarius)

स्वभाव: नवीन विचारों वाले
राशि स्वामी: शनि
शुभ रंग: आसमानी

आज कार्यक्षेत्र में आपके काम की आलोचना हो सकती है। किसी काम में अचानक से ही आप को लोगों के साथ मुलाकात के लिए तैयार होना पड़ेगा। इस दौरन घर के मामलों में बड़ों का कहना आप के लिए मार्गदर्शन देने वाला होगा। आर्थिक मामलों में आज के दिन आप पूजा पाठ इत्यादि में धन लगा सकते हैं।

मीन (Pisces)

स्वभाव: कल्पनाशील
राशि स्वामी: बृहस्पति
शुभ रंग: पीला

आज कामकाज में रुकावटें आने की संभावना है। इस दौरान कोई नया काम शुरु करने से आप को बचना होगा। परिवार के लोगों के साथ किसी बात को लेकर मतभेद हो सकते हैं पर शाम होते होते चीजें आप के अनुरुप काम कर सकती हैं। स्वास्थ्य में कमजोरी और थकान महसूस होने के कारण आराम की जरूरत पड़ेगी।

Related Puja

पितृ पक्ष पूजा - 16 तिथि पितृ शांति महापूजा, तिल तर्पण और पिंड अर्पण
Pitru Shanti • Pitru Tripti • Family Prosperity • Ancestral Blessings

पितृ पक्ष पूजा - 16 तिथि पितृ शांति महापूजा, तिल तर्पण और पिंड अर्पण

Sat 26 September 2026
Gaya Tirth Kshetra, Bihar
140 devotees have booked this puja
Book Puja
पितृ पक्ष पूजा - 16 तिथि पितृ शांति महापूजा, तिल तर्पण और पिंड अर्पण
Pitru Shanti • Pitru Tripti • Family Prosperity • Ancestral Blessings

पितृ पक्ष पूजा - 16 तिथि पितृ शांति महापूजा, तिल तर्पण और पिंड अर्पण

Sat 26 September 2026
Gaya Tirth Kshetra, Bihar
140 devotees have booked this puja
Book Puja

Talk to Astrologer

View all

Connect with India's best astrologers

नीलकंठ

नीलकंठ

22/min18/min
एस्ट्रो अमन

एस्ट्रो अमन

20/min₹5/min
टैरो रोमी

टैरो रोमी

26/min₹5/min
एस्ट्रो नमन

एस्ट्रो नमन

22/min₹5/min
टैरो प्रीति

टैरो प्रीति

26/min₹5/min
View all
पितृ पक्ष पूजा - 16 तिथि पितृ शांति महापूजा, तिल तर्पण और पिंड अर्पण
Pitru Shanti • Pitru Tripti • Family Prosperity • Ancestral Blessings

पितृ पक्ष पूजा - 16 तिथि पितृ शांति महापूजा, तिल तर्पण और पिंड अर्पण

Sat 26 September 2026
Gaya Tirth Kshetra, Bihar
140 devotees have booked this puja
Book Puja
पितृ पक्ष पूजा - 16 तिथि पितृ ऋण मुक्ति महापूजा, तिल तर्पण और गौ सेवा
For the peace of known and unknown ancestors and for liberation from ancestral debt.

पितृ पक्ष पूजा - 16 तिथि पितृ ऋण मुक्ति महापूजा, तिल तर्पण और गौ सेवा

Sat 26 September 2026
Pishach Mochan Kund, Kashi
288 devotees have booked this puja
Book Puja
पूर्णिमा श्राद्ध पर पितृ शांति एवं तर्पण अनुष्ठान
Pitru Tripti & Family Prosperity Special Ritual

पूर्णिमा श्राद्ध पर पितृ शांति एवं तर्पण अनुष्ठान

Sat 26 September 2026
Har ki Pauri, Haridwar
396 devotees have booked this puja
Book Puja

Reconnect with your Faith

UserUserUser
Trusted by 1 Lakh Devotees
100% Secure