Logo

Aaj Ka Rashifal 30 May 2026: आर्थिक स्थिति होने वाली है विशेष और मिलेगा अचानक से लाभ, पढ़ें आज का राशिफल

शालू मिश्राशालू मिश्राUpdated 29 May 2026 05:00 PM IST
Aaj Ka Rashifal 30 May 2026: आर्थिक स्थिति होने वाली है विशेष और मिलेगा अचानक से लाभ, पढ़ें आज का राशिफल

Special Things

Aaj ka Rashifal 30 May 2026: आज का मेष राशिफल, वृषभ राशिफल, मिथुन राशिफल, कर्क राशिफल, सिंह राशिफल, कन्या राशिफल, तुला राशिफल, वृश्चिक राशिफल , धनु राशिफल, मकर राशिफल, कुंभ राशिफल और मीन राशिफल। 

Aaj Ka Rashifal 30 May 2026: आज के दिन चंद्रमा के गोचर की स्थिति और अन्य ग्रहों का प्रभाव आप को संभल कर काम करने का संकेत देता है। आप इस दौरान कुछ न कुछ मामलों में सफलता भी देख पाएंगे।

मेष (Aries)

स्वभाव: ऊर्जावान
राशि स्वामी: मंगल
शुभ रंग: लाल

आज के राशिफल अनुसार आज के दिन अपने काम में एकाग्र होकर आगे बढ़ना जरूरी है। धैर्य और शांत स्वभाव से स्थिति संभाल सकते हैं। नौकरी में सफलता के लिए अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ेगी।

वृषभ (Taurus)

स्वभाव: स्थिर
राशि स्वामी: शुक्र
शुभ रंग: सफेद

आज के राशिफल अनुसार ऑफिस में सीनियर्स और जूनियर्स दोनों का सहयोग ही आप के काम में सहयोगी रहेगा। परिवार के साथ धार्मिक या सामाजिक कार्यों में हिस्सा ले सकते हैं। विद्यार्थियों को अपने गुरु जनों की ओर से कुछ अच्छे दिशा निर्देश मिल सकते हैं।

मिथुन (Gemini)

स्वभाव: जिज्ञासु
राशि स्वामी: बुध
शुभ रंग: हरा

आज के राशिफल अनुसार आपको आर्थिक मामलों में सतर्क रहने की जरूरत है। किसी को उधार दिया गया पैसा फंस सकता है। कार्यस्थल पर विरोधी आपके काम में रुकावट डालने की कोशिश करेंगे। परिवार में किसी विवाद से दूरी बनाकर रखना ही बेहतर रहेगा। 

कर्क (Cancer)

स्वभाव: संवेदनशील
राशि स्वामी: चंद्रमा
शुभ रंग: क्रीम

आज के राशिफल अनुसार आपका निर्णय लेने का कौशल बेहतर रह सकता है। आज के दिन घर पर बच्चों की उधम मची रहने वाली है। व्यापार में नए सौदे मिलने की संभावना है, पुराने कामों को पूरा करने में अतिरिक्त प्रयास करने पड़ सकते हैं। 

सिंह (Leo)

स्वभाव: आत्मविश्वासी
राशि स्वामी: सूर्य
शुभ रंग: सुनहरा

आज के राशिफल अनुसार करियर को लेकर विद्यार्थी थोड़े चिंतित रह सकते हैं। परिवार में किसी शुभ आयोजन की चर्चा हो सकती है। सोशल मीडिया पर आपकी पोस्ट लोगों को आकर्षित करेगी। दोस्तों के साथ यात्रा की योजना बन सकती है।

कन्या (Virgo)

स्वभाव: विश्लेषणात्मक
राशि स्वामी: बुध
शुभ रंग: हरा

आज के राशिफल अनुसार आर्थिक मामलों में स्थिति बेहतर न भी हो पर चीजें नियंत्रण में रह सकती हैं। बाजार या निवेश से लाभ मिलने के संकेत हैं। कार्यक्षेत्र में रिसर्च और नई योजनाओं पर अधिक समय देंगे।

तुला (Libra)

स्वभाव: संतुलित
राशि स्वामी: शुक्र
शुभ रंग: गुलाबी

आज के राशिफल अनुसार नौकरी में लोग अपने प्रयासों से सफलता प्राप्त करेंगे। परिवार और काम के बीच संतुलन बनाकर चलना जरूरी होगा। विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य पर फोकस बनाए रखना होगा तभी सफलता आप के लिए सहायक हो सकती है।

वृश्चिक (Scorpio)

स्वभाव: गहन
राशि स्वामी: मंगल
शुभ रंग: लाल

आज के राशिफल अनुसार काम को लेकर अत्यधिक व्यस्तता के कारण थकान महसूस होगी।  कार्यस्थल पर छोटी गलतियां बड़ी परेशानी का कारण बन सकती हैं। परिवार में किसी बात को लेकर तनाव की स्थिति बन सकती है।

धनु (Sagittarius)

स्वभाव: आशावादी
राशि स्वामी: बृहस्पति
शुभ रंग: पीला

आज के राशिफल अनुसार घरेलू मामलों में कुछ रुकावटें आ सकती हैं। घर के कामों या मरम्मत से जुड़ी परेशानियां बढ़ सकती हैं। व्यापार में लापरवाही आर्थिक नुकसान दे सकती है, इसलिए सावधानी रखें।

मकर (Capricorn)

स्वभाव: अनुशासित
राशि स्वामी: शनि
शुभ रंग: नीला

आज के राशिफल अनुसार दिन आर्थिक दृष्टि से लाभकारी साबित हो सकता है। व्यापार में पुराने संपर्क आपके लिए नए अवसर लेकर आएंगे। नौकरीपेशा लोगों को टीम के सहयोग से कार्यों में सफलता मिलेगी। परिवार के साथ छोटी यात्रा का प्लान बन सकता है।

कुंभ (Aquarius)

स्वभाव: नवीन विचारों वाले
राशि स्वामी: शनि
शुभ रंग: आसमानी

आज के राशिफल अनुसार परिवार के साथ कुछ पल मिल सकती हैं हंसी मजाक से भरे हुए। सामाजिक दायरा बढ़ेगा और यात्रा के योग बन सकते हैं।अचानक धन लाभ या रुका हुआ पैसा मिलने की संभावना है।

मीन (Pisces)

स्वभाव: कल्पनाशील
राशि स्वामी: बृहस्पति
शुभ रंग: पीला

आज के राशिफल अनुसार संभावना है कि आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कार्यक्षेत्र में आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा और लोग आपकी कार्यशैली से प्रभावित होंगे। राजनीति से जुड़े लोगों की लोकप्रियता बढ़ सकती है।

Related Puja

प्रेमवृद्धि अनुष्ठान- रिश्तों की मजबूती और स्थिरता के लिए
Positive changes in love life

प्रेमवृद्धि अनुष्ठान- रिश्तों की मजबूती और स्थिरता के लिए

Fri 28 August 2026
Mangla Gauri Temple, Kashi Khand
Prasad Box
325 devotees have booked this puja
Book Puja
प्रेमवृद्धि अनुष्ठान- रिश्तों की मजबूती और स्थिरता के लिए
Positive changes in love life

प्रेमवृद्धि अनुष्ठान- रिश्तों की मजबूती और स्थिरता के लिए

Fri 28 August 2026
Mangla Gauri Temple, Kashi Khand
Prasad Box
325 devotees have booked this puja
Book Puja

Talk to Astrologer

View all

Connect with India's best astrologers

नीरज कुमार मिश्रा

नीरज कुमार मिश्रा

20/min15/min
एस्ट्रो डॉ. सुशील

एस्ट्रो डॉ. सुशील

40/min28/min
एस्ट्रो नमन

एस्ट्रो नमन

22/min16/min
टैरो प्रिशा

टैरो प्रिशा

32/min28/min
टैरो प्रीतिका नायक

टैरो प्रीतिका नायक

25/min18/min
View all
प्रेमवृद्धि अनुष्ठान- रिश्तों की मजबूती और स्थिरता के लिए
Positive changes in love life

प्रेमवृद्धि अनुष्ठान- रिश्तों की मजबूती और स्थिरता के लिए

Fri 28 August 2026
Mangla Gauri Temple, Kashi Khand
Prasad Box
325 devotees have booked this puja
Book Puja
व्यापार वृद्धि के लिए कमला महालक्ष्मी अनुष्ठान
Growth in Ongoing Projects

व्यापार वृद्धि के लिए कमला महालक्ष्मी अनुष्ठान

Fri 28 August 2026
Bagalamukhi Temple, Haridwar
Prasad Box
323 devotees have booked this puja
Book Puja
शुक्र ग्रह शांति पूजा
Opportunities For Marriage May Arise.

शुक्र ग्रह शांति पूजा

Fri 28 August 2026
Navgrah Shani Mandir, Ujjain Madhya Pradesh
Prasad Box
449 devotees have booked this puja
Book Puja

Reconnect with your Faith

UserUserUser
Trusted by 1 Lakh Devotees
100% Secure