Logo

Anant Chaturdashi Vrat 2026: अनंत चतुर्दशी आज, इस विधि से करें पूजा, नोट करें भोग, मंत्र और आरती

Vaishnavi DwivediVaishnavi DwivediUpdated 25 Sep 2026 07:00 AM IST
Anant Chaturdashi Vrat 2026: अनंत चतुर्दशी आज, इस विधि से करें पूजा, नोट करें भोग, मंत्र और आरती

Special Things

Anant Chaturdashi Vrat 2026: आज अनंत चतुर्दशी पर कैसे करें भगवान विष्णु की पूजा? आइए जानते हैं आसान पूजा विधि, 14 गांठों वाले अनंत धागे का नियम और आरती।
भाद्रपद महीने की शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि यानी अनंत चतुर्दशी का पावन पर्व आज मनाया जा रहा है। यह दिन जगत के पालनहार भगवान श्री हरि विष्णु के अनंत रूप को समर्पित होता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन जो भी साधक सच्चे मन से भगवान विष्णु की पूजा करता है और कलाई पर 14 गांठों वाला अनंत धागा बांधता है, उसके जीवन से हर तरह के दुख, हमेशा के लिए दूर हो जाते हैं। अगर आप भी इस दिन श्री हरि की कृपा पाना चाहते हैं, तो आइए जानते हैं पूजा की सबसे आसान विधि।

  अनंत चतुर्दशी पूजा विधि

  • इस दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और साफ-सुथरे पीले कपड़े पहनें। 
  • मन में व्रत और पूजा का संकल्प लें।
  • एक वेदी पर पीला कपड़ा बिछाएं। 
  • उस पर भगवान विष्णु की प्रतिमा स्थापित करें।
  • गंगाजल और पंचामृत से स्नान कराएं।
  • रोली और गोपीचंदन का तिलक लगाएं।
  • पीले फल, केसरी की खीर और पीली मिठाई का भोग लगाएं।
  • श्री हरि के वैदिक मंत्रों का जप करें और अंत में आरती करें।
  • सूत का एक पीला धागा लें और उसमें 14 गांठें लगाएं। यह 14 गांठें भगवान विष्णु के 14 लोकों का प्रतीक मानी जाती हैं। इस धागे को भगवान के चरणों में रखें।
  • भगवान विष्णु और अनंत धागे पर रोली, चंदन, अक्षत, पीले फूल और तुलसी दल चढ़ाएं।
  • पूजा पूरी होने के बाद पुरुष इस 14 गांठ वाले अनंत धागे को अपनी दाहिनी कलाई पर और महिलाएं अपनी बायीं कलाई पर बांधें।

भगवान विष्णु का मनपसंद भोग

  • पंचामृत और तुलसी पत्र: भगवान विष्णु की कोई भी पूजा पंचामृत और तुलसी के बिना अधूरी मानी जाती है।
  • पुए: कई जगह इस दिन गेहूं के आटे और गुड़ से बने पुए का भोग लगाने की खास परंपरा है।
  • बेसन के लड्डू या हलवा: आप शुद्ध घी में बना बेसन का हलवा या पीले लड्डू भी अर्पित कर सकते हैं।
  • केला: फलों में भगवान विष्णु को केला सबसे प्रिय है।

  अनंत चतुर्दशी पूजा मंत्र

  • ॐ अनंताय नमः
  • ॐ नमो भगवते वासुदेवाय
  • अनन्त संसार महासमुद्रे मग्नं समभ्युद्धर वासुदेव। 
    अनन्तरूपे विनियोजयस्व हृदानन्तरूपाय नमो नमस्ते॥"

।।भगवान विष्णु की आरती।।

ॐ जय जगदीश हरे आरती

ॐ जय जगदीश हरे...

ॐ जय जगदीश हरे, स्वामी! जय जगदीश हरे।

भक्त जनों के संकट, क्षण में दूर करे॥

ॐ जय जगदीश हरे...

जो ध्यावे फल पावे, दुःख विनसे मन का।

स्वामी दुःख विनसे मन का।

सुख सम्पत्ति घर आवे, कष्ट मिटे तन का॥

ॐ जय जगदीश हरे...

मात-पिता तुम मेरे, शरण गहूं मैं किसकी।

स्वामी शरण गहूं मैं किसकी।

तुम बिन और न दूजा, आस करूं जिसकी॥

ॐ जय जगदीश हरे...

तुम पूरण परमात्मा, तुम अन्तर्यामी।

स्वामी तुम अन्तर्यामी।

पारब्रह्म परमेश्वर, तुम सबके स्वामी॥

ॐ जय जगदीश हरे...

तुम करुणा के सागर, तुम पालन-कर्ता।

स्वामी तुम पालन-कर्ता।

मैं मूरख खल कामी, कृपा करो भर्ता॥

ॐ जय जगदीश हरे...

तुम हो एक अगोचर, सबके प्राणपति।

स्वामी सबके प्राणपति।

किस विधि मिलूं दयामय, तुमको मैं कुमति॥

ॐ जय जगदीश हरे...

दीनबन्धु दुखहर्ता, तुम ठाकुर मेरे।

स्वामी तुम ठाकुर मेरे।

अपने हाथ उठाओ, द्वार पड़ा तेरे॥

ॐ जय जगदीश हरे...

विषय-विकार मिटाओ, पाप हरो देवा।

स्वामी पाप हरो देवा।

श्रद्धा-भक्ति बढ़ाओ, संतन की सेवा॥

ॐ जय जगदीश हरे...

श्री जगदीशजी की आरती, जो कोई नर गावे।

स्वामी जो कोई नर गावे।

कहत शिवानन्द स्वामी, सुख संपत्ति पावे॥

ॐ जय जगदीश हरे...


Related Puja

पितृ पक्ष पूजा - 16 तिथि पितृ शांति महापूजा, तिल तर्पण और पिंड अर्पण
Pitru Shanti • Pitru Tripti • Family Prosperity • Ancestral Blessings

पितृ पक्ष पूजा - 16 तिथि पितृ शांति महापूजा, तिल तर्पण और पिंड अर्पण

Sat 26 September 2026
Gaya Tirth Kshetra, Bihar
288 devotees have booked this puja
Book Puja
पितृ पक्ष पूजा - 16 तिथि पितृ शांति महापूजा, तिल तर्पण और पिंड अर्पण
Pitru Shanti • Pitru Tripti • Family Prosperity • Ancestral Blessings

पितृ पक्ष पूजा - 16 तिथि पितृ शांति महापूजा, तिल तर्पण और पिंड अर्पण

Sat 26 September 2026
Gaya Tirth Kshetra, Bihar
288 devotees have booked this puja
Book Puja

Talk to Astrologer

View all

Connect with India's best astrologers

एस्ट्रो नमन

एस्ट्रो नमन

₹22/min₹5/min
अर्जुन शुक्ला

अर्जुन शुक्ला

₹22/min₹5/min
एस्ट्रो निखिलेश

एस्ट्रो निखिलेश

₹28/min₹5/min
एस्ट्रो एस तिवारी

एस्ट्रो एस तिवारी

₹20/min₹5/min
टैरो अलका

टैरो अलका

₹28/min₹5/min
View all
पितृ पक्ष पूजा - 16 तिथि पितृ शांति महापूजा, तिल तर्पण और पिंड अर्पण
Pitru Shanti • Pitru Tripti • Family Prosperity • Ancestral Blessings

पितृ पक्ष पूजा - 16 तिथि पितृ शांति महापूजा, तिल तर्पण और पिंड अर्पण

Sat 26 September 2026
Gaya Tirth Kshetra, Bihar
288 devotees have booked this puja
Book Puja
पितृ पक्ष पूजा - 16 तिथि पितृ ऋण मुक्ति महापूजा, तिल तर्पण और गौ सेवा
For the peace of known and unknown ancestors and for liberation from ancestral debt.

पितृ पक्ष पूजा - 16 तिथि पितृ ऋण मुक्ति महापूजा, तिल तर्पण और गौ सेवा

Sat 26 September 2026
Pishach Mochan Kund, Kashi
100 devotees have booked this puja
Book Puja
पूर्णिमा श्राद्ध पर पितृ शांति एवं तर्पण अनुष्ठान
Pitru Tripti & Family Prosperity Special Ritual

पूर्णिमा श्राद्ध पर पितृ शांति एवं तर्पण अनुष्ठान

Sat 26 September 2026
Har ki Pauri, Haridwar
334 devotees have booked this puja
Book Puja

Reconnect with your Faith

UserUserUser
Trusted by 1 Lakh Devotees
100% Secure