Logo

Mesh Rashifal January 2026: मंगल का धनु से मकर में जाना मेष राशि वालों के लिए है बड़ा अवसर

राज रानीराज रानीUpdated 31 Dec 2025 04:31 PM IST
Mesh Rashifal January 2026: मंगल का धनु से मकर में जाना मेष राशि वालों के लिए है बड़ा अवसर

Special Things

Mesh Rashifal January 2026 : साल के शुरुआती माह जनवरी में मेष राशि वालों के लिए रहेगी कई संभावनाएं। मंगल का गोचर इन्हें देने वाला है जोश के साथ साथ जोखिम लेने का मौका। 
Mesh Rashifal January 2026 : इस साल के शुरु में मंगल का चतुर्ग्रही योग में होना देगा आगे बढ़ने और विकास का मौका। मासिक राशिफल में ग्रहों का प्रभाव आपको सक्रिय, लक्ष्य उन्मुख और निर्णय लेने में सक्षम बनाएगा। करियर, आर्थिक स्थिति, प्रेम संबंध और स्वास्थ्य के मामलों में यह महीना कई सकारात्मक बदलाव लाएगा। इस महीने आप नई योजनाओं पर काम शुरू कर सकते हैं, और पुरानी अटकी चीज़ें भी गति पकड़ेंगी।

Aries Rashifal January 2026 : माह की आरंभ में लाइफ के कुछ मामलों में कुछ जरुरी फैसले ले सकते हैं। इस समय आपकी कार्यक्षमता बढ़ेगी और आप साहसिक कदम उठाने में पीछे नहीं हटेंगे। कुछ जगह धैर्य और भावनात्मक संतुलन बनाए रखना ज़रूरी रहेगा। आइये जान लेते हैं कैसा रहेगा मेष करियर राशिफल, मेष फैमली राशिफल, मेष आर्थिक राशिफल, मेष हेल्थ राशिफल इत्यादि बातें।

मेष राशिफल करियर  : Aries Career Horoscope
जनवरी का महीना करियर की दृष्टि से मेष राशि वालों के लिए बेहतरीन संकेत लेकर आ रहा है। नौकरी में लगे जातकों के लिए यह समय प्रमोशन, पदोन्नति या नए अवसर मिलने का है। आपके काम की कुछ प्रशंसा भी आप को मिल सकती है। उच्च अधिकारी एवं वरिष्ठों के साथ आपका तालमेल अनुकूल दिखाई देने वाला है। 

माह के दूसरे भाग में मंगल का राशि बदलना काम में बदलाव को देने वाला हो सकता है और जिन्हें आप सफलता के साथ पूरा करने में भी आगे होंगे अगर आप नौकरी बदलना चाहते हैं तो यह महीना सही दिशा में कदम बढ़ाने के लिए अनुकूल है। व्यापार करने वाले लोगों के लिए भी यह महीना लाभदायक रहेगा। नवीन साझेदारियां या कारोबारी सौदे आपके लिए फायदे का कारण बनेंगे।

मेष राशिफल आर्थिक स्थिति : Aries Money Horoscope
आर्थिक या कहें धन की दृष्टि से जनवरी  का समय आपके लिए बेहतर कहा जा सकता है। आपकी इनकम में बढ़ोतरी होने कि संभावनाएं हैं, फाइनेंस को लेकर आप कुछ अच्छे फैसले लेने में सफल भी रह सकते हैं। माह के दूसरे भाग में लंबे समय से रुकी हुई राशि मिलने की संभावना भी है। इन्वेस्ट करने का मन बनेगा और यह समय मध्यम से बड़े निवेश के लिए अनुकूल रहेगा, बस पहले सलाह अवश्य ले लीजिएगा जिससे ओर भी मजबूत आधार आपको मिल सकता है। खर्चों पर भी इस महीने के अंतिम भाग में थोड़ा अधिक धन खर्च हो सकता है कुल मिलाकर आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी। 

मेष राशिफल स्वास्थ्य : Aries Health Horoscope
स्वास्थ्य की बात करें तो यह महीना उत्साह और ऊर्जा से भरा रहेगा। आपकी मानसिक शक्ति बढ़ेगी और आप खुद को ज्यादा अनुशासित महसूस करेंगे। काम के बीच अधिक व्यस्तता के कारण थकावट हो सकती है इसलिए सही समय पर आराम और नींद लेना जरूरी होगा। मौसम के बदलाव से सर्दी लगने के कारण कुछ बुखार की स्थिति या पीठ दर्द जैसी समस्या हो सकती है। पुरानी बीमारी वाले लोग स्वास्थ्य में सुधार महसूस करेंगे।

मेष राशिफल विवाह प्रेम संबंध  : Aries Marriage And Love Horoscope
लव लाइफ और रिश्तों के लिए यह महीना बेहद सुखद रहने वाला है। प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी और पार्टनर के साथ समय अच्छा बीतेगा। अपने पार्टनर के साथ कहीं घूमने फिरने का प्लान भी आप अच्छे से बना सकते हैं। 

जिनका विवाह नहीं हुआ है उन लोगों को विवाह योग्य प्रस्ताव मिल सकते हैं। जिनका रिश्ता लंबे समय से चल रहा है, उनके लिए इस महीने विवाह की बात आगे बढ़ सकती है। मैरिज लाइफ के लिए भी यह महीना कुछ सहयोगपूर्ण रह सकता है आपसी बातें समझ का दायरा विकसित करने वाली हैं। 

मेष राशिफल पारिवारिक स्थिति  : Aries Family Horoscope
परिवार के लिए यह महीना मिलेजुले असर वाला रह सकता है। माह मध्य के समय पर कुछ शुभ कार्य या उत्सव का आयोजन हो सकता है। इस समय आप सोशली भी काफी एक्टिव रह सकते हैं। लोगों के साथ संपर्क भी बनेंगे। 

माता पिता का स्वास्थ्य बेहतर रहेगा और भाई बहनों के साथ तालमेल बढ़ेगा। अगर संतान से संबंधित कोई चिंता थी, तो उसमें राहत मिलने की संभावना है। परिवार का समर्थन इस महीने आपको काफी आगे बढ़ने में मदद करेगा। इस माह के शुरु में काफी मस्ती का मूड रहेगा दोस्तों के साथ घूमने की प्लानिंग भी बनाएंगे।

मेष राशिफल उपाय : Remedies For Aries Zodiac Sign
मंगलवार को बजरंगबली की पूजा करें और लाल फूल चढ़ाएं जरूरतमंदों को मसूर दाल और गुड़ का दान करें।

Related Puja

काल सर्प दोष निवारण पूजा
To remove marriage delays and improve marital harmony.

काल सर्प दोष निवारण पूजा

Mon 26 October 2026
Mrityunjay Mahadev Temple, Kashi
Prasad Box
183 devotees have booked this puja
Book Puja
काल सर्प दोष निवारण पूजा
To remove marriage delays and improve marital harmony.

काल सर्प दोष निवारण पूजा

Mon 26 October 2026
Mrityunjay Mahadev Temple, Kashi
Prasad Box
183 devotees have booked this puja
Book Puja

Talk to Astrologer

View all

Connect with India's best astrologers

एस्ट्रो अमन

एस्ट्रो अमन

₹20/min₹5/min
वैदिक अखिलेश कुमार

वैदिक अखिलेश कुमार

₹45/min₹5/min
एस्ट्रो श्री प्रकाश

एस्ट्रो श्री प्रकाश

₹25/min₹5/min
एस्ट्रो अथर्व

एस्ट्रो अथर्व

₹33/min₹5/min
एस्ट्रो कमल जी

एस्ट्रो कमल जी

₹20/min₹16/min
View all
काल सर्प दोष निवारण पूजा
To remove marriage delays and improve marital harmony.

काल सर्प दोष निवारण पूजा

Mon 26 October 2026
Mrityunjay Mahadev Temple, Kashi
Prasad Box
183 devotees have booked this puja
Book Puja
गुरु चांडाल शांति पूजा
Promotion in your job

गुरु चांडाल शांति पूजा

Thu 29 October 2026
Navgrah Shani Mandir,Ujjain Madhya Pradesh
Prasad Box
102 devotees have booked this puja
Book Puja
प्रेमवृद्धि अनुष्ठान- रिश्तों की मजबूती और स्थिरता के लिए
Positive changes in love life

प्रेमवृद्धि अनुष्ठान- रिश्तों की मजबूती और स्थिरता के लिए

Fri 30 October 2026
Mangla Gauri Temple, Kashi Khand
Prasad Box
246 devotees have booked this puja
Book Puja

Reconnect with your Faith

UserUserUser
Trusted by 1 Lakh Devotees
100% Secure