Logo

Aries November Rashifal 2026: मेष राशि के लिए क्या लेकर आ रहा है यह महीना? पढ़ें राशिफल

Vaishnavi DwivediVaishnavi DwivediUpdated 19 Oct 2026 05:28 PM IST
Aries November Rashifal 2026: मेष राशि के लिए क्या लेकर आ रहा है यह महीना? पढ़ें राशिफल

Special Things

Aries November Rashifal 2026: मेष राशि के लिए नवंबर 2026 का महीना करियर, प्रेम, धन और सेहत के मामले में कैसा रहेगा? आइए यहां जानते हैं ग्रहों की चाल और अचूक उपाय।

नवंबर 2026 का महीना मेष राशि के लोगों के लिए नए मौकों, बदलावों और चुनौतियों का मिलाजुला समय लेकर आ रहा है। इस पूरे महीने ग्रहों की स्थिति आपके जीवन के अलग-अलग हिस्सों में बड़े फेरबदल की ओर इशारा कर रही है। ग्रहों की स्थिति की बात करें तो इस महीने गुरु, मंगल और केतु की खास युति बनेगी। इन सभी ग्रहों का मिलाजुला प्रभाव आपके करियर, आर्थिक स्थिति, रिश्तों और सेहत पर कैसा पड़ेगा? आइए हर पहलू को अलग-अलग समझते हैं।

करियर 

करियर को लेकर यह महीना आपके लिए काफी हलचल भरा रहने वाला है। महीने के शुरुआती 10-12 दिनों में आपको काम का थोड़ा दबाव महसूस हो सकता है। ऑफिस में किसी बात को लेकर मतभेद न हो, इसका खास ख्याल रखें। इस दौरान संयम और समझदारी से काम लेना ही आपके हित में होगा। वहीं, जो लोग लंबे समय से नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं या जिनका प्रमोशन और सैलरी हाइक रुका हुआ था, उनके लिए समय काफी अनुकूल हो जाएगा। आपकी मेहनत अधिकारियों की नजर में आएगी और आपको कोई नई जिम्मेदारी या प्रोजेक्ट सौंपा जा सकता है। व्यापार से जुड़े लोगों के लिए महीने का दूसरा भाग नए अवसर लेकर आएगा। हालांकि जल्दबाजी में कोई फैसला लेने से बचें।

आर्थिक स्थिति

धन के मामले में यह महीना आपको सोच-समझकर चलने का संकेत दे रहा है। महीने के शुरुआती दिनों में खर्चों में अचानक बढ़ोतरी हो सकती है, इसलिए बजट बनाकर चलना ही समझदारी होगी। निवेश करने से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह जरूर लें। हालांकि महीने के दूसरे भाग में आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। अगर आपका कहीं पैसा अटका हुआ था, तो उसके वापस मिलने के योग बन रहे हैं। फिजूलखर्चों से बचकर बचत करने पर ध्यान दें।

सेहत 

सेहत के लिहाज से यह महीना आपके लिए सामान्य रहेगा। अपनी सेहत को लेकर बिल्कुल भी लापरवाही न बरतें। इस दौरान मंगल केतु युति की वजह से हाइपरटेंशन और बीपी या रक्त संबंधी विकार परेशान कर सकते हैं। इस दौरान मानसिक रूप से भी शांत रहें।

पारिवारिक जीवन

परिवार के साथ आपका यह महीना शांतिपूर्ण बीतेगा। घर-परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम या शुभ कार्य की चर्चा हो सकती है, जिससे घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। भाई-बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा। माता-पिता की सेहत का विशेष ध्यान रखें, उनकी छोटी-छोटी बातों को नजरअंदाज न करें। घर के बुजुर्गों का आशीर्वाद आपके कई काम आसान कर सकता है।

उपाय

  • हर मंगलवार को हनुमान जी के मंदिर जाएं और उन्हें चोला चढ़ाएं या सिंदूर अर्पित करें।
  • रोजाना पानी में थोड़ा सा सिंदूर मिलाकर सूर्य देव को अर्घ्य दें।
  • किसी जरूरतमंद व्यक्ति को लाल रंग के फलों या वस्त्रों का दान करें, इससे आपको बहुत लाभ मिलेगा।

Related Puja

शारदीय नवरात्रि विशेष - अष्टमी और नवमी पर दशमहाविद्या विशेष चढ़ावा
Divine blessings of the Ten Mahavidyas

शारदीय नवरात्रि विशेष - अष्टमी और नवमी पर दशमहाविद्या विशेष चढ़ावा

Mon 19 October 2026
Bagalamukhi Temple, Haridwar
464 devotees have booked this puja
Book Puja
शारदीय नवरात्रि विशेष - अष्टमी और नवमी पर दशमहाविद्या विशेष चढ़ावा
Divine blessings of the Ten Mahavidyas

शारदीय नवरात्रि विशेष - अष्टमी और नवमी पर दशमहाविद्या विशेष चढ़ावा

Mon 19 October 2026
Bagalamukhi Temple, Haridwar
464 devotees have booked this puja
Book Puja

Talk to Astrologer

View all

Connect with India's best astrologers

एस्ट्रो कमल जी

एस्ट्रो कमल जी

₹20/min₹16/min
एस्ट्रो अमन

एस्ट्रो अमन

₹20/min₹5/min
एस्ट्रो रुद्राक्ष

एस्ट्रो रुद्राक्ष

₹20/min₹5/min
विपिन

विपिन

₹22/min₹5/min
एस्ट्रो निखिलेश

एस्ट्रो निखिलेश

₹28/min₹5/min
View all
शारदीय नवरात्रि विशेष - अष्टमी और नवमी पर दशमहाविद्या विशेष चढ़ावा
Divine blessings of the Ten Mahavidyas

शारदीय नवरात्रि विशेष - अष्टमी और नवमी पर दशमहाविद्या विशेष चढ़ावा

Mon 19 October 2026
Bagalamukhi Temple, Haridwar
464 devotees have booked this puja
Book Puja
शिव परिवार पूजा
Family harmony and love increase.

शिव परिवार पूजा

Mon 19 October 2026
Haridwar, Uttarakhand
Prasad Box
492 devotees have booked this puja
Book Puja
जन्मदिन पूजा: सुख - समृद्धि और सफल जीवन के लिए
Perform puja online from the comfort of your home.

जन्मदिन पूजा: सुख - समृद्धि और सफल जीवन के लिए

Mon 19 October 2026
Bagalamukhi Temple, Haridwar
Prasad Box
225 devotees have booked this puja
Book Puja

Reconnect with your Faith

UserUserUser
Trusted by 1 Lakh Devotees
100% Secure