Logo

Bhai Dooj 2026: इस मुहूर्त में करें भाई का तिलक, जानिए नियम और पढ़ें यह कथा

Vaishnavi DwivediVaishnavi DwivediUpdated 11 Nov 2026 10:00 AM IST
Bhai Dooj 2026: इस मुहूर्त में करें भाई का तिलक, जानिए नियम और पढ़ें यह कथा

Special Things

Bhai Dooj 2026 Muhurat And Vidhi: आज भाई दूज का पावन पर्व मनाया जा रहा है। यह दिन भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक है। आइए इस दिन से जुड़ी प्रमुख बातों को जानते हैं।

दीपावली के पांच दिवसीय महापर्व का समापन भाई दूज के साथ होता है। यह पर्व भाई और बहन के अटूट प्रेम और विश्वास का प्रतीक है। रक्षाबंधन की तरह ही भाई दूज पर भी बहनें अपने भाई के माथे पर तिलक लगाती हैं और उनकी लंबी उम्र, अच्छी सेहत की कामना करती हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भाई दूज (Bhai Dooj 2026) के दिन जो बहनें अपने भाई को प्रेम पूर्वक तिलक करती हैं और भाई अपनी बहनों को उपहार देते हैं, उनके जीवन से सारे संकट दूर होते हैं। आइए भाई दूज से जुड़ी प्रमुख बातों को जानते हैं।

भाई दूज तिलक मुहूर्त (Bhai Dooj 2026 Tilak Muhurat)

भाई दूज पर भाई को तिलक लगाने के लिए अपराह्न मुहूर्त बेहद शुभ माना जाता है। 11 नवंबर को अपराह्न मुहूर्त  दोपहर 01 बजकर 10 मिनट से 03 बजकर 20 मिनट तक रहेगा। 

भाई को तिलक करने की सरल विधि (Bhai Dooj 2026 Tilak Vidhi)

  • तिलक करते समय भाई का चेहरा पूर्व या उत्तर दिशा की ओर होना चाहिए और बहन का चेहरा पश्चिम या दक्षिण दिशा की ओर होना चाहिए।
  • थाली में रोली, कुमकुम, अक्षत, नारियल, सुपारी, फूल और कुछ मिठाइयां रखें।
  • सबसे पहले भाई के माथे पर रोली और अक्षत का तिलक लगाएं। 
  • इसके बाद उनके दाहिने हाथ की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधें।
  • भाई दूज की पूजा में नारियल का बहुत बड़ा महत्व माना जाता है। 
  • भाई को गोला दें और उनकी लंबी उम्र की कामना करें।
  • तिलक के बाद भाई को मिठाई खिलाएं और आरती उतारें। 
  • इसके बाद भाई अपनी क्षमता के अनुसार बहन को उपहार या आशीर्वाद दें।

भाई दूज के जरूरी नियम (Bhai Dooj 2026 Rules)

धार्मिक नियमों के अनुसार, जब तक बहन अपने भाई को तिलक न कर दे और भाई अपनी बहन के हाथ से बना या हुआ भोजन न कर ले, तब तक भाई को कहीं और अन्न-जल ग्रहण नहीं करना चाहिए।
इस पवित्र दिन भाई-बहन को आपस में किसी भी तरह की बहस, लड़ाई से बचना चाहिए। ऐसे में इस दिन मन में प्यार का भाव बनाए रखें।

भाई दूज की पौराणिक कथा (Mythological Story)

पौराणिक कथा के अनुसार, सूर्य देव की पुत्री यमुना अपने भाई यमराज से बहुत प्रेम करती थी और उन्हें बार-बार अपने घर भोजन के लिए आमंत्रित करती थी। लेकिन यमराज अपने कार्यों में व्यस्त होने के कारण जा नहीं पाते थे। एक दिन कार्तिक महीने की द्वितीया तिथि को यमराज अचानक यमुना के घर पहुंच गए। अपनी बहन यमुना ने भाई यमराज का बहुत आदर-सत्कार किया, उन्हें तिलक लगाया और स्वादिष्ट भोजन कराया। इससे प्रसन्न होकर यमराज ने वरदान मांगने को कहा। तब यमुना ने कहा कि हे भैया आप हर साल इसी दिन मेरे घर आया करें और जो बहन इस दिन अपने भाई को प्रेम से तिलक करे और भोजन कराए, उसे आपका भय न हो। तब यमराज जी ने तथास्तु कहकर यह वरदान दे दिया। तभी से हर साल कार्तिक शुक्ल द्वितीया तिथि को भाई दूज का पर्व बहनें बड़े ही धूमधाम के साथ मनाती हैं।

Related Puja

गुरु चांडाल शांति पूजा
Promotion in your job

गुरु चांडाल शांति पूजा

Thu 12 November 2026
Navgrah Shani Mandir,Ujjain Madhya Pradesh
Prasad Box
156 devotees have booked this puja
Book Puja
गुरु चांडाल शांति पूजा
Promotion in your job

गुरु चांडाल शांति पूजा

Thu 12 November 2026
Navgrah Shani Mandir,Ujjain Madhya Pradesh
Prasad Box
156 devotees have booked this puja
Book Puja

Talk to Astrologer

View all

Connect with India's best astrologers

वैदिक अखिलेश कुमार

वैदिक अखिलेश कुमार

₹45/min₹5/min
मंगल कृष्णा

मंगल कृष्णा

₹25/min₹5/min
एस्ट्रो एस तिवारी

एस्ट्रो एस तिवारी

₹20/min₹5/min
टैरो बीना जी

टैरो बीना जी

₹32/min₹5/min
एस्ट्रो अनिल

एस्ट्रो अनिल

₹45/min₹28/min
View all
गुरु चांडाल शांति पूजा
Promotion in your job

गुरु चांडाल शांति पूजा

Thu 12 November 2026
Navgrah Shani Mandir,Ujjain Madhya Pradesh
Prasad Box
156 devotees have booked this puja
Book Puja
प्रेमवृद्धि अनुष्ठान- रिश्तों की मजबूती और स्थिरता के लिए
Positive changes in love life

प्रेमवृद्धि अनुष्ठान- रिश्तों की मजबूती और स्थिरता के लिए

Fri 13 November 2026
Mangla Gauri Temple, Kashi Khand
Prasad Box
374 devotees have booked this puja
Book Puja
व्यापार वृद्धि के लिए कमला महालक्ष्मी अनुष्ठान
Growth in Ongoing Projects

व्यापार वृद्धि के लिए कमला महालक्ष्मी अनुष्ठान

Fri 13 November 2026
Bagalamukhi Temple, Haridwar
Prasad Box
489 devotees have booked this puja
Book Puja

Reconnect with your Faith

UserUserUser
Trusted by 1 Lakh Devotees
100% Secure