
यह महीना कर्क राशि के लिए काम के साथ ही आर्थिक पक्ष में भी देगा कुछ मौके, व्यापार में नए संपर्कों से लाभ मिलने के योग बनेंगे। आर्थिक मामलों में ध्यान से फैसले लेना जरूरी होगा। घरेलू जीवन में कुछ महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिल सकते हैं। आइए जान लेते हैं कर्क राशि वालों के लिए दिसंबर का महीना करियर, आर्थिक स्थिति, प्रेम जीवन, सेहत और परिवार के लिहाज से कैसा रहने वाला है?
दिसंबर का महीना करियर के लिहाज से महत्वपूर्ण रह सकता है।ीस माह केतु का असर आप पर होगा जिसके कारण काम के अलावा भी अन्य बातें आप के लिए बढ़ सकती हैं। रिस्पांसिबिलिटी के मामले में आप भाग नहीं सकते हैं आपको हर बात पर ध्यान देना होगा। आपकी मेहनत और काम करने के तरीके से वरिष्ठ अधिकारी प्रभावित हो सकते हैं। नौकरी बदलने की योजना बना रहे लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं। व्यापार से जुड़े जातकों को महीने के मध्य में कोई अच्छी डील मिलने की संभावना है। हालांकि, किसी भी नए काम में जल्दबाजी करने से बचें।
आर्थिक मामलों में दिसंबर का महीना मिलाजुला रह सकता है। आय के नए स्रोत बनने की संभावना है। साथ ही घरेलू जरूरतों और अन्य कामों पर खर्च भी बढ़ सकता है। पुराने निवेश से लाभ मिलने की उम्मीद रहेगी। किसी को बड़ी रकम उधार देने से बचें। महीने के अंतिम दिनों में आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए नई योजना बना सकते हैं।
प्रेम संबंधों के लिहाज से दिसंबर का महीना भावनात्मक रूप से उथल पुथल दे सकता है। साथी के साथ आपसी समझ पर काम करने की जरूरत होगी। छोटी छोटी बातों पर नाराजगी रिश्ते में तनाव पैदा कर सकती है। अविवाहित जातकों के लिए विवाह या नए रिश्ते की बातचीत आगे बढ़ सकती है। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। एक दूसरे की भावनाओं को समझने से रिश्ते में मधुरता बनी रहेगी।
सेहत के मामले में इस महीने आपको थोड़ी सावधानी बरतनी होगी। काम की अधिकता और मानसिक तनाव के कारण थकान महसूस हो सकती है। खानपान में लापरवाही न करें और अपनी नींद का ध्यान रखें क्योंकि केतु के चलते यह प्रभावित हो सकती है। व्यायाम और योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करना बेहतर् रहेगा। किसी भी परेशानी को अनदेखा करने के बजाय जरूरत पड़ने पर डॉक्टर से सलाह लें।
पारिवारिक जीवन में दिसंबर का महीना कुछ सुखद अनुभव लेकर आ सकता है। इस माह लोगों के साथ मेलजोल भी रहेगा। घर में किसी शुभ कार्य या मांगलिक आयोजन की योजना बन सकती है। माता पिता का सहयोग मिलेगा। परिवार के किसी सदस्य की उपलब्धि से खुशी का माहौल रहेगा। किसी घरेलू मामले में आपकी जिम्मेदारी बढ़ सकती है। घर के सदस्यों के साथ तालमेल बनाकर चलना आपके लिए अच्छा रहेगा।
Connect with India's best astrologers




