
कर्क राशि वालों के लिए अक्टूबर 2026 काफी खास रहने वाला है। इस महीने आपके अंदर काम करने का जोश बढ़ सकता है और कई जरूरी काम पूरे करने का मौका मिल सकता है। हालांकि गुस्से और जल्दबाजी से बचना आपके लिए जरूरी रहेगा। ऐसे में आइए जानते हैं कि कर्क राशि के लिए यह महीना कैसा रहने वाला है?
नौकरी करने वाले लोगों के लिए यह महीना अच्छा रह सकता है। काम के सिलसिले में नई जिम्मेदारी मिल सकती है और आपकी मेहनत पर ध्यान दिया जाएगा। सीनियर्स के साथ बातचीत करते समय अपनी बात शांति से रखें। कारोबार करने वालों के लिए भी समय ठीक रह सकता है। साथ ही पुराने काम से फायदा हो सकता है। इसके अलावा काम करने का जोश बढ़ेगा, लेकिन जल्दबाजी में कोई फैसला लेने से बचें।
प्यार के मामले में अक्टूबर थोड़ा मिला जुला रह सकता है। रिश्ते में पुरानी बातें फिर से सामने आ सकती हैं। पार्टनर के साथ किसी छोटी बात को लेकर बहस हो सकती है, इसलिए गुस्से में जवाब देने से बचें। शादीशुदा लोग इस महीने अपने जीवनसाथी के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताएं। बातचीत से कई गलतफहमियां दूर हो सकती हैं। वहीं, जो लोग शादी के लिए रिश्ता देख रहे हैं, उनके लिए यह अच्छा प्रस्ताव ला सकता है, लेकिन फैसला सोच समझकर करें।
कर्क राशि वालों के लिए पैसों के मामले में अक्टूबर अच्छा रह सकता है। बचत और पैसे को सही जगह लगाने पर आपका ध्यान रहेगा। कमाई के साथ कुछ नए मौके भी मिल सकते हैं। हालांकि घर और परिवार से जुड़े खर्च बढ़ सकते हैं। पैसों से जुड़े कागज और ऑनलाइन लेनदेन ध्यान से करें। किसी को बड़ी रकम देने से पहले अच्छी तरह सोच लें।
इस पूरे महीने आपके अंदर ऊर्जा तो बढ़ेगी, लेकिन गुस्सा और बेचैनी भी बढ़ सकती है। काम के बीच आराम करना जरूरी होगा। नींद पूरी लें और खाने पीने का समय तय रखें। रोज सुबह या शाम थोड़ी देर टहलना आपके लिए अच्छा रहेगा। अगर शरीर में कोई परेशानी लगातार बनी रहे, तो डॉक्टर से सलाह लें।
परिवार के लिहाज से अक्टूबर अच्छा रह सकता है। घर में आपकी बात को महत्व मिलेगा और परिवार के किसी सदस्य से आपको मदद भी मिल सकती है। हालांकि मंगल की वजह से कभी कभी गुस्से में बात बिगड़ सकती है। इसलिए घर के लोगों के साथ प्यार से बात करें। माता पिता के साथ समय बिताने से आपको भी अच्छा महसूस होगा।
Connect with India's best astrologers




