
Chaitra Navratri 2026: हिंदू पंचांग में चार नवरात्रि का जिक्र मिलता है, हालांकि इनमें दो नवरात्रियों को गुप्त माना गया है। चैत्र नवरात्रि और शारदीय नवरात्रि में माता दुर्गा की विधि-विधान से पूजा की जाती है। आपको बता दें कि हर वर्ष चैत्र मास शुक्ल पक्ष प्रतिपदा तिथि से चैत्र नवरात्रि प्रारंभ होती है और नौ दिनों तक चलती है। इस साल लोगों के मन में कन्फ्यूजन की स्थिति बनी हुई है कि किस तारीख पर घटस्थापना की जाएगी। चलिए विस्तारपूर्व जानते हैं।
ब्रह्म मुहूर्त - सुबह 4 बजकर 51 मिनट से लेकर 5 बजकर 38 मिनट तक।
अभिजित मुहूर्त - दोपहर 12 बजकर 4 मिनट से लेकर 12 बजकर 53 मिनट तक।
विजय मुहूर्त - दोपहर 2 बजकर 29 मिनट से लेकर 3 बजकर 18 मिनट तक।
गोधूलि मुहूर्त - शाम 6 बजकर 29 मिनट से लेकर 6 बजकर 53 मिनट तक।
अमृत काल मुहूर्त - सुबह 11 बजकर 32 मिनट से लेकर 20 मार्च की रात्रि 1 बजकर 03 मिनट तक।
निशिता मुहूर्त - 20 मार्च रात्रि 12 बजकर 4 मिनट से लेकर 12 बजकर 52 मिनट तक।
सर्वार्थ सिद्धि योग - 20 मार्च की सुबह 4 बजकर 5 मिनट से लेकर 6 बजकर 25 मिनट तक।
Connect with India's best astrologers




