
दीपावली हमारे जीवन में नई उम्मीदें और सकारात्मक ऊर्जा लेकर आता है। कार्तिक अमावस्या की इस पावन रात को दीयों के उजाले से न केवल अंधेरा दूर होता है, बल्कि मन का अहंकार भी मिट जाता है। इस दिन धन की देवी मां लक्ष्मी और बुद्धि के दाता भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की जाती है। दीवाली (Diwali 2026 Wishes) के इस खास मौके पर अपने प्रियजनों को भक्तिमय और प्यारे संदेश भेजना हमारी पुरानी परंपरा रही है। अगर आप भी इस दीवाली अपनों को मां लक्ष्मी के आशीर्वाद से भरे कुछ खास बधाई संदेश भेजना चाहते हैं, तो यहां दिए गए शुभ संदेशों को शेयर कर सकते हैं।
दीपों का यह पावन त्योहार,
लाए आपके जीवन में खुशियां हजार,
मां लक्ष्मी विराजें आपके द्वार,
शुभ हो आपको दीवाली का यह त्योहार।
शुभ दीपावली,
ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं महालक्ष्म्यै नमः।
सुख के दीप जले, घर आंगन में खुशहाली हो,
बड़ों का आशीर्वाद और अपनों का प्यार मिले,
ऐसी आपकी मंगल दीवाली हो,
दीपावली की शुभकामनाएं।
दिवाली आए तो दीप जलाएं,
धूम धड़ाका, छोड़ा पटाखा,
जली फुलझड़िया सबको भाए,
आपको दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं।
मां लक्ष्मी का हाथ हो, सरस्वती का साथ हो,
गणेश जी का निवास हो, और खुशियों की बरसात हो,
आपको और आपके परिवार को दीवाली की हार्दिक शुभकामनाएं।
दीयों की रोशनी से जगमगाए आपका संसार,
दुख-दर्द दूर हों और बरसे अपार प्यार,
इस दीवाली मां लक्ष्मी भर दें आपकी तिजोरी,
पूरी हो आपकी हर मनोकामना अधूरी,
शुभ दीवाली!
जब जलेगा दीया श्रद्धा और विश्वास का,
मिट जाएगा अंधेरा हर एक निराशा का,
सुख, शांति और समृद्धि से भरे आपका जीवन,
मुबारक हो आपको दीपावली का पावन आंगन,
दीवाली की बहुत-बहुत बधाई।
श्री राम जी आएं आपके घर,
खुशियां आएं आपके नगर,
कोई न रहे उदास या परेशान,
दीवाली पर चमके सबका आसमान,
दीपावली की अनंत शुभकामनाएं।
पौराणिक कथाओं के अनुसार, त्रेतायुग में जब भगवान श्री राम, माता सीता और लक्ष्मण जी 14 सालों का कठिन वनवास पूरा करके और रावण का संहार करके अपनी जन्मभूमि अयोध्या लौटे थे, तब अयोध्यावासियों ने पूरे नगर में घी के दीए जलाकर उनका स्वागत किया था। वह रात कार्तिक अमावस्या की रात थी, जो दीयों से जगमगा उठी थी। इसके अलावा, इसी दिन समुद्र मंथन के समय धन और ऐश्वर्य की देवी मां लक्ष्मी प्रकट हुई थीं। तभी से दीवाली के दिन भगवान राम, गणेश जी और माता लक्ष्मी की पूजा होती है।
Connect with India's best astrologers




