
भाद्रपद महीने के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को गणेश चतुर्थी का महापर्व मनाया जाता है। यह दिन भगवान गणेश के जन्मोत्सव के रूप में पूरे देश में बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। साथ ही इसी दिन से 10 दिनों तक चलने वाले गणेशोत्सव (Ganeshotsav) की शुरुआत होती है। ऐसी मान्यता है कि गणेश चतुर्थी के दिन शुभ मुहूर्त में गणपति बप्पा की प्रतिमा घर लाकर स्थापित करने और उनकी सेवा करने से घर से सभी प्रकार के विघ्न, दरिद्रता और कष्ट समाप्त दूर हो जाते हैं। आइए जानते हैं इस साल 2026 में गणेश चतुर्थी कब से शुरू हो रही है, मूर्ति स्थापना का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि क्या है?
वैदिक पंचांग के अनुसार, चतुर्थी तिथि की शुरुआत 14 सितंबर 2026 को सुबह 07 बजकर 06 मिनट पर होगी। वहीं, इसका समापन 15 सितंबर 2026 को सुबह 07 बजकर 44 मिनट पर होगा। उदया तिथि को देखते हुए गणेश चतुर्थी का पर्व 14 सितंबर 2026, दिन सोमवार को ही मनाया जाएगा। इसी दिन गणपति जी की स्थापना की जाएगी। गणेश स्थापना और पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 11 बजकर 02 मिनट से दोपहर 01 बजकर 31 मिनट तक रहेगा। भगवान गणेश का जन्म मध्याह्न काल यानी दोपहर में हुआ था, इसीलिए बप्पा की स्थापना और पूजा दोपहर के समय करना सबसे शुभ माना जाता है।
Connect with India's best astrologers




