Ganesh Chaturthi Kab Hai Date Tithi - इस वर्ष 2021 में गणोशोत्सव 10 सितम्बर से आरम्भ हो रहा है, जिसका खुशहाल समापन 21 सितम्बर को होगा। हर वर्ष भाद्रपद मास की शुक्लपक्ष की चतुर्थी से गणेशोत्सव का आरंभ होता है। भाद्रपद शुक्ल चतुर्थी के मध्यान्ह के समय गणेश जी का जन्म हुआ था। गणपति जी देव समाज में सर्वोपरि हैं। इसे विनायक चतुर्थी भी कहा जाता है। ये 10 दिन का एक लंबा हिन्दू त्योहार होता है। लोग धूमधाम से ढोल नगाड़ों के साथ गणेश जी को लेकर आते हैं। सार्वजनिक पंडालों एवं घरों में गणपति जी की स्थापना होती है। लोग अपनी श्रद्धा से 3, 5, 7, 10 दिनों तक गणपति जी की सेवा करते हैं। अनंत चतुर्दशी के दिन धूमधाम से गणपति विसर्जन किया जाता है, माना जाता है कि पानी में प्रवाहित होने के बाद मूर्ति पानी में घुल जाती है और भगवान गणेश कैलाश पर्वत वापस लौट जाते हैं।
शनि त्रयोदशी पर कोकिलावन शनि धाम में कराएं शनि देव का पूजन, पाएं कष्टों से मुक्तिक्या है गणेश चतुर्थी का इतिहास
शिवपुराण के अनुसार, माता पार्वती ने अपने मैल से एक पुतला बनाकर जीवित किया और उनसे कहा कि वे स्नान करने जा रही हैं किसी को भी अंदर प्रवेश मत करने देना लेकिन संयोग ऐसा हुआ कि उसी समय भगवान शिव वहां आ गए और कहासुनी के बाद शिव जी इतना क्रोधित हो गए कि उन्होंने त्रिशूल से गणेश जी का सिर धड़ से अलग कर दिया। जब माता पार्वती वहां आईं तो इस घटना का पता चलने पर वो बहुत नाराज़ हो गईं। उन्होंने शिव जी से पुत्र को जीवित करने के लिए कहा, ऐसी स्थिति में शिव जी ने गणेश जी के शरीर पर हाथी का सिर लगा कर उनको जीवित कर दिया। यह दिन गणेश जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। भारत ही नही कई देशों में ये धूमधाम से मनाया जाता है। गणेश चतुर्थी को धूम धाम से मनाया जाना जरूरी है।
क्या है गणेश चतुर्थी का महत्च
हिन्दू धर्म मे भगवान गणेश को विघ्नहर्ता कहते हैं, जो गणेश जी की पूजा श्रद्धा से करता है भगवान उसके विघ्न हर लेते हैं।
गणेश चतुर्थी व्रत रखने एवं गणेश जी की पूजा करने से बिगड़े काम बन जाते हैं। गणेश जी बुद्धि के देवता हैं, ऐसा माना जाता है कि प्राचीनकाल में बच्चों का विद्या अध्ययन आज के दिन से आरम्भ होता था। लोकभाषा में इसे डंडा चौथ भी कहा जाता है। इस दिन ब्रह्मुहूर्त में उठें, व्रत का संकल्प लें। इसके बाद पूजा सामग्री एवं मोदक के साथ गणेश की पूजा करें। दूर्वा अर्पित करें, मोदक का भोग लगाएं। पूजा के समापन में गणेश जी की आरती करें। प्रसाद का वितरण करें। दान पुण्य का कार्य करें। इस दिन चंद्र दर्शन ना करें, माना जाता है ऐसा करने से मिथ्या कलंक लगता है। भगवान कृष्ण की एक ऐसी मिथ्या कलंक की कहानी का शास्त्रों में वर्णन है। भगवान कृष्ण ने भी इस दोष से मुक्त होने के लिए गणेश चतुर्थी का व्रत किया और इससे मुक्त हुए। इसकी पीछे की वजह गणेश जी के रूप का उपहास बनाने पर चंद्रदेव को गणेश जी द्वारा दिया गया श्राप बताया जाता है।
गणेश जन्मोत्सव एक धूमधाम से मनाया जाने वाला त्योहार है, मुम्बई में इस त्योहार की तैयारी महीनों पहले शुरू हो जाती है और पूरा त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। वहीं देश के सभी राज्यों में ये त्योहार धूमधाम से मनाया जाता है।
गणेश चतुर्थी का मुख्य मंत्र -
वक्रतुंड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभः निर्विघ्नं कुरु मे देवः सर्वकार्येषु सर्वदा
इस मंत्र का जाप करने से आपको मन की शांति तो मिलेगी ही, इसके साथ साथ भगवान गणेश भी आपके घर और कारोबार पर अपनी घोर कृपा बनाएं रखेंगे | इस मंत्र को गणेश चतुर्थी पर स्मरण करने से भगवान गणेश की कृपा बढ़ती है और वे हमेशा आपके साथ रहते हैं।
सभी कामनाओं को पूरा करे ललिता सहस्रनाम - ललिता सप्तमी को करायें ललिता सहस्त्रनाम स्तोत्र, फ्री, अभी रजिस्टर करेंविवाह को लेकर हो रही है चिंता ? जानें आपकी लव मैरिज होगी या अरेंज, बस एक फ़ोन कॉल पर - अभी बात करें FREEदेखिए अपनी जन्म कुंडली, जानिए अपना भाग्य और कीजिए सफलता की तैयारी