Guru Margi 2026: गुरु बृहस्पति का चाल परिवर्तन, संभलकर रहें ये जातक हो सकता है नुकसान
Guru Margi 2026: ज्योतिषशास्त्र में गुरु ग्रह को बुद्धि, ज्ञान, विवाह, धर्म और आध्यात्मिकता का कारक माना जाता है। इस समय गुरु वक्री होकर मिथुन राशि में विराजमान हैं लेकिन 11 मार्च की सुबह 8 बजकर 58 मिनट पर ये मिथुन राशि में मार्गी होंगे। माना जा रहा है कि गुरु के मार्गी चाल से सभी राशियों पर अलग-अलग प्रकार के असर पड़ेंगे। तो चलिए हम आपको उन राशियों के बारे में बताते हैं जिन्हें गुरु की मार्गी चाल से कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के दूसरे भाव में गुरु मार्गी हो रहे हैं, ये समय आपके लिए थोड़ा चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है। इस समय आपके घर-परिवार में मांगलिक कार्य संभव है लेकिन किसी बड़े से बहसबाजी की स्थिति बन सकती है। संतान की एजुकेशन से कोई खबर मिल सकती है, बच्चों की एकाग्रता में कमी देखी जा सकती है। सेहत सामान्य रहेगी। आपको सलाह है कि अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें वरना किसी बड़ी मुसीबत में फंस सकते हैं।
तुला राशि
तुला राशि के नौंवे भाव में गुरु मार्गी हो रहे हैं। इस समय आपके भाग्य में उदय होगा। अटके और बिगड़े कार्य पूरे होते नजर आएंगे। पिता की ओर से स्नेह प्राप्त होगा लेकिन माता की स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखना होगा। गुरुजनों का आशीर्वाद मिलेगा। शिक्षा में आप बेहतर प्रदर्शन करेंगे। आर्थिक पक्ष आपके लिए पहले से बेहतर होगा। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।
मकर राशि
मकर राशि के लिए उनके छठे भाव में गुरु मार्गी हो रहे हैं। ये समय आपके लिए यात्राओं से भरा रहेगा। लेकिन हालातों में थोड़ा संभले वरना विवाद की संभावनाएं भी बनेंगी। परिवार में व्यस्तता बनी रह सकती है। घर में लोगों का आना-जाना बना रहेगा जिससे चहल पहल होगी। करियर के विषय में तेजी का समय है। इस दौरान आपके ऊपर जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं जिसके कारण आपका स्वभाव चिड़चिड़ा हो सकता है। प्रेम संबंधों में अलगाव की स्थिति बन सकती है।