Logo

Guru Margi 2026: 11 मार्च को गुरु बृहस्पति होंगे मार्गी, सभी राशियों पर दिखेगा असर

शालू मिश्राशालू मिश्राUpdated 06 Mar 2026 04:06 PM IST
Guru Margi 2026: 11 मार्च को गुरु बृहस्पति होंगे मार्गी, सभी राशियों पर दिखेगा असर

Special Things

Guru Margi 2026: गुरु मिथुन राशि में 11 मार्च को मार्गी होने जा रहा है। माना जा रहा है कि गुरु के मार्गी चाल से सभी राशियों पर अलग-अलग के प्रभाव देखे जाएंगे।
Guru Margi 2026: ज्योतिषशास्त्र में गुरु ग्रह को बुद्धि, ज्ञान, विवाह, धर्म और आध्यात्मिकता का कारक माना जाता है। इस समय गुरु वक्री होकर मिथुन राशि में विराजमान हैं लेकिन 11 मार्च की सुबह 8 बजकर 58 मिनट पर ये मिथुन राशि में मार्गी होंगे। माना जा रहा है कि गुरु के मार्गी चाल से सभी राशियों पर अलग-अलग प्रकार के असर पड़ेंगे।

मेष राशि

मेष राशि के तीसरे भाव में गुरु मार्गी हो रहे हैं, इस दौरान आप यात्राएं करेंगे। नए लोगों के संपर्क में आ सकते हैं। किसी धार्मिक स्थल पर जाने का प्लान कर सकते हैं। छोटे भाई-बहनों की ओर से शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। रिश्तों में स्थिति सामान्य रहने वाली है। आर्थिक पक्ष की बात करें, तो हालात ठीक-ठाक रहेंगे।  

वृषभ राशि

वृषभ राशि के दूसरे भाव में गुरु मार्गी हो रहे हैं, ये समय आपके लिए थोड़ा चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है। इस समय आपके घर-परिवार में मांगलिक कार्य संभव है लेकिन किसी बड़े से बहसबाजी की स्थिति बन सकती है। संतान की एजुकेशन से कोई खबर मिल सकती है, बच्चों की एकाग्रता में कमी देखी जा सकती है। सेहत सामान्य रहेगी। 

मिथुन राशि 

मिथुन राशि के लग्न भाव में गुरु मार्गी हो रहे हैं। इस दौरान आपके विचारधारा में बदलाव देखा जाएगा। आप पहले से अधिक एक्टिव फील करेंगे। दूसरे लोगों की मदद करने के लिए आप आगे आते नजर आएंगे। आर्थिक खर्चों में बढ़ोतरी देखी जा सकती है, खरीदारी के योग हैं। परिवार पर अधिक व्यय हो सकता है। 

कर्क राशि 

कर्क राशि के बारहवें भाव में गुरु मार्गी हो रहे हैं। जो लोग विदेश जाने की प्लानिंग कर रहे थे और वीजा आने में रुकावट हो रही थी, अब उनकी समस्या का समाधान होगा। किसी दूरस्थ व्यक्ति के साथ बातचीत कर सकते हैं। छोटे भाई-बहनों के साथ आप घूमने का प्लान कर सकते हैं। धार्मिक कार्यों में शामिल होंगे। स्वास्थ्य में पहले से सुधार देखा जाएगा। 

सिंह राशि

सिंह राशि के लोगों के लिए उनके ग्यारहवें भाव में गुरु मार्गी होंगे। इस समय आपको आर्थिक लाभ हासिल हो सकता है। वित्तीय रूप से आप पहले से मजबूत रहेंगे। इस दौरान आप किसी सोशल इवेंट में शामिल हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र पर अधिकारियों का सहयोग बना रहेगा। समाज में आपकी मान-सम्मान में वृद्धि होगी। रिलेशनशिप के लिए समय ठीक है।

कन्या राशि 

कन्या राशि के दसवें भाव में गुरु मार्गी होंगे। इस दौरान आपके कामकाज में सुधार की स्थिति बनेगी। नए काम आपको सौंपे जा सकते हैं, वेतन में वृद्धि के योग हैं लेकिन साथ ही जिम्मेदारियां भी बढ़ेंगी। कारोबार में बदलाव के योग बनते नजर आ रहे हैं। घर-परिवार में किसी व्यक्ति का आगमन हो सकता है। किसी नई वस्तु की खरीदारी का योग है। आर्थिक स्थिति की बात करें, तो आय के साथ व्यय बना रहेगा। 






तुला राशि 

तुला राशि के नौंवे भाव में गुरु मार्गी हो रहे हैं। इस समय आपके भाग्य में उदय होगा। अटके और बिगड़े कार्य पूरे होते नजर आएंगे। पिता की ओर से स्नेह प्राप्त होगा। गुरुजनों का आशीर्वाद मिलेगा। शिक्षा में आप बेहतर प्रदर्शन करेंगे। आर्थिक पक्ष आपके लिए पहले से बेहतर होगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। 

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के लिए आठवें भाव में गुरु मार्गी हो रहे हैं। इस समय अचानक से आपके लिए लाभ के योग बनेंगे। पैतृक संपत्ति से फायदा हो सकता है। जल यात्रा संभव है। धार्मिक या मांगलिक कार्यों में उपस्थिति दर्ज कराएंगे। संतान की ओर से किसी समाचार की प्राप्ति हो सकती है। प्रेम संबंधों में आपका रूठा हुआ पार्टनर अब मान जाएगा। 

धनु राशि 

धनु राशि के लिए उनके सातवें भाव में गुरु मार्गी हो रहे हैं। ये समय आपकी साझेदारी के लिए शुभ माना जा रहा है। रुके हुए काम अब आगे बढ़ेंगे। दांपत्य जीवन में जीवनसाथी की ओर से सहयोग प्राप्त होगा। सामाजिक क्षेत्र में आपकी पहचान बढ़ेगी, प्रतिष्ठा में वृद्धि देखी जाएगी। जो लोग नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उनके लिए लाभ के अवसर बनते दिख रहे हैं। 

मकर राशि 

मकर राशि के लिए उनके छठे भाव में गुरु मार्गी हो रहे हैं। ये समय आपके लिए यात्राओं से भरा रहेगा। लेकिन हालातों में थोड़ा संभले वरना विवाद की संभावनाएं भी बनेंगी। परिवार में व्यस्तता बनी रह सकती है। घर में लोगों का आना-जाना बना रहेगा जिससे चहल पहल होगी। करियर के विषय में तेजी का समय है। इस दौरान आपके ऊपर जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। 

कुंभ राशि 

कुंभ राशि के लिए उनके पांचवे भाव में गुरु मार्गी हो रहे हैं। इस दौरान आपके रिश्तों में मिठास घुलेगी। कुछ नए लोगों के साथ संपर्क में आ सकते हैं जिनसे बातचीत अच्छी होगी। क्रिएटिव फील्ड से जुड़े लोग प्रतिष्ठा के हकदार होंगे। आप अपने कार्यकुशलता के लिए जाने जाएंगे लेकिन संतान पक्ष की ओर से कुछ चिंता हो सकती है। आर्थिक पक्ष की बात करें, तो स्थिति मिली-जुली रहेगी। 

मीन राशि 

मीन राशि के लोगों के लिए तीसरे भाव में गुरु मार्गी हो रहे हैं। इस समय आपके परिवार में बदलाव की स्थिति बनेगी। घर में किसी प्रकार का निर्माण कार्य संभव है। परिवार में मेहमान का आगमन हो सकता है। जो लोग रिलेशनशिप में हैं, वह अपने परिवार के सामने साथी का जिक्र कर सकते हैं। प्रॉपर्टी से संबंधित बातचीत हो सकती है। माता की ओर से स्नेह प्राप्त होगा। 

Related Puja

व्यापार वृद्धि के लिए कमला महालक्ष्मी अनुष्ठान
Growth in Ongoing Projects

व्यापार वृद्धि के लिए कमला महालक्ष्मी अनुष्ठान

Fri 05 June 2026
Bagalamukhi Temple, Haridwar
Prasad Box
345 devotees have booked this puja
Book Puja
व्यापार वृद्धि के लिए कमला महालक्ष्मी अनुष्ठान
Growth in Ongoing Projects

व्यापार वृद्धि के लिए कमला महालक्ष्मी अनुष्ठान

Fri 05 June 2026
Bagalamukhi Temple, Haridwar
Prasad Box
345 devotees have booked this puja
Book Puja

Talk to Astrologer

View all

Connect with India's best astrologers

नीलकंठ

नीलकंठ

22/min18/min
टैरो रोमी

टैरो रोमी

26/min₹5/min
सुयश

सुयश

25/min₹5/min
टैरो प्रीतिका नायक

टैरो प्रीतिका नायक

25/min₹5/min
एस्ट्रो कमल जी

एस्ट्रो कमल जी

20/min16/min
View all
व्यापार वृद्धि के लिए कमला महालक्ष्मी अनुष्ठान
Growth in Ongoing Projects

व्यापार वृद्धि के लिए कमला महालक्ष्मी अनुष्ठान

Fri 05 June 2026
Bagalamukhi Temple, Haridwar
Prasad Box
345 devotees have booked this puja
Book Puja
प्रेमवृद्धि अनुष्ठान- रिश्तों की मजबूती और स्थिरता के लिए
Positive changes in love life

प्रेमवृद्धि अनुष्ठान- रिश्तों की मजबूती और स्थिरता के लिए

Fri 05 June 2026
Mangla Gauri Temple, Kashi Khand
Prasad Box
120 devotees have booked this puja
Book Puja
शुक्र ग्रह शांति पूजा
Opportunities For Marriage May Arise.

शुक्र ग्रह शांति पूजा

Fri 05 June 2026
Navgrah Shani Mandir, Ujjain Madhya Pradesh
Prasad Box
102 devotees have booked this puja
Book Puja

Reconnect with your Faith

UserUserUser
Trusted by 1 Lakh Devotees
100% Secure