Logo

Hanuman jayanti 2022: राशि अनुसार जाने, संकटमोचन हनुमान जी का भोग

kashish kashish Updated 14 Apr 2022 01:34 PM IST
Hanuman jayanti 2022: राशि अनुसार जाने, संकटमोचन हनुमान जी का भोग

राशि अनुसार जाने, संकटमोचन हनुमान जी का भोग


चैत्र पक्ष की पूर्णिमा को हनुमान  जी का जन्म हुआ था। तभी से इस दिन को हनुमान जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। इस वर्ष हनुमान जन्मोत्सव 16 अप्रैल को मनाया जाएगा। ये भगवान शिव के 11वें रुद्र अवतार हैं। इन्हें बजरंगबली, पवनपुत्र, आंजनेय समेत अनेक नामों से जाना जाता है। कहा जाता है वीर बजरंगी के जैसा राम जी का परम भक्त ना कोई हुआ है और ना ही कोई होगा जिसके चलते इन्हें राम भक्त हनुमान भी कहते हैं। इस दिन हनुमानजी के भक्त उनकी पूरी विधि विधान से पूजा करते हैं और भगवान को भोग लगाते हैं। आज हम आपको बताएंगे की इस हनुमान जन्मोत्सव पर राशि अनुसार हनुमान जी को किस चीज़ का भोग लगाएं और साथ ही हनुमान जी की पूजा करने की विधि भी बताएंगे।

जन्मकुंडली ज्योतिषीय क्षेत्रों में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है

 सबसे पहले पूजा की विधि जान लेते हैं। पूर्णिमा से पहली रात को व्यक्ति जमीन पर सोए और भगवान राम, देवी सीता और भगवान हनुमान जी का ध्यान करें और उनसे प्रार्थना करें। फिर अगले दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और साफ वस्त्र धारण करें। उसके बाद हाथ में जल लेकर हनुमान जी के सम्मुख व्रत का संकल्प लें। व्रत का संकल्प करने के बाद हनुमान जी की मूर्ति के सामने बैठकर उनकी पूजा करें। पूजा करते समय यह ध्यान रखें कि आपका मुँह पूर्व या उत्तर दिशा की ओर होना चाहिए। इसके बाद हनुमान जी को तिलक, पुष्प, अक्षत आदि सामग्री अर्पित करें। हनुमान जी को पुष्प में लाल गुलाब अर्पित करना सबसे उत्तम रहता है। इसी के साथ हनुमान जी को तुलसी दल भी अर्पित कर सकते है। इसके बाद हनुमान चालीसा का पाठ करें और षोडशोपचार (16 संस्कारों) के सभी अनुष्ठानों का पालन करते हुए हनुमान जी की पूजा करें। हनुमान चालीसा का पाठ करने के बाद हनुमान जी को अपनी राशि अनुसार भोग लगाएं, उसके बाद आरती करें। पूरे दिन व्रत रखकर अगले दिन स्नान करने के बाद भगवान श्रीराम, माता सीता और हनुमान जी का ध्यान करके अपने व्रत को खोलें। इस प्रकार पूजा करने से हनुमान जी अपने भक्तों से प्रसन्न होते हैं।

 अब बात करते हैं की इस दिन हनुमान जी को कौन सी राशि के जातक क्या भोग अर्पित करें। 12 राशियों के चक्र में सबसे पहले बात मेष राशि के जातकों की करते हैं। इस दिन मेष राशि के जातकों को हनुमान जी को बेसन के लड्डू का भोग अर्पित करना चाहिए।
वृष राशि वालों को हनुमान जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर हनुमान जी को तुलसी के बीज का भोग अर्पित करना चाहिए।
वही मिथुन राशि वाले जातकों को इस दिन हनुमान जी को तुलसी के पत्ते अर्पित करनी चाहिए।
गाय का घी सबसे शुद्ध माना जाता है इसलिए गाय के घी से बने बेसन का हलवा कर्क राशि के जातकों को हनुमानजी को भोग के रूप में अर्पित करना चाहिए।
अब बात करते हैं सिंह राशि के जातकों की तो उन्हें इस दिन हनुमान जी को जलेबी का भोग लगाना चाहिए।
कन्या राशि के जातक इस दिन कोई भी मिठाई का भोग हनुमान जी को लगा सकते हैं। बस यह ध्यान रखें कि उस पर चांदी का वरक लगा हो वही मिठाई हनुमानजी को भोग के रूप में अर्पित करें।
मोतीचूर के लड्डू हनुमान जी को अति प्रिय माने जाते हैं इस दिन यदि तुला राशि के जातक हनुमान जी को मोतीचूर के लड्डू का भोग लगाते हैं तो उनके भोग से हनुमान जी अवश्य प्रसन्न होंगे। 

आज ही करें बात देश के जानें - माने ज्योतिषियों से और पाएं अपनीहर परेशानी का हल 

अब बात करते हैं वृश्चिक राशि के जातकों की तो उन्हें इस दिन गाय के घी में बने बेसन के लड्डू का भोग हनुमान जी को लगाना चाहिए।
हनुमान जी के भोग के लिए तुलसी का पत्ता अति उत्तम माना जाता है इस दिन धनु राशि के जातक हनुमान जी को लड्डू और तुलसी के पत्ते का भोग अर्पित करें। 
मकर राशि के जातक इस दिन हनुमान जी को मोतीचूर के लड्डू का भोग लगा सकते है।
कुंभ राशि के जातक इस दिन हनुमानजी को प्रसन्न करना चाहते हैं तो वह हनुमानजी को लाल कपड़ा और लड्डू अर्पित करें। 
अब बात अंतिम राशि की करते हैं कि इस राशि के जातकों को इस दिन हनुमान जी को क्या भोग लगाना चाहिए। आपको बता दें मीन राशि वाले जातकों को इस दिन वीर बजरंगी को लौंग का भोग लगाना चाहिए।

अधिक जानकारी के लिए, हमसेinstagramपर जुड़ें ।

अधिक जानकारी के लिए आप Myjyotish के अनुभवी ज्योतिषियों से बात करें।

Related Puja

कालभैरव जयंती विशेष – तंत्र बाधा मुक्ति एवं शत्रु विनाशक महापूजा
Enemy Protection & Tantra Badha Nivaran

कालभैरव जयंती विशेष – तंत्र बाधा मुक्ति एवं शत्रु विनाशक महापूजा

Tue 01 December 2026
Kashi, Uttar Pradesh
Prasad Box
311 devotees have booked this puja
Book Puja
कालभैरव जयंती विशेष – तंत्र बाधा मुक्ति एवं शत्रु विनाशक महापूजा
Enemy Protection & Tantra Badha Nivaran

कालभैरव जयंती विशेष – तंत्र बाधा मुक्ति एवं शत्रु विनाशक महापूजा

Tue 01 December 2026
Kashi, Uttar Pradesh
Prasad Box
311 devotees have booked this puja
Book Puja

Talk to Astrologer

View all

Connect with India's best astrologers

वैदिक अखिलेश कुमार

वैदिक अखिलेश कुमार

₹45/min₹5/min
टैरो गौरी

टैरो गौरी

₹36/min₹5/min
टैरो प्रीति

टैरो प्रीति

₹26/min₹5/min
राजीव

राजीव

₹28/min₹5/min
एस्ट्रो वैभव कुमार

एस्ट्रो वैभव कुमार

₹26/min₹5/min
View all
कालभैरव जयंती विशेष – तंत्र बाधा मुक्ति एवं शत्रु विनाशक महापूजा
Enemy Protection & Tantra Badha Nivaran

कालभैरव जयंती विशेष – तंत्र बाधा मुक्ति एवं शत्रु विनाशक महापूजा

Tue 01 December 2026
Kashi, Uttar Pradesh
Prasad Box
311 devotees have booked this puja
Book Puja
बुध ग्रह प्रबलता एवं सफलता प्राप्ति अनुष्ठान
Strengthen the Planet Mercury

बुध ग्रह प्रबलता एवं सफलता प्राप्ति अनुष्ठान

Wed 02 December 2026
Bagalamukhi Temple, Haridwar
Prasad Box
496 devotees have booked this puja
Book Puja
गुरु चांडाल शांति पूजा
Promotion in your job

गुरु चांडाल शांति पूजा

Thu 03 December 2026
Navgrah Shani Mandir,Ujjain Madhya Pradesh
Prasad Box
321 devotees have booked this puja
Book Puja

Reconnect with your Faith

UserUserUser
Trusted by 1 Lakh Devotees
100% Secure