हनुमान जनोमत्सव पर एक उपाय से होंगी सभी बाधायें दूर
भगवान शिव के ग्यारहवें रुद्रावतार और भगवान राम के परम भक्त वीर बजरंगी
हनुमान का जन्मोत्सव इस वर्ष 16 अप्रैल दिन शनिवार को मनाया जाएगा। माता सीता के आशीर्वाद से बजरंगबली चिरंजीवी है। वह कलयुग में भी अपने भक्तों की रक्षा के लिये पृथ्वी पर मौजूद है। हनुमान जी की उपासना के लिए हनुमान जन्मोत्सव का दिन सबसे उत्तम दिन है। आज हम आपको ऐसे ही कुछ उपाय बताएंगे जिन्हें करने से आप पवनपुत्र हनुमान को प्रसन्न कर सकते हैं।
संकट कटे मिटे सब पीरा जो सुमिरै हनुमत बलबीरा हनुमान चालीसा की यह पंक्तियाँ अपने आप में ही बहुत शक्तिशाली मानी जाती है। बजरंगबली अपने भक्तों के संकट काटने वाले उनकी रक्षा करने वाले और बुद्धि प्रदान करने वाले देवता हैं। इसलिए सबसे पहले बात करते हैं आर्थिक संकट को काटने वाले उपायों की, जो भी लोग धन की कमी से गुजर रहे हैं या किसी भी प्रकार के आर्थिक संकट का सामना कर रहे वह हनुमान जन्मोत्सव के दिन पीपल के 11 पत्ते लेकर गंगा जल से धोकर शुद्ध कर लें और उसके बाद उन पर चंदन से जय श्रीराम लिख लें। अब इन 11 पत्तों को हनुमानजी के मंदिर में जाकर हनुमानजी के चरणों में अर्पित कर दें और उनसे अपने संकट काटने की प्रार्थना करें। कहते हैं इससे हनुमान जी हर प्रकार के आर्थिक संकट दूर कर देते हैं।
आज ही करें बात देश के जानें - माने ज्योतिषियों से और पाएं अपनीहर परेशानी का हल
हनुमान जन्मोत्सव के दिन स्नान कर कर स्वच्छ हो जाये और उसके बाद गाय को रोटी खिलाएं कहते है कि इससे देवी लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है। साथ ही इस दिन दान पुण्य का भी विशेष महत्व होता है आप अपने सामर्थ्य अनुसार जितना संभव हो दान करें। इससे वीर बजरंगी प्रसन्न होते हैं और साथ ही धन संबंधित समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है।
यदि आपके कार्य में किसी भी प्रकार की समस्या आ रही है तो हनुमान जन्मोत्सव का दिन आपके लिए बहुत उपयोगी है। आप इस दिन हनुमानजी के मंदिर में जाएं। उन्हें गुड़ और चने के प्रसाद का भोग लगाए। इसके बाद इस प्रसाद को लोगों में बांट दें। इससे आपके कार्य में आ रही किसी भी प्रकार की समस्या हो वह जरूर दूर हो जाएगी और आपके काम बनने लगेंगे।
हनुमान जन्मोत्सव के दिन हनुमान मंदिर में जाएं और हनुमान जी को गुलाब के फूलों की माला अर्पित करें और बजरंग बली के सम्मुख बैठकर श्री रामरक्षा स्तोत्र का पाठ करें। कहते हैं कि इस उपाय को करने से जीवन में आ रही हर प्रकार की समस्या और बाधाएं दूर हो जाती है।
जन्मकुंडली ज्योतिषीय क्षेत्रों में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है
हनुमान जी के कुछ मंत्र ऐसे हैं जिनका जप करने से मन शरीर और आत्मा में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इन मंत्रों का जप वह लोग भी कर सकते हैं जिनकी शादी में देरी हो रही या फिर वह लोग जिनके सभी कामों में कुछ न कुछ रुकावट आती रहती है।
ॐ हनुमते नमः
आदिदेव नमस्तुभ्यं सप्तसप्ते दिवाकर त्वं रवे तारय स्वास्मानस्मातसंसार सागरात
ॐ नमो हनुमते रुद्रावतारायविश्वरूपाय अमित विक्रमायप्रकटपराक्रमाय महाबलायसूर्य कोटिसमप्रभाय रामदूताय स्वाहा
यह वह तीनों मंत्र है जिनको जपने से हनुमान जी की कृपा मिलती है।
अधिक जानकारी के लिए, हमसे
instagramपर जुड़ें ।
अधिक जानकारी के लिए आप Myjyotish के अनुभवी ज्योतिषियों से बात करें।