
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व बेहद शुभ माना जाता है। यह दिन भगवान श्रीकृष्ण को समर्पित है। इस साल यह पर्व 4 सितंबर 2026 यानी आज के दिन मनाया जा रहा है। भगवान श्रीकृष्ण के शृंगार में मोरपंख का विशेष स्थान है। बिना मोरपंख के कान्हा का रूप अधूरा माना जाता है। वास्तु शास्त्र और ज्योतिष में मोरपंख को सकारात्मक ऊर्जा का सबसे बड़ा स्रोत माना गया है। जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर घर के मंदिर में मोरपंख रखना बहुत ही शुभ फलदायी होता है, लेकिन इसे सही दिशा और सही नियम से रखना बेहद जरूरी है, तभी इसका पूरा फल मिलता है। आइए जानते हैं कि घर के मंदिर में मोरपंख रखने की सही दिशा और वास्तु नियम क्या हैं?
ईशान कोण
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर के मंदिर में मोरपंख रखने के लिए सबसे शुभ दिशा उत्तर पूर्व मानी जाती है। यह दिशा देवी देवताओं और सकारात्मक ऊर्जा का स्थान होती है। मंदिर में कान्हा जी की मूर्ति के पास उत्तर पूर्व दिशा में मोरपंख रखने से घर में सुख समृद्धि बनी रहती है।
पूर्व दिशा
अगर उत्तर पूर्व स्थान खाली न हो, तो आप मोरपंख को पूर्व दिशा की ओर मुख करके भी रख सकते हैं। इससे घर के सदस्यों का स्वास्थ्य अच्छा रहता है और मानसिक तनाव दूर होता है।
दक्षिण पश्चिम दिशा
अगर घर में वास्तु दोष या आर्थिक तंगी की समस्या चल रही है, तो मंदिर या घर की दक्षिण पश्चिम दिशा में मोरपंख रखें। इससे फिजूल खर्च रुकते हैं और धन आगमन के नए मार्ग बनते हैं।
खंडित या टूटा मोरपंख न रखें: मंदिर में कभी भी टूटा हुआ, मुड़ा हुआ या खराब स्थिति का मोरपंख न रखें। जन्माष्टमी पर नया और साफ सुथरा मोरपंख ही लाएं।
जोड़े में रखना शुभ: अगर हो पाए तो मंदिर में हमेशा 2 या 3 मोरपंख एक साथ रखें। जोड़ों में मोरपंख रखने से पारिवारिक और वैवाहिक जीवन में प्यार बढ़ता है।
साफ सफाई का ध्यान: मोरपंख पर धूल मिट्टी न जमने दें। समय-समय पर इसे हल्के हाथ से साफ करते रहें, क्योंकि गंदा मोरपंख नकारात्मक ऊर्जा फैला सकता है।
दीवार पर चिपकाने के बजाय बांसुरी के साथ रखें: मोरपंख को सीधे टेप या गोंद से दीवार पर चिपकाने के बजाय किसी छोटे कलश, बांसुरी के साथ या कान्हा के मुकुट में सजाकर रखें।
वास्तु दोष का नाश: घर के मंदिर में सही दिशा में रखा मोरपंख घर के नकारात्मक माहौल को खत्म करता है और सकारात्मकता लाता है।
राहु-केतु और ग्रह दोष से राहत: ज्योतिष के अनुसार, मोरपंख रखने से कुंडली में राहु केतु और कालसर्प दोष का प्रभाव कम होता है।
Connect with India's best astrologers




