Logo

Janmashtami 2026: जन्माष्टमी के दिन घर पर बनाएं बाल गोपाल की सुंदर झांकी, जानें सबसे आसान और ट्रेंडिंग आइडियाज

Vaishnavi DwivediVaishnavi DwivediUpdated 02 Sep 2026 05:40 PM IST
Janmashtami 2026: जन्माष्टमी के दिन घर पर बनाएं बाल गोपाल की सुंदर झांकी, जानें सबसे आसान और ट्रेंडिंग आइडियाज

Special Things

जन्माष्टमी का दिन बेहद पावन माना जाता है। इस दिन लोग अपने घर और कान्हा की सुंदर झांकियां सजाते हैं। ऐसे में आइए यहां डेकोरेशन से जुड़ी कुछ टिप्स जानते हैं।

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का महापर्व पूरे देश में बड़े ही भक्तिभाव के साथ मनाया जाता है। इस बाल गोपाल के जन्मोत्सव का यह पावन पर्व शुक्रवार, 4 सितंबर 2026 को पड़ रहा है। इस दिन मंदिरों के साथ साथ हर घर में कान्हा के स्वागत के लिए विशेष सजावट की जाती है। जन्माष्टमी पर घर में सुंदर झांकी बनाना और बाल गोपाल के झूले को सजाना एक बहुत प्यारा अनुभव होता है। अगर आप भी इस जन्माष्टमी अपने घर में कान्हा जी के लिए एक सुंदर झांकी तैयार करना चाहते हैं, तो हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ बहुत ही आसान और बजट फ्रेंडली डेकोरेशन आइडियाज।

घर पर झांकी सजाने के 5 सबसे आसान तरीके 

गोकुल गांव वाला लुक 

  • एक छोटी टेबल लें और उस पर हरा घास वाला मैट बिछा दें।
  • खिलौने वाले छोटे घर, कॉटन (रुई) के बादल और छोटे-छोटे मिट्टी के बर्तन (मटकियां)।
  • टेबल पर गाय, बछड़े, बाल कृष्ण और गोपियों के छोटे खिलौने रख दें। यह गांव वाला सीन देखने में बहुत क्यूट लगता है।

 फूलों और मोरपंख से सजा झूला 

  • कान्हा जी का झूला सजावट का सबसे मेन पार्ट होता है।
  • झूले को गेंदे और मोगरे या चमेली के ताजे फूलों से ढंक दें।
  • झूले के ऊपर 2-3 असली मोरपंख लगा दें और झूले की डोरी पर नकली हरी बेल लपेट दें।

यमुना पार करने वाला सीन 

  • वासुदेव जी द्वारा कान्हा को गोकुल ले जाने वाली मशहूर कहानी का सीन बनाएं।
  • नीले रंग की चमकदार पन्नी या नीले कपड़े से नदी (यमुना जी) का लुक दें।
  • टोकरी में नन्हे कान्हा को लेकर नदी पार करते वासुदेव जी की मूर्ति रखें और पीछे थर्माकोल से बना शेषनाग का फन लगा दें।

फेयरी लाइट्स और कलरफुल मटकी 

  • झांकी के बैकग्राउंड पर पीले या नीले रंग का पर्दा लगाएं और उस पर छोटी-छोटी लाइटें टांग दें।
  • छोटी मिट्टी की मटकियों को वॉटर कलर से रंगें और उन पर सितारे/मोती चिपका दें।
  • कुछ मटकियों के अंदर से रुई बाहर निकलती हुई दिखाएं, जो माखन का लुक देगी।

पेपर क्राफ्ट और रंगोली 

  • इको-फ्रेंडली डेकोरेशन के लिए रंगीन क्राफ्ट पेपर से फूल और बटरफ्लाई बनाकर दीवार पर चिपकाएं।
  • पूजा के स्थान के सामने रंगों या फूलों से सुंदर रंगोली बनाएं। मुख्य दरवाजे से लेकर पूजा वाली जगह तक कान्हा के छोटे-छोटे पैरों के निशान वाले स्टिकर लगाएं।

सजावट करते समय रखें इन बातों का ध्यान

  • इस दौरान पवित्रता का खास ख्याल रखें।
  • इस दौरान तामसिक चीजों से परहेज करें।
  • सजावट शुरू करने से पहले उस जगह को अच्छे से साफ कर लें और थोड़ा सा गंगाजल छिड़क दें।
  • अगर आप दीये या मोमबत्ती का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो उन्हें परदे, थर्माकोल या कागज से थोड़ी दूरी पर रखें।

Related Puja

पितृ पक्ष पूजा - 16 तिथि पितृ शांति महापूजा, तिल तर्पण और पिंड अर्पण
Pitru Shanti • Pitru Tripti • Family Prosperity • Ancestral Blessings

पितृ पक्ष पूजा - 16 तिथि पितृ शांति महापूजा, तिल तर्पण और पिंड अर्पण

Sat 26 September 2026
Gaya Tirth Kshetra, Bihar
228 devotees have booked this puja
Book Puja

Talk to Astrologer

View all

Connect with India's best astrologers

एस्ट्रो कमल जी

एस्ट्रो कमल जी

20/min16/min
एस्ट्रो रामसहाय

एस्ट्रो रामसहाय

35/min₹5/min
एस्ट्रो नमन

एस्ट्रो नमन

22/min₹5/min
नीलकंठ

नीलकंठ

22/min18/min
रतन जी

रतन जी

30/min₹5/min
View all
पितृ पक्ष पूजा - 16 तिथि पितृ शांति महापूजा, तिल तर्पण और पिंड अर्पण
Pitru Shanti • Pitru Tripti • Family Prosperity • Ancestral Blessings

पितृ पक्ष पूजा - 16 तिथि पितृ शांति महापूजा, तिल तर्पण और पिंड अर्पण

Sat 26 September 2026
Gaya Tirth Kshetra, Bihar
228 devotees have booked this puja
Book Puja
पितृ पक्ष पूजा - 16 तिथि पितृ ऋण मुक्ति महापूजा, तिल तर्पण और गौ सेवा
For the peace of known and unknown ancestors and for liberation from ancestral debt.

पितृ पक्ष पूजा - 16 तिथि पितृ ऋण मुक्ति महापूजा, तिल तर्पण और गौ सेवा

Sat 26 September 2026
Pishach Mochan Kund, Kashi
456 devotees have booked this puja
Book Puja
पूर्णिमा श्राद्ध पर पितृ शांति एवं तर्पण अनुष्ठान
Pitru Tripti & Family Prosperity Special Ritual

पूर्णिमा श्राद्ध पर पितृ शांति एवं तर्पण अनुष्ठान

Sat 26 September 2026
Har ki Pauri, Haridwar
329 devotees have booked this puja
Book Puja

Reconnect with your Faith

UserUserUser
Trusted by 1 Lakh Devotees
100% Secure