Logo

Guru Gochar 2026: चंद्रमा की राशि में गुरु का गोचर, जानें मेष से लेकर मीन पर कैसा पड़ेगा प्रभाव

शालू मिश्राशालू मिश्राUpdated 27 May 2026 02:00 PM IST
Guru Gochar 2026: चंद्रमा की राशि में गुरु का गोचर, जानें मेष से लेकर मीन पर कैसा पड़ेगा प्रभाव

Special Things

Guru Gochar 2026: 2 जून को गुरु मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। माना जा रहा है कि इस गोचर से सभी राशियों पर प्रभाव पड़ने वाला है। आइए जान लेते हैं पूरी जानकारी। 

Guru Gochar 2026: ज्योतिषशास्त्र में गुरु ग्रह को ज्ञान, संतान और आध्यात्म का कारक माना जाता है। गुरु हर 12 से 13 महीने में राशि परिवर्तन करते हैं। बता दें कि इस समय गुरु मिथुन राशि में हैं लेकिन 2 जून को गुरु की चाल में परिवर्तन आने वाला है। गुरु मिथुन राशि से निकलकर चंद्रमा की राशि कर्क में प्रवेश करेंगे। गोचर का समय 2 जून की रात्रि 2 बजकर 25 मिनट रहेगा। माना जा रहा है कि गुरु के गोचर से सभी राशियों पर सकारात्मक और नकारात्मक रूप से असर पड़ेगा। ऐसे में जान लेते हैं कि गुरु का गोचर सभी राशियों के लिए कैसे परिणाम लेकर आ रहा है।  

गुरु गोचर का सभी राशियों पर प्रभाव 


मेष राशि
गुरु गोचर आपके चौथे भाव में होने जा रहा है, इस समय आपके परिवार में धार्मिक और सकारात्मक माहौल बना रहेगा। घर में पूजा-पाठ या कोई शुभ कार्य हो सकता है। वाहन सुख मिलने के भी योग बन रहे हैं। करियर में नई संभावनाएं सामने आएंगी और किसी खास व्यक्ति की एंट्री आपके जीवन में खुशी ला सकती है। आर्थिक स्थिति की बात करें तो ये सामान्य रहेगी। सलाह दी जाती है कि अपने विरोधियों से सावधान रहें, क्योंकि वह आपके खिलाफ षड्यंत्र रच सकता है, लेकिन ईश्वर की कृपा आप पर बनी रहेगी। 

वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए उनके तीसरे भाव में गुरु का गोचर हो रहा है। इस समय आपके जीवन में यात्राओं और नए लोगों से मिलने के योग बन रहे हैं। दोस्तों और करीबी लोगों के साथ रिश्ते मजबूत होंगे। हवाई यात्रा की संभावना भी बन सकती है। पिता की सेहत में सुधार देखने को मिलेगा और आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। हालांकि किसी रिश्ते में अचानक दूरी आ सकती है। विवाह के अच्छे योग बन रहे हैं और आय के नए स्रोत खुलने से मन प्रसन्न रहेगा।

मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए उनके दूसरे भाव में गुरु का गोचर हो रहा है। इस समय आपको परिवार और पैतृक संपत्ति से जुड़े मामलों में थोड़ा संभलकर चलने की जरूरत होगी। घर के लोगों के बीच विवाद की स्थिति बन सकती है। स्वास्थ्य में खासकर लिवर या पेट से जुड़ी समस्या परेशान कर सकती है। करियर में बदलाव के संकेत हैं, जो भविष्य में आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे। विरोधियों पर जीत मिलेगी, लेकिन खर्च बढ़ने से मन थोड़ा परेशान रह सकता है।

कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए उनके लग्न भाव में गुरु का गोचर हो रहा है। इस समय आपके व्यक्तित्व में आकर्षण बढ़ेगा और लोग आपकी बातों से प्रभावित होंगे। विवाह के योग बन रहे हैं और दांपत्य जीवन में चल रही परेशानियां धीरे-धीरे खत्म होंगी। लव लाइफ में भी सुधार देखने को मिलेगा। बिजनेस में बढ़ोतरी और भाग्य का साथ मिलेगा। हालांकि स्वास्थ्य का ध्यान रखना जरूरी होगा। किसी पर जरूरत से ज्यादा भरोसा न करें, क्योंकि कोई आपका फायदा उठाने की कोशिश कर सकता है।

सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए उनके बारहवें भाव में गुरु का गोचर हो रहा है। इस समय आपके धन खर्च में बढ़ोतरी हो सकती है, इसलिए आर्थिक मामलों में सावधानी रखें। स्वास्थ्य भी थोड़ा कमजोर रह सकता है। कानूनी मामलों में आपको राहत मिलेगी और विरोधियों पर जीत हासिल होगी। परिवार में कोई मांगलिक या शुभ कार्य होने के संकेत हैं। माता की सेहत में सुधार आएगा। कोई पुरानी या छुपी हुई बात सामने आ सकती है। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं, लेकिन विदेश से जुड़े कामों में सोच-समझकर फैसला लें।

कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए उनके ग्यारहवें भाव में गुरु का गोचर हो रहा है।इस समय आपके सामाजिक दायरे में बढ़ोतरी होगी और नए लोगों से अच्छे संबंध बनेंगे। सोशल मीडिया, मार्केटिंग और कम्युनिकेशन से जुड़े लोगों के लिए यह समय खास लाभ देने वाला रहेगा। लव लाइफ में खुशियां बढ़ेंगी और कोई नई दोस्ती रिश्ते में बदल सकती है। छोटी यात्रा के योग भी बन रहे हैं। निवेश या शेयर मार्केट से अचानक लाभ मिलने की संभावना है।





तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए उनके दसवें भाव में गुरु का गोचर हो रहा है।इस समय करियर में अच्छे बदलाव देखने को मिल सकते हैं। नई नौकरी या नए अवसर मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत की तारीफ होगी। घर का माहौल पहले से बेहतर रहेगा और परिवार का सहयोग मिलेगा। माता की सेहत का खास ध्यान रखें। विरोधियों से सावधान रहें और किसी पर आंख बंद करके भरोसा करने से बचें।

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए उनके नौंवे भाव में गुरु का गोचर हो रहा है।इस समय भाग्य आपका पूरा साथ देगा और रुके हुए काम धीरे-धीरे पूरे होने लगेंगे। पिता की स्थिति में सुधार आएगा और धार्मिक यात्रा के योग बन सकते हैं। दोस्ती और प्रेम संबंध पहले से ज्यादा मजबूत होंगे। अधूरी पढ़ाई पूरी होने के संकेत हैं। आत्मविश्वास बढ़ेगा और आपके चेहरे पर अलग चमक दिखाई देगी। हालांकि कमर या पैरों से जुड़ी परेशानी हो सकती है।

धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए उनके आठवें भाव में गुरु का गोचर हो रहा है।इस समय जीवन में कुछ अचानक बदलाव और परेशानियां आ सकती हैं, लेकिन आप उनसे बाहर निकलने में सफल रहेंगे। पैतृक संपत्ति से जुड़े मामलों में विवाद हो सकता है। परिवार में शुभ कार्य होने के योग बन रहे हैं। माता की सेहत का ध्यान रखें। घूमने-फिरने के अवसर मिलेंगे। आय में बढ़ोतरी होगी, लेकिन खर्च भी तेजी से बढ़ सकता है, इसलिए संतुलन बनाकर चलें।

मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए उनके सातवें भाव में गुरु का गोचर हो रहा है।इस समय पार्टनरशिप और बिजनेस में विस्तार होने के योग हैं। शादीशुदा जीवन में कुछ तनाव आ सकता है और पुरानी बातें दोबारा सामने आ सकती हैं। दोस्तों के साथ रिश्तों में थोड़ी खटास महसूस हो सकती है। आय के नए स्रोत बनेंगे और विदेशी कंपनी या विदेश से लाभ मिलने की संभावना है। हालांकि खर्च बढ़ेंगे। स्वास्थ्य में खासकर लिवर और वजन का ध्यान रखना जरूरी होगा।

कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए उनके छठे भाव में गुरु का गोचर हो रहा है।इस समय विरोधियों और प्रतिस्पर्धा से थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत होगी। कानूनी मामलों और जरूरी दस्तावेजों में रुकावटें आ सकती हैं। परिवार में छोटी-छोटी बातों को लेकर विवाद बढ़ सकता है। हालांकि पैतृक संपत्ति से लाभ मिलने की संभावना भी बन रही है। कठिन परिस्थितियों में भी ईश्वर की कृपा आपका साथ देगी और धीरे-धीरे समस्याओं से राहत मिलेगी।

मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए उनके पांचवे भाव में गुरु का गोचर हो रहा है।इस समय शिक्षा और करियर में नए अवसर मिलने से मन खुश रहेगा। आपकी क्रिएटिविटी और आत्मविश्वास दोनों बढ़ेंगे। लव लाइफ में थोड़ी परेशानी आ सकती है, लेकिन समय के साथ स्थिति बेहतर होगी। जिन लोगों को संतान सुख में परेशानी थी, उन्हें राहत मिल सकती है। आर्थिक लाभ के योग हैं। धर्म और आध्यात्म की ओर आपकी रुचि बढ़ेगी और मन शांति महसूस करेगा।

Related Puja

आरोग्य एवं दीर्घायु के लिए 11,000 महामृत्युंजय मंत्र जाप
To receive Lord Shiva's blessings for a healthy, prosperous, and spiritually enriched life.

आरोग्य एवं दीर्घायु के लिए 11,000 महामृत्युंजय मंत्र जाप

Mon 24 August 2026
Mrityunjay Mahadev Temple, Kashi
Prasad Box
372 devotees have booked this puja
Book Puja
आरोग्य एवं दीर्घायु के लिए 11,000 महामृत्युंजय मंत्र जाप
To receive Lord Shiva's blessings for a healthy, prosperous, and spiritually enriched life.

आरोग्य एवं दीर्घायु के लिए 11,000 महामृत्युंजय मंत्र जाप

Mon 24 August 2026
Mrityunjay Mahadev Temple, Kashi
Prasad Box
372 devotees have booked this puja
Book Puja

Talk to Astrologer

View all

Connect with India's best astrologers

टैरो प्रीति

टैरो प्रीति

20/min₹5/min
एस्ट्रो डॉ. सुशील

एस्ट्रो डॉ. सुशील

40/min₹5/min
टैरो प्रिशा

टैरो प्रिशा

32/min₹5/min
अन्नू टी

अन्नू टी

22/min₹5/min
संस्कार जी

संस्कार जी

28/min₹5/min
View all
आरोग्य एवं दीर्घायु के लिए 11,000 महामृत्युंजय मंत्र जाप
To receive Lord Shiva's blessings for a healthy, prosperous, and spiritually enriched life.

आरोग्य एवं दीर्घायु के लिए 11,000 महामृत्युंजय मंत्र जाप

Mon 24 August 2026
Mrityunjay Mahadev Temple, Kashi
Prasad Box
372 devotees have booked this puja
Book Puja
सावन स्पेशल: शीघ्र विवाह के लिए पंचामृत अभिषेक और महारुद्राभिषेक
For good fortune, attraction, and auspicious marriage opportunities

सावन स्पेशल: शीघ्र विवाह के लिए पंचामृत अभिषेक और महारुद्राभिषेक

Mon 24 August 2026
Gauri Kedareshwar Mahadev Temple, Kashi
Prasad Box
439 devotees have booked this puja
Book Puja
सावन सोमवार स्पेशल- गभस्तीश्वर महादेव मंदिर में रुद्री पाठ और चार प्रहर रात्रि महाभिषेक
For planetary peace and protection from crises through Four Prahar Night Mahabhishek

सावन सोमवार स्पेशल- गभस्तीश्वर महादेव मंदिर में रुद्री पाठ और चार प्रहर रात्रि महाभिषेक

Mon 24 August 2026
Kashi, Uttar Pradesh
Prasad Box
226 devotees have booked this puja
Book Puja

Reconnect with your Faith

UserUserUser
Trusted by 1 Lakh Devotees
100% Secure