Logo

Jyotish Tips: किस दिन कौन सा कार्य आरंभ करना होता है शुभ

kashish kashish Updated 23 Mar 2022 05:59 PM IST
Jyotish Tips: किस दिन कौन सा कार्य आरंभ करना होता है शुभ

किस दिन कौन सा कार्य आरंभ करना होता है शुभ


ज्योतिषशास्त्र बहुत ही लाभदायक साबित होता है जब कार्य इसके अनुसार किए जाते हैं। ज्योतिषशास्त्र में बहुत सारी जानकारियां उपलब्ध है। उसी में से आज हम आपके लिए एक जानकारी लेकर आए हैं जिसमें हम आपको बताएंगे कि यदि आप भी कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं तो वह किस दिन करें। जब कोई शुभ काम शुभ समय में किया जाता है तो उसके बहुत अच्छे परिणाम मिलते हैं और वह कार्य बिना किसी बाधा के पूरा हो जाता है। वही कई बार ऐसा होता है कि कोई खास काम गलत दिन शुरू कर दिया जाता है जिसके कारण उस कार्य में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। आज हम आपको बताएंगे की किस दिन कौन सा कार्य आरंभ करना शुभ रहता है।

सबसे पहले बात रविवार के दिन की। रविवार के दिन दवाइयों का सेवन आरंभ करना, सवारी, वाहन, नौकरी, पशु खरीदी, यज्ञ, पूजन, अस्त्र शस्त्र को खरीदना, धातु को खरीदना, वस्त्र की खरीदारी करना या किसी वाद विवाद के लिए सलाह लेना शुभ माना गया है। यदि आप रविवार के दिन इन सभी चीजों से जुड़ा कोई भी कार्य आरंभ करते हैं तो वह आपको सकारात्मक परिणाम देता है।

अष्टमी पर माता वैष्णों को चढ़ाएं भेंट, प्रसाद पूरी होगी हर मुराद 

सोमवार का दिन कृषि से संबंधित कार्य जैसे कि बीज बोना, बगीचे में फल लगाना, पशुपालन, कृषि से संबंधित यंत्र खरीदने के लिए शुभ माना गया है। साथ ही आप सोमवार के दिन भ्रमण यात्रा, कला कार्य, नए वस्त्र रत्न या आभूषण धारण करते है तो यह आपके लिए बहुत शुभ साबित होते हैं। मंगलवार के दिन आप अपना ऋण चुका सकते हैं परंतु मंगलवार के दिन ऋण लेना शुभ नहीं होता है। मंगलवार के दिन आप जासूसी कार्य, भेद लेना, गवाही देना, सेना-युद्ध और नीती से संबंधित कार्य, अग्नि से संबंधित कार्य और साहसिक कार्यों के लिए मंगलवार का दिन शुभ माना गया। वही यदि आपका कहीं कोई वाद विवाद चल रहा है तो मंगलवार के दिन उसका निर्णय करना आपके पक्ष में साबित होगा।

यदि आप किसी को ऋण देते हैं तो आप बुधवार के दिन दे। बुधवार का दिन छात्रों के लिए बहुत ही अच्छा रहता है। इस दिन छात्रों को अपने शिक्षा से संबंधित कार्य करने चाहिए। यदि आप किसी नई विद्या की शुरुआत करने जा रहे हैं तो आपको उस के लिए बुधवार का दिन चयनित करना चाहिए। बुधवार का दिन निर्माण कार्य, शिल्पकार्य, नोटिस देना, गृह प्रवेश करना हिसाब करना, बहीखाता बनाना और राजनीति से संबंधित कार्यों के लिए शुभ होता है।
गुरुवार का दिन नया पद ग्रहण करने के लिए, आभूषण धारण करने के लिए, नए वाहन को चलाने के लिए या फिर औषधि का सेवन की शुरुआत करने के लिए शुभ रहता है। गुरुवार के दिन ज्ञान-विज्ञान की शिक्षा और कला से संबंधित शिक्षा लेने के लिए अच्छा माना गया है। गुरुवार के दिन आप चाहें तो आप यज्ञ, अनुष्ठान भी कर सकते हैं इससे आपकी मनोकामना पूरी होंगी।

इस नवरात्रि कराएं कामाख्या बगलामुखी कवच का पाठ व हवन। 

अनाज भंडार भरने के लिए शुक्रवार का दिन सबसे उत्तम दिन माना गया है। शुक्रवार के दिन आप पारिवारिक कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। यदि आप किसी गुप्त बात पर विचार करना चाहते हैं तो उसके लिए शुक्रवार का दिन अच्छा रहेगा। यदि कोई व्यक्ति इत्र, नाटक, फ़िल्म या संगीत से संबंधित कार्य करता है तो उसकी शुरुआत लिए शुक्रवार का दिन सबसे शुभ रहता है।
अब बात सप्ताह के अंतिम दिन शनिवार की। शनिवार का दिन भगवान शनिदेव का दिन माना गया है। भगवान शनिदेव न्याय के देवता हैं इसलिए आप इस दिन किसी की गवाही दे सकते हैं और अपने पुराने चल रहे वाद विवाद का निपटारा कर सकते हैं। कुछ लोग मानते हैं कि शनिवार के दिन लोहे से संबंधित चीजें नहीं खरीदनी चाहिए परंतु शनिवार के दिन आप धातु मशीनरी से संबंधित कार्य या वाहन खरीद सकते हैं ये आपके लिए शुभ फलदायी रहेंगे। शनिवार के दिन आप नए घर में प्रवेश करना चाहते हैं तो यह आपके लिए उत्तम रहेगा। वहीं शनिवार के दिन कृषि से संबंधित कार्य कभी भी प्रारंभ नहीं करने चाहिए।

अधिक जानकारी के लिए, हमसेinstagramपर जुड़ें ।

अधिक जानकारी के लिए आप Myjyotish के अनुभवी ज्योतिषियों से बात करें।

Related Puja

कालभैरव जयंती विशेष – तंत्र बाधा मुक्ति एवं शत्रु विनाशक महापूजा
Enemy Protection & Tantra Badha Nivaran

कालभैरव जयंती विशेष – तंत्र बाधा मुक्ति एवं शत्रु विनाशक महापूजा

Tue 01 December 2026
Kashi, Uttar Pradesh
Prasad Box
132 devotees have booked this puja
Book Puja
कालभैरव जयंती विशेष – तंत्र बाधा मुक्ति एवं शत्रु विनाशक महापूजा
Enemy Protection & Tantra Badha Nivaran

कालभैरव जयंती विशेष – तंत्र बाधा मुक्ति एवं शत्रु विनाशक महापूजा

Tue 01 December 2026
Kashi, Uttar Pradesh
Prasad Box
132 devotees have booked this puja
Book Puja

Talk to Astrologer

View all

Connect with India's best astrologers

एस्ट्रो वैभव कुमार

एस्ट्रो वैभव कुमार

₹26/min₹5/min
एस्ट्रो निखिलेश

एस्ट्रो निखिलेश

₹28/min₹5/min
एस्ट्रो अमन

एस्ट्रो अमन

₹20/min₹5/min
मंगल कृष्णा

मंगल कृष्णा

₹25/min₹5/min
वैदिक अखिलेश कुमार

वैदिक अखिलेश कुमार

₹45/min₹5/min
View all
कालभैरव जयंती विशेष – तंत्र बाधा मुक्ति एवं शत्रु विनाशक महापूजा
Enemy Protection & Tantra Badha Nivaran

कालभैरव जयंती विशेष – तंत्र बाधा मुक्ति एवं शत्रु विनाशक महापूजा

Tue 01 December 2026
Kashi, Uttar Pradesh
Prasad Box
132 devotees have booked this puja
Book Puja
बुध ग्रह प्रबलता एवं सफलता प्राप्ति अनुष्ठान
Strengthen the Planet Mercury

बुध ग्रह प्रबलता एवं सफलता प्राप्ति अनुष्ठान

Wed 02 December 2026
Bagalamukhi Temple, Haridwar
Prasad Box
468 devotees have booked this puja
Book Puja
गुरु चांडाल शांति पूजा
Promotion in your job

गुरु चांडाल शांति पूजा

Thu 03 December 2026
Navgrah Shani Mandir,Ujjain Madhya Pradesh
Prasad Box
375 devotees have booked this puja
Book Puja

Reconnect with your Faith

UserUserUser
Trusted by 1 Lakh Devotees
100% Secure